Advertisement

ट्रेंडिंग News

चीनी की कीमतें काबू में रखने के लिए सरकार का बड़ा फैसला! गन्ने से इथेनॉल बनाने पर लगाई रोक

चीनी की कीमतें काबू में रखने के लिए सरकार का बड़ा फैसला! गन्ने से इथेनॉल बनाने पर लगाई रोक

Oct 18, 2026

चीनी की कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए केंद्र सरकार ने इथेनॉल उत्पादन से जुड़ा बड़ा फैसला लिया है. 1 नवंबर 2026 से नए आपूर्ति वर्ष में तेल कंपनियां गन्ने के रस, चीनी के सिरप और बी-हेवी शीरे से बने इथेनॉल की खरीद नहीं करेंगी.

El Nino का असर: गुजरात में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड! 29,822 मेगावाट पहुंची खपत

El Nino का असर: गुजरात में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड! 29,822 मेगावाट पहुंची खपत

Oct 18, 2026

गुजरात में अक्टूबर महीने में भी गर्मी के कारण बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है. 16 अक्टूबर को बिजली की अधिकतम मांग 29,822 मेगावाट दर्ज की गई. बढ़ती मांग को देखते हुए राज्य सरकार ने केंद्र से करीब 1,000 मेगावाट अतिरिक्त बिजली लेने की व्यवस्था की है.

FSSAI का एक्शन! प्रिया गोल्ड बिस्किट में मिला मवेशियों का चारा, कंपनी का लाइसेंस रद्द

FSSAI का एक्शन! प्रिया गोल्ड बिस्किट में मिला मवेशियों का चारा, कंपनी का लाइसेंस रद्द

Oct 18, 2026

FSSAI ने प्रिया गोल्ड बिस्किट बनाने वाली कंपनी सूर्य फूड एंड एग्रो लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई की है. जांच में बिस्किट बनाने में पशु चारे में इस्तेमाल होने वाले चोकर के उपयोग का आरोप सामने आया. इसके बाद कंपनी का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया. इसके अलावा, दूध और किशमिश की क्वालिटी से जुड़े मामलों में भी कंपनियों पर कार्रवाई की गई है.

तेलंगाना के 315 मंडलों में सूखे जैसे हालात: कृषि मंत्री

तेलंगाना के 315 मंडलों में सूखे जैसे हालात: कृषि मंत्री

Oct 18, 2026

देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दक्षिण भारत में 22 अक्टूबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है. तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप में कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश का भी अनुमान है.

धान खरीद की पाबंदियों के खिलाफ सड़क पर उतरे किसान, अंबाला-हिसार हाईवे किया जाम

धान खरीद की पाबंदियों के खिलाफ सड़क पर उतरे किसान, अंबाला-हिसार हाईवे किया जाम

Oct 17, 2026

हरियाणा के अंबाला में धान खरीद की सीमा से नाराज किसानों ने अंबाला-हिसार हाईवे जाम कर दिया. किसान प्रति एकड़ धान खरीद की सीमा बढ़ाने, पूरी फसल MSP पर खरीदने और नमी के नाम पर कटौती बंद करने की मांग कर रहे हैं.

Agriculture Top-10 News: आज देश में खेती-किसानी से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के साथ मौसम का पूरा हाल, पढ़ें डिटेल

Agriculture Top-10 News: आज देश में खेती-किसानी से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के साथ मौसम का पूरा हाल, पढ़ें डिटेल

Oct 17, 2026

देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दक्षिण भारत में 22 अक्टूबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है. तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप में कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश का भी अनुमान है.

महाराष्ट्र में सूखे का संकट! पुणे में पानी की खपत 20% घटाने का फैसला

महाराष्ट्र में सूखे का संकट! पुणे में पानी की खपत 20% घटाने का फैसला

Oct 16, 2026

महाराष्ट्र में सूखे के हालात को देखते हुए पुणे प्रशासन ने खड़कवासला बांध प्रणाली से पानी की खपत में 20% कटौती करने का फैसला किया है. वहीं, सूखा प्रभावित किसानों को दिवाली से पहले राहत दिलाने के लिए फसल नुकसान का आकलन 20 अक्टूबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

El Nino की आशंका के बीच एक्टर विजय देवरकोंडा की अपील, पानी-बिजली और खाना बचाएं

El Nino की आशंका के बीच एक्टर विजय देवरकोंडा की अपील, पानी-बिजली और खाना बचाएं

Oct 16, 2026

‘सुपर अल नीनो’ की आशंकाओं के बीच अभिनेता विजय देवरकोंडा ने लोगों से पानी, बिजली और भोजन बचाने की अपील की है. वहीं, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने भी संभावित जल संकट को देखते हुए लोगों और किसानों से पानी का सावधानी से इस्तेमाल करने की अपील की है.

