Advertisement

राजनीति News

बड़े किसान आंदोलन का ऐलान, टिकैत ने जमीन के उचित मुआवजे समेत उठाईं ये मांगें

बड़े किसान आंदोलन का ऐलान, टिकैत ने जमीन के उचित मुआवजे समेत उठाईं ये मांगें

Oct 07, 2026

BKU नेता राकेश टिकैत ने बिहार में राज्यव्यापी किसान आंदोलन का आह्वान किया है. उन्होंने किसानों की जमीन के उचित मुआवजे, बिहार शहर विकास अधिनियम को रद्द करने, कर्जमाफी, C2+50 फॉर्मूले पर MSP और किसानों-मजदूरों के लिए मासिक पेंशन की मांग उठाई है.

'उत्साह के सागर हैं मोदी', 25 साल पूरे होने पर शिवराज ने गिनाए नेतृत्व और निर्णायक फैसले

'उत्साह के सागर हैं मोदी', 25 साल पूरे होने पर शिवराज ने गिनाए नेतृत्व और निर्णायक फैसले

Oct 07, 2026

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के मुखिया के तौर पर 25 साल पूरे होने पर उन्हें बधाई दी. उन्होंने 7 अक्टूबर 2001 से शुरू हुए मोदी के सफर को राष्ट्रीय पुनर्निर्माण से विकसित भारत तक की यात्रा बताया और कोविड, एयर स्ट्राइक, सर्जिकल स्ट्राइक व ऑपरेशन सिंदूर जैसे फैसलों का जिक्र किया.

कर्नाटक में दूध और बस किराया बढ़ाने पर सियासत तेज, आर अशोक ने सरकार को घेरा

कर्नाटक में दूध और बस किराया बढ़ाने पर सियासत तेज, आर अशोक ने सरकार को घेरा

Oct 07, 2026

कर्नाटक कैबिनेट ने नंदिनी दूध की कीमत 8 रुपये प्रति लीटर बढ़ाने को मंजूरी दी है. नई कीमत 1 नवंबर से लागू होने की संभावना है. वहीं, मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के कारण बस किराया बढ़ाने का फैसला टाल दिया गया है. बेंगलुरु में पुलिस व्यवस्था में बदलाव करते हुए पांच पुलिस कमिश्नरेट बनाने का भी फैसला लिया गया है.

संगरूर में 13 मांगों को लेकर किसानों का प्रदर्शन, डीसी ऑफिस के तीनों गेट बंद कर धरने पर बैठे

संगरूर में 13 मांगों को लेकर किसानों का प्रदर्शन, डीसी ऑफिस के तीनों गेट बंद कर धरने पर बैठे

Oct 07, 2026

संगरूर में भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के नेतृत्व में किसान 13 मांगों को लेकर डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हैं. प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय के तीनों गेट बंद कर अधिकारियों और कर्मचारियों की एंट्री रोक दी है.

हरियाणा में धान खरीदी की लिम‍िट बढ़ाने की मांग, किसान संगठन ने हर दिन धरना-प्रदर्शन की दी चेतावनी

हरियाणा में धान खरीदी की लिम‍िट बढ़ाने की मांग, किसान संगठन ने हर दिन धरना-प्रदर्शन की दी चेतावनी

Oct 05, 2026

अंबाला कैंट की अनाज मंडी में भारतीय किसान यूनियन (शहीद भगत सिंह) से जुड़े किसानों ने धान खरीद में आ रही दिक्कतों के विरोध में धरना दिया. किसानों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पुतला फूंका और धान खरीद की सीमा 26.26 से बढ़ाकर 32 क्विंटल प्रति एकड़ करने की मांग की.

