हिमाचल प्रदेश में इस साल सेब उत्पादन पर मौसम की मार पड़ी है. अब तक करीब 1.15 करोड़ पेटियां बाजार पहुंची हैं, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 2.18 करोड़ पेटियां आई थीं. यानी आवक में करीब 48 फीसदी गिरावट है. बागवानी विभाग ने उत्पादन 10-12 साल के निचले स्तर पर रहने का अनुमान जताया है.
हिमाचल प्रदेश में खरीफ सीजन 2026-27 के लिए धान खरीद का ऑनलाइन पंजीकरण 15 सितंबर से शुरू हो गया है. किसान एचपी एपीपी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर टोकन बुक कर सकते हैं.
हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में 11 अगस्त को आई फ्लैश फ्लड से कुछ खेतों में खड़ी फसलों और सिंचाई व्यवस्था को नुकसान पहुंचा है. मुंची-टिन्नो सड़क का करीब 700 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है, जबकि 63 मीटर सिंचाई पाइप और छोटी नहरें भी प्रभावित हुई हैं. वहीं, मौसम विभाग ने फिर भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.
हिमाचल प्रदेश में सेब सीजन शुरू होने से पहले राज्य सरकार ने बागवानों के लिए बड़ी तैयारी की है. सरकार ने सेब खरीद की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए एक खास मोबाइल ऐप लॉन्च किया है. इसके साथ ही छोटे बागवानों को राहत देने के लिए कई अहम फैसले भी लिए गए हैं.
हिमाचल प्रदेश में खरीफ आलू की खेती बड़े पैमाने पर होती है. किसानों की रोजी-रोटी के लिए यह फसल बहुत महत्वपूर्ण है. अभी मॉनसून की बारिश के बीच आलू पर झुलसा रोग का प्रकोप देखा जा रहा है. इससे बचने के लिए ICAR-CPRI ने किसानों के लिए फसल एडवाइजरी जारी की है.
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुजानपुर क्षेत्र में फॉल आर्मीवर्म के हमले से मक्का की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है. किसानों ने कृषि विभाग से विशेषज्ञ भेजकर सर्वे और नियंत्रण की मांग की है.
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में विकसित सेब की नई किस्म ‘कंवर मझोली सिलेक्शन-1’ को PPV&FRA से आधिकारिक मान्यता मिल गई है. यह किस्म एक प्रगतिशील किसान और नौणी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के संयुक्त प्रयास का परिणाम है. इस नई किस्म में बेहतर रंग और क्वालिटी जैसे गुण पाए गए हैं, जिससे किसानों को भविष्य में अधिक लाभ और नई संभावनाएं मिल सकती हैं.
हिमाचल प्रदेश में बेमौसम बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि से सेब, स्टोन फ्रूट और गेहूं की फसलों को भारी नुकसान हुआ है. राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने नुकसान के आकलन और मुआवजा बढ़ाने की जरूरत मानी है, जबकि किसान राहत और बीमा पर सवाल उठा रहे हैं.
Wheat Crop Insurance: हिमाचल प्रदेश सरकार ने किसानों से अपील की है कि वे रबी 2025-26 के लिए गेहूं फसल का बीमा 15 दिसंबर तक अवश्य कराएं. हमीरपुर में हुई बैठक में योजना की प्रगति की समीक्षा की गई. पढ़ें योजना पर क्या चर्चा हुई...
अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला किन्नौर के किसानों को बेहतर व्यापारिक मंडी साबित हो रहा है. इस बार किन्नौर मार्केट के सैकड़ों किसान अपने उत्पादों के आशानुरूप दाम मिलने से बहुत खुश हैं. मेले के दौरान किन्नौर मार्किट में ही दो करोड़ से अधिक के सूखे मेवो का व्यापार हुआ है.
हिमाचल प्रदेश में कुल्लू-मनाली के सेब उद्योग पर मौसम का कहर टूटा. संपर्क मार्ग बंद होने और टूटी सड़कों के कारण सेब उत्पादक परेशान. सेब तैयार है, लेकिन खरीदार नहीं, करोड़ों का नुकसान. हिमाचल के कई हिस्सों में किसानों पर टूटी आपदा.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today