Paddy Price: एक महीने में 12.5 फीसदी गिरा धान का भाव, जानिए 3 राज्‍यों की मंडियों में ताजा हाल

Paddy Price: एक महीने में 12.5 फीसदी गिरा धान का भाव, जानिए 3 राज्‍यों की मंडियों में ताजा हाल

Paddy Price: देश की ज्यादातर मंडियों में नई धान की आवक शुरू होने के बाद भाव में नरमी आई है. एगमार्कनेट पोर्टल के अनुसार, एक महीने में थोक भाव 2,999.89 से घटकर 2,622.42 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गया है. राष्ट्रीय औसत भाव अब भी एमएसपी (2,441 और 2,461 रुपये) से ऊपर है, लेकिन मंडियों में और गिरावट दिख रही है.

Advertisement
एक महीने में 12.5 फीसदी गिरा धान का भाव, जानिए 3 राज्‍यों की मंडियों में ताजा हालधान के भाव में आई गिरावट (AI Image)

देश के ज्यादातर राज्यों की मंडियों में नई फसल की धान की आवक शुरू हो गई है. आवक बढ़ने के साथ ही धान के भाव में नरमी देखने को मिल रही है. भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के तहत आने वाले कृषि विपणन सूचना नेटवर्क (Agmarknet) पोर्टल के आंकड़ों के मुताबिक, 19 अक्टूबर को धान का थोक मंडी भाव 2,622.42 रुपये प्रति क्विंटल रहा. एक महीने पहले 19 सितंबर को यह 2,999.89 रुपये था यानी एक महीने में भाव में 12.58 प्रतिशत की गिरावट आई है. हालांकि, राष्‍ट्रीय औसत भाव सामान्‍य धान और ग्रेड ए धान के एमएसपी क्रमश: 2441 रुपये प्रति क्विंटल और 2461 रुपये प्रति क्विंटल से ज्‍यादा है. वहीं, मंड‍ियों में अब धान की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. ऐसे में जानिए तीन प्रमुख धान उत्‍पादक राज्‍यों में शामिल पंजाब, हरियाणा और आंध्र प्रदेश की अनाज मंडियों में 22 अक्‍टूबर 2026 को धान का भाव क्‍या रहा…

पंजाब की मंडियों में धान का भाव

मंडी वैरायटी (ग्रेड) न्‍यूनतम कीमत (रु./प्रति क्विंटल) अध‍िकतम कीमत (रु./प्रति क्विंटल) मॉडल कीमत (रु./प्रति क्विंटल)
भगता भाई का (जलाल) एपीएमसी, बठिंडा धान (ग्रेड रेंज-1) 2,461 2,461 2,461
अमलोह (गोबिंदगढ़ मंडी) एपीएमसी, फतेहगढ़ साहिब अन्य (एफएक्यू) 2,461 2,461 2,461
जलालाबाद एपीएमसी, फाजिल्का बासमती (लोकल) 3,766 4,215 4,150
गढ़शंकर एपीएमसी, होशियारपुर अन्य (एफएक्यू) 2,461 2,461 2,461
बिलगा (तलवन) एपीएमसी, जालंधर अन्य (लोकल) 2,461 2,461 2,461
बिलगा एपीएमसी, जालंधर अन्य (लोकल) 2,461 2,461 2,461
फिल्लौर एपीएमसी, जालंधर धान (एफएक्यू) 2,461 2,461 2,461
साहनेवाल एपीएमसी, लुधियाना धान (ग्रेड रेंज-1) 2,461 2,461 2,461
सिधवां बेट एपीएमसी, लुधियाना अन्य (ग्रेड रेंज-1) 2,461 2,461 2,461
कुम कलां एपीएमसी, लुधियाना धान (ग्रेड रेंज-1) 2,461 2,461 2,461
लखोवाल एपीएमसी, लुधियाना धान (ग्रेड रेंज-1) 2,461 2,461 2,461
मानसा (खियाला कलां) एपीएमसी, मानसा धान (ग्रेड रेंज-1) 2,461 2,461 2,461
अहमदगढ़ एपीएमसी, संगरूर कॉमन (ग्रेड रेंज-1) 2,461 2,461 2,461
नौशहरा पन्नुआं (ढोटियां) एपीएमसी, तरनतारन अन्य (ग्रेड रेंज-1) 2,461 2,461 2,461
नौशहरा पन्नुआं एपीएमसी, तरनतारन धान (ग्रेड रेंज-1) 2,461 2,461 2,461
तरनतारन एपीएमसी, तरनतारन धान (लोकल) 2,461 2,461 2,461

पंजाब की मंडियों में भाव लगभग एक समान रहा. ज्‍यादातर मंडियों में धान 2,461 रुपये प्रति क्विंटल पर बिका और कोई उतार-चढ़ाव नहीं दिखा. फाजिल्का की जलालाबाद मंडी में बासमती धान 3,766 से 4,215 रुपये के बीच बिका. यहां मॉडल भाव 4,150 रुपये रहा.

