राजस्थान के अलवर के रामगढ़ में DAP खाद लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सरसों की बुआई के बीच किसान सुबह 6 बजे से लाइन में लगे रहे, लेकिन 600 कट्टे खाद का स्टॉक कम पड़ गया. पुलिस की निगरानी में खाद बांटा गया.
भिवाड़ी में यूरिया की कालाबाजारी के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कंपनी से 830 बैग संदिग्ध यूरिया जब्त किया. मुंडावर क्षेत्र के खाद विक्रेताओं में भी अनियमितताएं मिलीं. नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं और दोषी पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी है.
राजस्थान के करौली जिले के मंडरायल में यूरिया खाद की किल्लत से नाराज किसानों ने तहसील कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया. किसानों ने आरोप लगाया कि 10 में से 9 खाद दुकानों को दिन में बंद रखकर रात में महंगे दामों पर बाहर बेचा जा रहा है. किसानों का नेतृत्व खुद बीेजेपी नेता ने किया, जबकि राज्य में बीजेपी की ही सरकार है.
राजस्थान के धौलपुर जिले की बसेड़ी पुलिस और कृषि विभाग ने डीएपी खाद की कालाबाजारी का भंडाफोड़ किया. एक गोदाम से 260 बैग जब्त किए गए, जिसमें असली एसएसपी दानेदार खाद को आईपीएल ब्रांड के बैग में भरकर महंगे दाम पर बेचा जा रहा था.
Fertilizer Crisis: राजस्थान के धौलपुर जिले में किसानों को खाद के लिए भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है. अधिकतर किसानों को दिनभर लाइन में लगने के बाद शाम को खाली हाथ घर लौटना पड़ रहा है. वहीं कुछ किसानों ने बताया कि दो कट्टा डीएपी की तय राशि 2700 रुपए ली जा रही है और दो कट्टे के पैसे में एक ही कट्टा दिया जा रहा है.
Bharatpur Fertilizer Issue: रबी सीजन की बुवाई से पहले भरतपुर सहित कई जिलों में खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं. हजारों किसान सुबह से लाइनों में खड़े रहते हैं, फिर भी खाली हाथ लौटते हैं.
Alwar DAP Shortage: राजस्थान के अलवर जिले में डीएपी खाद के लिए मारामारी शुरू हो गई है. किसानों को 8 से 10 घंटे लाइन में लगने के बाद भी खाद मिल पाना मुश्किल हो गया है. किसानों ने केंद्र संचालकों और ग्राम सचिव पर खाद की कालाबाजारी का आरोप लगाया है.
Fertilisers Crisis: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को चालू खरीफ सीजन के लिए सभी जिलों में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि किसानों को किसी भी कठिनाई का सामना न करना पड़े. राजस्थान सीएम ने निर्देश दिए कि किसानों को अपने-अपने जिलों में खाद की उपलब्धता के बारे में नियमित रूप से जानकारी दी जाए.
Fertilizer Adulteration: खरीफ सीजन से पहले राजस्थान में नकली खाद के खिलाफ अभियान तेज हो गया है. कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने ब्यावर में फैक्ट्रियों का निरीक्षण किया. लेकिन उन्हें वहां मिनरल ग्राइंडिंग यूनिट मिली. मंत्री ने बताया कि मार्बल स्लरी से नकली डीएपी, यूरिया व पोटाश बनाकर किसानों के साथ धोखा किया जा रहा है. इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
Fake Fertilizer: राजस्थान में नकली खाद की फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ हुआ है जहां मिट्टी, मार्बल और बालू से खाद बनाई जाती थी. यह सबकुछ अधिकारियों के संज्ञान में चल रहा था क्योंकि उनकी इसमें पूरी मिलीभगत थी.
करीब 10 साल पहले राजस्थान के हाड़ौती में एक लाख हेक्टेयर में धनिया का उत्पादन होता था. साल 2024-25 में यह घटकर करीब 40 हजार हेक्टेयर रह गया है यानी इसमें करीब 60 फीसदी की गिरावट आई है. साथ ही धनिया में 'छाछिया' और 'लोंगिया' रोग का प्रकोप बढ़ गया है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today