राजस्थान के 2 हजार से ज्यादा गांवों में सूखे जैसे हालात, गहलोत बोले- अभी से करें पानी और चारे का इंतजाम

राजस्थान के 2 हजार से ज्यादा गांवों में सूखे जैसे हालात, गहलोत बोले- अभी से करें पानी और चारे का इंतजाम

Oct 05, 2026

राजस्थान के कई जिलों में कम बारिश से सूखे जैसे हालात बन रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार से पानी, चारा और रोजगार की व्यवस्था के लिए तुरंत आपात योजना बनाने की मांग की है. उन्होंने प्रभावित गांवों में राहत काम शुरू करने, किसानों का कर्ज माफ करने और लोगों व पशुओं के लिए पर्याप्त पानी और चारे का इंतजाम करने की मांग की है.

कर्नाटक में सूखे से किसान बेहाल, CM शिवकुमार ने केंद्र से मांगे 7,142 करोड़ रुपये की राहत

कर्नाटक में सूखे से किसान बेहाल, CM शिवकुमार ने केंद्र से मांगे 7,142 करोड़ रुपये की राहत

Oct 04, 2026

कर्नाटक में सूखे से किसान और आम लोग परेशान हैं. मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने केंद्र से 7,142.64 करोड़ रुपये की राहत मांगी है. राज्य के 177 तालुकों को आधिकारिक तौर पर सूखाग्रस्त घोषित किया गया है. सरकार के मुताबिक सूखे से करीब 46,324.50 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. केंद्रीय टीम तीन दिन राज्य का दौरा कर स्थिति का आकलन करेगी.

कर्नाटक में सूखे का संकट, खड़गे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी; रखीं 6 बड़ी मांगें  

कर्नाटक में सूखे का संकट, खड़गे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी; रखीं 6 बड़ी मांगें  

Oct 03, 2026

कर्नाटक में सूखे के चलते किसानों और ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर राज्य के लिए ₹3,705 करोड़ की राहत राशि मांगी है. उन्होंने केंद्र से 6 मांगें भी रखी हैं.

राजस्‍थान में ईसरदा से बंध बारेठा तक प्रस्‍तावित नहर का विरोध, किसान महापंचायत ने दी आंदोलन की चेतावनी

राजस्‍थान में ईसरदा से बंध बारेठा तक प्रस्‍तावित नहर का विरोध, किसान महापंचायत ने दी आंदोलन की चेतावनी

Oct 02, 2026

राजस्थान में ईसरदा से बांध बारेठा तक प्रस्तावित 189 किलोमीटर लंबी खुली नहर के लिए जमीन अधिग्रहण का किसान महापंचायत ने विरोध किया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को ज्ञापन भेजकर भूमिगत पाइपलाइन से पानी पहुंचाने की मांग की है.

पिछले साल बाढ़, इस बार सूखा: बीड में किसानों ने किया प्रदर्शन, सोयाबीन फसल के साथ जलाया सरकारी आदेश

पिछले साल बाढ़, इस बार सूखा: बीड में किसानों ने किया प्रदर्शन, सोयाबीन फसल के साथ जलाया सरकारी आदेश

Oct 02, 2026

बीड के मांजरा क्षेत्र में फसल बर्बादी से नाराज किसानों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. किसानों ने सूखी सोयाबीन की फसल और सरकारी जीआर की होली जलाकर विरोध जताया. किसानों ने सोयाबीन नुकसान के लिए प्रति एकड़ 50 हजार और गन्ना किसानों के लिए एक लाख रुपये की सहायता की मांग की.

कर्नाटक में सूखे से 46,324 करोड़ के फसल नुकसान का अनुमान, डिप्टी सीएम ने केंद्र से मांगी तत्काल मदद

कर्नाटक में सूखे से 46,324 करोड़ के फसल नुकसान का अनुमान, डिप्टी सीएम ने केंद्र से मांगी तत्काल मदद

Oct 01, 2026

कर्नाटक में सूखे का संकट गंभीर हो गया है. राज्य में 177 तालुकों को सूखा प्रभावित घोषित किया गया है और करीब 47.09 लाख हेक्टेयर फसल क्षेत्र में नुकसान का अनुमान है. उप मुख्यमंत्री जी. परमेश्वर ने केंद्र से तत्‍काल मदद की मांग की है.