CM शिवकुमार का गन्ना किसानों से धैर्य रखने की अपील, बोले- बातचीत से सुलझेगा कीमतों का मुद्दा

CM शिवकुमार का गन्ना किसानों से धैर्य रखने की अपील, बोले- बातचीत से सुलझेगा कीमतों का मुद्दा

Oct 16, 2026

कर्नाटक में गन्ने की कीमत बढ़ाने की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन जारी है. मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने किसानों से धैर्य रखने की अपील करते हुए कहा कि राज्य सरकार केंद्र और महाराष्ट्र के नेताओं के साथ बातचीत कर रही है. 

आज देश में खेती-किसानी से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के साथ मौसम का पूरा हाल, पढ़ें डिटेल

आज देश में खेती-किसानी से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के साथ मौसम का पूरा हाल, पढ़ें डिटेल

Oct 16, 2026

देश के कई राज्यों में आज मौसम का मिजाज बदला-सा रहने है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज दक्षिण भारत में भारी से बहुत भारी बारिश, उत्तर भारत के कुछ राज्यों में ओलावृष्टि और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार, केरल, माहे, तमिलनाडु और पुडुचेरी में बहुत भारी बारिश की आशंका है, जबकि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में कुछ जगहों पर ओले गिर सकते हैं.

योगी सरकार UP के उपभोक्ताओं को देगी सबसे सस्ती चीनी, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

योगी सरकार UP के उपभोक्ताओं को देगी सबसे सस्ती चीनी, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

Oct 16, 2026

Sugar Price in UP: गन्ना आयुक्त मिनिस्ती एस के मुताबिक, राज्य के गोदामों में वर्तमान में 70.64 लाख क्विंटल चीनी का स्टॉक है. इसमें सहकारी चीनी के मिलों के पास 13.40 लाख क्विंटल, निगम की चीनी मिलों के पास 2.93 लाख क्विंटल तथा निजी क्षेत्र की चीनी मिलों के पास 54.3 लाख क्विंटल से अधिक चीनी है.

गन्ना किसानों के लिए बड़ी खबर! गन्ने के दाम से लेकर तुलाई तक की जांच करेगी सरकार, बनाई गई समिति

गन्ना किसानों के लिए बड़ी खबर! गन्ने के दाम से लेकर तुलाई तक की जांच करेगी सरकार, बनाई गई समिति

Oct 15, 2026

गन्ना किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने एक समिति का गठन किया है. यह समिति गन्ने के दाम बढ़ाने की मांग, चीनी की कीमत, मिलों में गन्ने की तुलाई, शुगर रिकवरी और वजन में कटौती जैसे मुद्दों की जांच करेगी.

आज देश में खेती-किसानी से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के साथ मौसम का पूरा हाल, पढ़ें डिटेल

आज देश में खेती-किसानी से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के साथ मौसम का पूरा हाल, पढ़ें डिटेल

Oct 15, 2026

देश के कई राज्यों में आज मौसम का मिजाज बदला-सा रहने है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज दक्षिण भारत में भारी से बहुत भारी बारिश, उत्तर भारत के कुछ राज्यों में ओलावृष्टि और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार, केरल, माहे, तमिलनाडु और पुडुचेरी में बहुत भारी बारिश की आशंका है, जबकि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में कुछ जगहों पर ओले गिर सकते हैं.

CM योगी आदित्यनाथ बोले- त्योहारों पर UP में चीनी की कोई कमी नहीं, बस अफवाहों पर ध्यान न दें...

CM योगी आदित्यनाथ बोले- त्योहारों पर UP में चीनी की कोई कमी नहीं, बस अफवाहों पर ध्यान न दें...

Oct 15, 2026

Sugar Stock in UP: गन्ना आयुक्त मिनिस्ती एस ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर जिलों में चीनी मिलों से चीनी निकासी, बाजार में उपलब्धता, उसके एक्स-मिल खुदरा एवं थोक मूल्यों की सतत निगरानी करने का अनुरोध किया है. साथ ही, इसके लिए विशेष विभागीय टीमों का गठन कर भौतिक सत्यापन और प्रवर्तन की कार्रवाई सख्ती से करने को कहा गया है.

