Jharkhand Weather: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, 31 जनवरी को हो सकती है बारिश

Jharkhand Weather: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, 31 जनवरी को हो सकती है बारिश

जबकि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 31 जनवरी को राज्य के दक्षिण और इससे सटे मध्य भाग के जिलों बोकारो, रामगढ़, रांची, चाईबासा, जमशेदपुर, गुमला, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में कहीं कहीं पर हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है.

Advertisement
Jharkhand Weather: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, 31 जनवरी को हो सकती है बारिशJharkhand weather

झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार झारखंड में एक बार फिर बारिश के आसार दिखाई दे रहे हैं. मौसम केंद्र रांची के अनुसार 31 जनवरी और एक फरवरी को झारखंड में बारिश हो सकती है. इसके बाद दो फरवरी से मौसम साफ रहेगा. आसमान में बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में कमी आ सकती है इसके साथ ही अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. इसके चलते ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिल सकती है. रांची स्थित मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार 29 जनवरी को राज्य में बादल छाए रह सकते हैं.

इसके चलते 29 और 30 जनवरी को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. जबकि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 31 जनवरी को राज्य के दक्षिण और इससे सटे मध्य भाग के जिलों बोकारो, रामगढ़, रांची, चाईबासा, जमशेदपुर, गुमला, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में कहीं कहीं पर हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है. जबकि एक फरवरी को उत्तर पूर्वी झारखंड. दक्षिण झारखंड और मध्यभाग के निकटवर्ती जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. इन जिलों में रांची, चाईबासा, जमशेदपुर, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, गुमला, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, साहेबगंज गोड्डा, पाकुड़, देवघर धनबाद और जामताड़ा में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है. 

ये भी पढ़ेंः बिहार के किसानों को फसल के नुकसान पर मिलेगी सहायता राशि, जानें कैसे ले सकते हैं लाभ

दो फरवरी से साफ रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि इस दौरान राज्य का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है साथ ही न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री रह सकता है. हालांकि न्यूनतम तापमान को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि बारिश के बाद भी अब ठंड नहीं बढ़ेगी और लोगों को ठंड से राहत मिलने वाली है. इसके बाद दो फरवरी को सुबह के वक्त धुंध और कोहरा रह सकता है, पर बाद में मौसम और आसमान साफ रहेगा. खिली धूप होने के कारण दिन के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. अधिकतम चापमान 26 डिग्री तक पहुंच सकता है.

ये भी पढ़ेंः बारिश से टमाटर और फूलगोभी की फसल बर्बाद, किसानों को लागत निकालना मुश्किल, 10 रुपये किलो हुआ रेट

27.7 डिग्री दर्ज हुआ अधिकतम तापमान

इधर पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो रविवार को डाल्टेनगंज में अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज में रिकॉर्ड किया गया. वहीं रांची में अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री रहा, जबकि जबकि न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके साथ ही मौसम सूखा रहा. 


 

POST A COMMENT