Advertisement
प्रतीक जैन

प्रतीक जैन

Sub-Editor - TVTN

नाम: प्रतीक जैन

पद / भूमिका: सब एडिटर@किसान तक

अनुभव

प्रतीक जैन अक्टूबर 2021 से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर डिजिटल (भाेपाल) की हाइपर लोकल टीम से की, जहां उन्होंने अक्टूबर 2021 से नवंबर 2022 तक काम किया. इसके बाद दिसंबर 2022 से अगस्‍त 2024 तक वे दैनिक जागरण डिजिटल (जागरण न्यू मीडिया) से जुड़े रहे.

अगस्त 2024 से वह इंडिया टुडे ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘किसान तक’ में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह मूल रूप से भोपाल, मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और वर्तमान में नोएडा से कृषि और कमोडिटी से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और उनके संपादन का कार्य कर रहे हैं.

बीट और विशेषज्ञता

प्रतीक जैन की मुख्य पकड़ कृषि आधारित डेटा और बाजार केंद्रित रिपोर्ट्स पर है. वह खासतौर पर इन विषयों पर काम करते हैं.

  • कृषि योजनाएं और सरकारी नीतियां
  • मंडी भाव और APMC आधारित रिपोर्ट्स तैयार करना
  • एग्री कमोडिटी एनालिसिस
  • कृषि आयात-निर्यात से जुड़ी खबरें
  • फैक्ट-बेस्ड और डेटा सपोर्टेड स्टोरीज
  • मंडी भाव और एग्री कमोडिटी से जुड़ी खबरें उनकी प्रमुख विशेषज्ञता मानी जाती हैं.

रिपोर्टिंग अप्रोच और विश्वसनीयता

उनकी रिपोर्ट्स सरकारी आंकड़ों, आधिकारिक पोर्टल, मंडी डेटा और विश्वसनीय बाजार स्रोतों पर आधारित होती है. किसी भी खबर के प्रकाशन से पहले तथ्यों के सत्यापन और डेटा क्रॉस-चेक को प्राथमिकता दी जाती है.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

प्रतीक जैन ने वर्ष 2018 से 2021 के बीच माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से बीएससी (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) की पढ़ाई पूरी की है.

लेखक आर्काइव

प्रतीक जैन द्वारा लिखी गई सभी खबरें और विश्लेषण लेखक आर्काइव पेज पर उपलब्ध हैं.

Latest