आज देश में खेती-किसानी से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के साथ मौसम का पूरा हाल, पढ़ें डिटेल

आज देश में खेती-किसानी से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के साथ मौसम का पूरा हाल, पढ़ें डिटेल

Oct 14, 2026

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों में देश के बाकी हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं. इसी दौरान दक्षिण भारत में उत्तर-पूर्वी मानसून की बारिश शुरू होने की संभावना है. इसके प्रभाव से 14 से 19 अक्टूबर के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है. कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की भी आशंका है.

'योगी सरकार ने किसानों के लिए जारी किया 3 गुना बजट', कृषि मंत्री शाही ने मायावती-अखिलेश पर बोला बड़ा हमला

'योगी सरकार ने किसानों के लिए जारी किया 3 गुना बजट', कृषि मंत्री शाही ने मायावती-अखिलेश पर बोला बड़ा हमला

Oct 14, 2026

UP Politics: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि 2017 में सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट में 86 लाख किसानों के 36 हजार करोड़ रुपए के कर्ज माफ करने का निर्णय लिया गया. उन्होंने कहा कि वर्ष मायावती की सरकार ने किसानों पर 10,207 करोड़ रुपए और अखिलेश यादव सरकार ने करीब 12 हजार करोड़ रुपए खर्च किए.

आज देश में खेती-किसानी से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के साथ मौसम का पूरा हाल, पढ़ें डिटेल

आज देश में खेती-किसानी से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के साथ मौसम का पूरा हाल, पढ़ें डिटेल

Oct 13, 2026

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी के बीच अगले 2-3 दिनों में दक्षिण भारत में पूर्वोत्तर मॉनसून की शुरुआत के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं. इसके असर से दक्षिण भारत में अगले 5-6 दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, 15 से 18 अक्टूबर के दौरान केरल, माहे, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तटीय आंध्र प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. वहीं, 17 और 18 अक्टूबर को उत्तर आंतरिक कर्नाटक तथा 15 और 16 अक्टूबर को रायलसीमा में भी भारी बारिश के आसार हैं.

बुंदेलखंड और पश्चिमी UP के 3 लाख किसानों को पानी की कभी नहीं होगी किल्‍लत, जानें क्‍या है बड़ा प्‍लान?

बुंदेलखंड और पश्चिमी UP के 3 लाख किसानों को पानी की कभी नहीं होगी किल्‍लत, जानें क्‍या है बड़ा प्‍लान?

Oct 13, 2026

UP News: कनहर सिंचाई परियोजना से उत्तर प्रदेश के अलावा झारखंड और छत्तीसगढ़ को भी लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. परियोजना पूरी होने पर 35,467 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता विकसित होगी. साथ ही दो लाख लोगों को पेयजल सुविधा मिलेगी और 108 गांवों के 53 हजार किसान लाभान्वित होंगे.

महाराष्ट्र के कई जिलों में FDA की बड़ी कार्रवाई, 74,612 KG संदिग्‍ध खाने का तेल जब्त

महाराष्ट्र के कई जिलों में FDA की बड़ी कार्रवाई, 74,612 KG संदिग्‍ध खाने का तेल जब्त

Oct 12, 2026

महाराष्ट्र के पुणे संभाग में FDA ने त्योहारों से पहले खाद्य तेल की गुणवत्ता की जांच के लिए बड़ा अभियान चलाया. पुणे, सांगली, सोलापुर, सतारा और कोल्हापुर में 25 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर 74,612 किलो से अधिक संदिग्ध खाद्य तेल जब्त किया गया.

‘क्या तुमने कीटनाशक नहीं खाया?’ किसान से विवादित टिप्पणी करने पर तहसीलदार सस्पेंड

‘क्या तुमने कीटनाशक नहीं खाया?’ किसान से विवादित टिप्पणी करने पर तहसीलदार सस्पेंड

Oct 12, 2026

तेलंगाना में किसान से कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में गजवेल के तहसीलदार पी.एच. स्वामी को सस्पेंड कर दिया गया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वे किसान से कीटनाशक खाने और जिंदा होने को लेकर सवाल करते दिखे.

गरीब आदिवासियों के घर तोड़ने पर भड़के शिवराज, अधिकारियों की कार्रवाई पर उठाए सवाल

गरीब आदिवासियों के घर तोड़ने पर भड़के शिवराज, अधिकारियों की कार्रवाई पर उठाए सवाल

Oct 12, 2026

मध्य प्रदेश के कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घर तोड़े जाने और फसलें नष्ट करने के आरोपों पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नाराजगी जताई है. उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनके लिए नए घर बनवाने की बात कही और मामले की जानकारी मुख्यमंत्री मोहन यादव तक पहुंचाने का भरोसा दिया.