हरियाणा सरकार ने खरीफ सीजन से पहले खाद उपलब्धता को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं. कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों को खाद के लिए इंतजार न करना पड़े. सरकार ने स्टॉक, वितरण और जमाखोरी रोकने पर सख्ती के संकेत दिए हैं.