पेट्रोल में इथेनॉल पर गडकरी का बड़ा बयान, बोले- इससे खेती को मिलेगा नया बाजार

पेट्रोल में इथेनॉल पर गडकरी का बड़ा बयान, बोले- इससे खेती को मिलेगा नया बाजार

Oct 01, 2026

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने को कृषि क्षेत्र में नई दिशा देने वाला कदम बताया. बिहार इन्वेस्टर समिट 2026 में उन्होंने कहा कि इथेनॉल ब्लेंडिंग से किसानों के लिए नए बाजार और कमाई के अवसर बन सकते हैं. उन्होंने इथेनॉल मिले पेट्रोल से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावों को भी खारिज किया और करोड़ों वाहनों का जिक्र किया.

गेहूं MSP विवाद: ‘किसानों से फसल की लूट…’, गुणी प्रकाश बोले- पूरा सिस्टम बदलना होगा

गेहूं MSP विवाद: ‘किसानों से फसल की लूट…’, गुणी प्रकाश बोले- पूरा सिस्टम बदलना होगा

Oct 01, 2026

गेहूं MSP में 25 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी के बाद किसान नेता और MSP कमेटी के सदस्य गुणी प्रकाश ने सरकारी खरीद व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को पूरी उपज MSP पर बेचने की गारंटी नहीं मिलती और CACP, Commodity Act समेत मौजूदा सिस्टम में बदलाव की जरूरत है.

गेहूं के MSP पर बढ़ा विवाद, कांग्रेस ने 25 रुपये बढ़ाने पर उठाए सवाल, सरकार से की ये मांग

गेहूं के MSP पर बढ़ा विवाद, कांग्रेस ने 25 रुपये बढ़ाने पर उठाए सवाल, सरकार से की ये मांग

Oct 01, 2026

गेहूं के MSP में 25 रुपये की बढ़ोतरी को कांग्रेस महासचिव और सिरसा सांसद कुमारी सैलजा ने किसानों की बढ़ती लागत के मुकाबले बेहद कम बताया. उन्होंने केंद्र सरकार से गेहूं समेत अन्य फसलों की MSP और खरीद व्यवस्था की समीक्षा कर किसानों को उचित मूल्य सुनिश्चित करने की मांग की.

कर्नाटक में सूखे पर सियासी संग्राम, विपक्ष ने सरकार से मांगी 25 हजार रुपये प्रति एकड़ की राहत

कर्नाटक में सूखे पर सियासी संग्राम, विपक्ष ने सरकार से मांगी 25 हजार रुपये प्रति एकड़ की राहत

Oct 01, 2026

कर्नाटक में सूखा राहत को लेकर सियासत तेज हो गई है. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक ने कांग्रेस सरकार पर किसानों को पर्याप्त मदद नहीं देने का आरोप लगाया. उन्होंने 25 हजार रुपये प्रति एकड़ राहत की मांग पूरी नहीं होने पर सवाल उठाए. सरकार की ओर से सूखा प्रभावित किसानों को ₹2,500 की सहायता देने का फैसला किया गया है.

बुंदेलखंड में फसल बर्बाद, किसान बेहाल! राकेश टिकैत ने सरकार से मांगा विशेष राहत पैकेज

बुंदेलखंड में फसल बर्बाद, किसान बेहाल! राकेश टिकैत ने सरकार से मांगा विशेष राहत पैकेज

Sep 30, 2026

बांदा में किसान मजदूर महापंचायत में राकेश टिकैत ने बुंदेलखंड के किसानों की खराब स्थिति का मुद्दा उठाया. उन्होंने बारिश और जलभराव से बर्बाद फसलों के लिए सरकार से विशेष राहत पैकेज की मांग की. टिकैत ने प्रभावित किसानों को 10 हजार रुपये प्रति एकड़ मदद, फसल बीमा का लाभ और कर्ज राहत देने की मांग की.