हरियाणा की मंडियों में धान का भाव

मंडी वैरायटी (ग्रेड) न्‍यूनतम कीमत (रु./प्रति क्विंटल) अध‍िकतम कीमत (रु./प्रति क्विंटल) मॉडल कीमत (रु./प्रति क्विंटल)
बरवाला (हिसार) एपीएमसी, हिसार अन्य (एफएक्यू) 2,461 2,461 2,461
राजौंद एपीएमसी, कैथल अन्य (एफएक्यू) 2,461 2,461 2,461
सीवन एपीएमसी, कैथल धान (एफएक्यू) 2,461 2,461 2,461
कुंजपुरा एपीएमसी, करनाल धान (एफएक्यू) 2,441 2,461 2,441
पेहोवा (गुमथला गढ़ू) एपीएमसी, कुरुक्षेत्र अन्य (लोकल) 2,461 2,461 2,461
पिपली एपीएमसी, कुरुक्षेत्र धान फाइन (लोकल) 2,461 2,461 2,461
शाहाबाद एपीएमसी, कुरुक्षेत्र फाइन (एफएक्यू) 2,461 2,461 2,461
पानीपत एपीएमसी, पानीपत बासमती 1509 (लोकल) 4,201 4,600 4,311
पानीपत एपीएमसी, पानीपत डी.बी. (लोकल) 4,361 4,361 4,361
कालांवाली (ओढ़ां) एपीएमसी, सिरसा धान (लोकल) 2,461 2,461 2,461
छछरौली (खिज़राबाद) एपीएमसी, यमुनानगर धान (एफएक्यू) 2,461 2,461 2,461

हरियाणा में भी ज्यादातर मंडियों में धान 2,461 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बिका. करनाल की कुंजपुरा मंडी में न्यूनतम और मॉडल भाव 2,441 रुपये रहा. पानीपत मंडी में बासमती 1509 का मॉडल भाव 4,311 रुपये और डी.बी. किस्म का 4,361 रुपये रहा.

आंध्र प्रदेश की मंडियों में धान का भाव

मंडी वैरायटी (ग्रेड) न्‍यूनतम कीमत (रु./प्रति क्विंटल) अध‍िकतम कीमत (रु./प्रति क्विंटल) मॉडल कीमत (रु./प्रति क्विंटल)
चोडावरम एपीएमसी, अनकापल्ली धान (लोकल) 2,200 2,400 2,300
बापटला एपीएमसी, बापटला बीपीटी (लोकल) 4,500 5,000 4,700
अलमुरु एपीएमसी, डॉ. बी.आर. अंबेडकर कोनसीमा धान (एफएक्यू) 2,369 2,389 2,369
रोम्पिचेरला एपीएमसी, चित्तूर बीपीटी (लोकल) 1,950 1,950 1,950
कोव्वूर एपीएमसी, पूर्वी गोदावरी एमटीयू-1010 (ग्रेड रेंज-2) 2,400 2,400 2,400
मंगलगिरी एपीएमसी, गुंटूर बीपीटी (एफएक्यू) 2,600 2,600 2,600
जग्गमपेट एपीएमसी, काकीनाडा कॉमन (एफएक्यू) 2,420 2,440 2,420
मल्लेश्वरम (मुख्यालय-बंटुमिल्ली) एपीएमसी, कृष्णा नंबर 2716 (ग्रेड रेंज-1) 2,650 2,700 2,675
बंगानपल्ली एपीएमसी, नंद्याल सोना मसूरी (एफएक्यू) 2,300 2,600 2,400
रम्पचोडावरम एपीएमसी, पोलावरम 1001 (ग्रेड रेंज-2) 2,369 2,389 2,379
अद्दंकी एपीएमसी, प्रकाशम धान (एफएक्यू) 2,550 2,660 2,600
कोठाबोम्मली एपीएमसी, श्रीकाकुलम धान (लोकल) 3,200 3,200 3,200
कमलापुरम एपीएमसी, वाईएसआर कडप्पा बीपीटी (लोकल) 2,850 2,850 2,850
मैदुकुर एपीएमसी, वाईएसआर कडप्पा मसूरी (लोकल) 3,600 4,000 3,800

वहीं, आंध्र प्रदेश की मंडियों में भाव में काफी फर्क दिखा. मॉडल भाव 1,950 रुपये (रोम्पिचेरला, चित्तूर) से लेकर 4,700 रुपये (बापटला) तक रहा. ज्यादातर मंडियों में यह 2,300 से 2,700 रुपये के बीच रहा. हालांकि, मंडियों में आवक भी कम रही. ज्यादातर मंडियों में सिर्फ 0.10 टन धान पहुंचा, जबकि सबसे ज्यादा 7.5 टन आवक रोम्पिचेरला में हुई.

POST A COMMENT