Vegetable Price: प्याज के दाम एक महीने में 84% उछले, आलू-टमाटर का क्‍या है हाल? जानें ताजा मंडी भाव

Vegetable Price: प्याज के दाम एक महीने में 84% उछले, आलू-टमाटर का क्‍या है हाल? जानें ताजा मंडी भाव

प्याज के थोक भाव में एक महीने में 84.34 फीसदी का जोरदार उछाल आया है. वहीं सालभर में प्याज की कीमत 207.68 फीसदी बढ़ चुकी है. दूसरी ओर आलू और टमाटर के भाव में महीनेभर में तेजी के बावजूद सालाना आधार पर गिरावट दर्ज की गई है.

Advertisement
प्याज के दाम एक महीने में 84% उछले, आलू-टमाटर का क्‍या है हाल? जानें ताजा मंडी भावआलू-प्‍याज-टमाटर का मंडी भाव

देशभर में रिटेल बाजार में ज्‍यादातर सब्जियों के भाव ऊपर बने हुए हैं. लेकिन रोजाना इस्‍तेमाल होने वाले टमाटर, प्‍याज और आलू के भाव भी आम उपभोक्‍ता का खर्चा बढ़ा रहे हैं. इस सब के बीच जानिए किसानों को कृषि उपज मंडी (थोक मंडियों) में अपनी उपज का क्‍या भाव मिल रहा है. एगमार्कनेट पोर्टल के आंकड़ों के मुताबिक, देश की प्रमुख मंडियों में 3 सितंबर 2026 को आलू, प्याज और टमाटर के थोक भावों में काफी अंतर देखने को मिला. इसमें प्याज सबसे ज्यादा तेजी वाला उत्पाद बनकर उभरा, जबकि आलू और टमाटर के दाम एक साल पहले की तुलना में नीचे बने रहे. प्याज की कीमत में सिर्फ एक महीने के भीतर ही 84.34 फीसदी की जोरदार बढ़ोतरी दर्ज हुई है. वहीं सालाना आधार पर इसका भाव 207.68 फीसदी ऊपर है.

प्याज में सबसे तेज उछाल

आंकड़ों के मुताबिक, 3 सितंबर को प्याज का औसत थोक भाव 3,630.86 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जो एक महीने पहले यानी 3 अगस्त को 1,969.55 रुपये प्रति क्विंटल था. यानी एक महीने में भाव करीब 1,661 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गया. प्रतिशत में देखें तो यह 84.34 फीसदी की तेजी है. सालभर पहले 3 सितंबर 2025 को प्याज का भाव 1,180.06 रुपये प्रति क्विंटल था, जिसके मुकाबले मौजूदा भाव 207.68 फीसदी ज्यादा है. यानी एक साल में प्याज की कीमत तीन गुना से भी ज्यादा स्तर पर पहुंच गई है.

आलू में एक महीने में मामूली सुधार

वहीं, 3 सिंतबर को आलू का औसत थोक भाव 723.88 रुपये प्रति क्विंटल रहा. एक महीने पहले यह 709.99 रुपये था. इस तरह महीनेभर में आलू के भाव में सिर्फ 1.95 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. लेकिन सालाना तस्वीर इसके बिल्कुल उलट है. 3 सितंबर 2025 को आलू का भाव 1,050.65 रुपये प्रति क्विंटल था, जो मौजूदा भाव से 31.10 फीसदी ज्यादा है. यानी एक साल में आलू के दाम में करीब एक-तिहाई की गिरावट आई है.

वहीं, दो साल पहले आलू का भाव 2,177.25 रुपये प्रति क्विंटल था, जिसके मुकाबले मौजूदा कीमत 66.75 फीसदी कम है. तीन साल पहले यह 1,137.80 रुपये प्रति क्विंटल था और अब भाव 36.37 फीसदी नीचे है. इससे साफ है कि हालिया मामूली तेजी के बावजूद आलू की कीमत लंबी अवधि के मुकाबले कमजोर बनी हुई है.

1 महीने में 11 फीसदी बढ़े टमाटर के भाव

रिपोर्ट के मुताबि‍क, टमाटर का औसत थोक भाव 3 सितंबर को 1,815.45 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जबकि एक महीने पहले यह 1,630.69 रुपये था. यानी एक महीने में कीमत 11.33 फीसदी बढ़ी है. हालांकि, सालाना आधार पर देखे तो किसानों को पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले कम भाव मिला. 3 सितंबर 2025 को टमाटर का भाव 2,197.99 रुपये प्रति क्विंटल था यानी पिछले साल के मुकाबले टमाटर 17.40 फीसदी सस्‍ता बिका.

POST A COMMENT