SKM ने 3 अक्टूबर से गांव-गांव महापंचायत बुलाई, इन मांगों पर आंदोलन तेज करेंगे किसान

SKM ने 3 अक्टूबर से गांव-गांव महापंचायत बुलाई, इन मांगों पर आंदोलन तेज करेंगे किसान

Sep 30, 2026

संयुक्त किसान मोर्चा 3 से 23 अक्टूबर 2026 तक देशभर में ग्राम स्तरीय महापंचायतें आयोजित करेगा. 12 अक्टूबर को करनाल में राष्ट्रीय परिषद की बैठक में किसान आंदोलन की अगली रणनीति तय होगी.

El Nino और युद्धों से तेज हुई खाद्य संकट की आहट, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जताई चिंता, खाद सप्‍लाई पर भी खतरा

El Nino और युद्धों से तेज हुई खाद्य संकट की आहट, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जताई चिंता, खाद सप्‍लाई पर भी खतरा

Sep 30, 2026

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आने वाले महीनों में बड़े खाद्य संकट की आशंका जताई है. उन्होंने कहा कि यूक्रेन और ईरान-खाड़ी संघर्षों से ग्लोबल साउथ पर ऊर्जा, खाद और वित्तीय दबाव बढ़ा है. प्रमुख अनाज निर्यातकों और उर्वरक उत्पादक देशों में जारी संकट से वैश्विक खाद्य आपूर्ति प्रभावित हो सकती है.

FRP बढ़ाने की मांग को लेकर सड़क पर किसान, प्रहलाद जोशी के घर तक निकाला मार्च

FRP बढ़ाने की मांग को लेकर सड़क पर किसान, प्रहलाद जोशी के घर तक निकाला मार्च

Sep 29, 2026

कर्नाटक के हुबली में गन्ने के लाभकारी मूल्य की मांग को लेकर किसानों ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी के घर का घेराव किया. किसान गन्ने का FRP बढ़ाने और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग कर रहे हैं. जोशी ने किसान नेताओं को दिल्ली आकर बातचीत करने का प्रस्ताव दिया है.

महाराष्ट्र में ‘सूखा राहत’ पर रार, कांग्रेस बोली- पहली लिस्‍ट में 28 मंत्रियों के क्षेत्र, विपक्षी इलाके छोड़े गए

महाराष्ट्र में ‘सूखा राहत’ पर रार, कांग्रेस बोली- पहली लिस्‍ट में 28 मंत्रियों के क्षेत्र, विपक्षी इलाके छोड़े गए

Sep 29, 2026

कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने महाराष्ट्र सरकार पर सूखा प्रभावित क्षेत्रों की सूची में राजनीतिक भेदभाव का आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया कि पहली सूची में 33 में से 28 मंत्रियों के तालुके शामिल हैं, जबकि विपक्षी क्षेत्रों को नजरअंदाज किया गया.

नवादा में जलाशय निर्माण के विरोध में SKM ने खोला मोर्चा, राकेश टिकैत किसान महापंचायत में होंगे शामि‍ल

नवादा में जलाशय निर्माण के विरोध में SKM ने खोला मोर्चा, राकेश टिकैत किसान महापंचायत में होंगे शामि‍ल

Sep 29, 2026

बिहार के नवादा के मोतनाजे-मधुबन में गंगाजल आपूर्ति योजना के तहत जलाशय निर्माण को लेकर किसान संगठनों ने आंदोलन तेज करने की तैयारी की है. संयुक्त किसान मोर्चा 7 अक्टूबर को किसान महापंचायत करेगा, जिसमें भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नेता राकेश टिकैत किसानों को संबोधित करेंगे.