Poultry Feed: मुर्गियों के लिए घर पर भी बना सकते हैं पोल्ट्री फीड, ये हैं एक्सपर्ट टिप्स Poultry Feed: मुर्गियों के लिए घर पर भी बना सकते हैं पोल्ट्री फीड, ये हैं एक्सपर्ट टिप्स
Poultry Feed पोल्ट्री सेक्टर एक ऐसा कारोबार है जहां करीब 70 फीसद लागत सिर्फ फीड यानि दाने पर आती है. अंडे-चिकन के रेट से लेकर पोल्ट्री फार्मर का मुनाफा क्या होगा ये भी फीड ही तय करता है. अंडा देने वाली मुर्गी हो या चिकन के लिए पाला गया मुर्गा, सभी को दिनभर में दो से तीन बार फीड चाहिए ही होता है, फिर चाहें अंडा-चिकन बिके या ना बिके.
मक्का का प्रतीकात्मक फोटो.नासिर हुसैन - New Delhi,
- May 14, 2026,
- Updated May 14, 2026, 3:06 PM IST
साल के 12 महीने बाजार में अंडे और चिकन की डिमांड रहती है. यही वजह है कि देशभर में पोल्ट्री फार्म की संख्या बहुत है. अंडे और चिकन दोनों के लिए अलग-अलग फार्म खोले जाते हैं. बहुत सारे नए फार्म भी खुलते हैं. पोल्ट्री एक्सपर्ट की मानें तो अंडे-चिकन के कारोबार में अच्छा फायदा है. अगर साइंटीफिक तरीके से किया जाए तो नुकसान की आशंका न के बराबर रह जाती है. पोल्ट्री में सबसे ज्यादा लागत फीड यानि दाने पर आती है. मुर्गियों को दाना मक्का, सोयाबीन समेत और दूसरी चीजें मिलाकर बनाया जाता है.
मक्का के ज्यादा इस्तेमाल की वजह से थोड़ा सा महंगा भी हो जाता है. लेकिन फीड को घर पर भी तैयार किया जा सकता है. बस जरूरत है तो एक्सपर्ट के टिप्स की. क्योंकि पोल्ट्री फीड तैयार करने में दवाई और पोल्ट्री सप्लीपमेंट का इस्तेमाल किया जाता है. हर निर्माता के अपने प्रोडक्ट की अलग-अलग डोज होती है. कुछ एंटी बायोटिक अन्य एंटी कोक्सीडियल से मिलकर रिएक्शन करते है. इसलिए घर पर पोल्ट्री फीड तैयार करते वक्त सावधानी जरूर बरतें.
पोल्ट्री फीड तैयार करने के ये हैं टिप्स
- प्री स्टार्टर फीड 400 ग्राम, स्टार्टर पोल्ट्री फीड 1200 ग्राम वजन का होने तक और फिनिशर फीड पोल्ट्री ब्रॉयलर बर्ड के बिक जाने तक देना चाहिए.
- पोल्ट्री फार्म पर हर प्रकार का स्टॉक एडवांस में होना बहुत जरूरी है.
- पोल्ट्री फीड और फीड में इस्तेमाल होने वाले उत्पाद सूखी जगह और धूप से दूर रखने चाहिये.
- पोल्ट्री फीड को मिलाने के लिये अच्छे मिक्सर की मदद लेनी चाहिये.
- पोल्ट्री फीड की पिसाई अच्छे से होनी चाहिये, क्योंकि फीड के मोटे दाने पचने में परेशान करते हैं.
- पोल्ट्री फीड सही से मिलाना चाहिये. पोल्ट्री फीड में सभी उत्पाद और तेल पहले अलग से कुछ फीड में मिला लेने चाहियें, फिर उसे सारे फीड में मिलाना चाहिये.
- पोल्ट्री फीड बनाते वक्त ये ध्यान रखें कि कोई भी सामान छूट ना जाये.
- पोल्ट्री फीड में डाले जाने वाले प्रत्येक उत्पाद की एक्सपायरी डेट जरूर चेक कर लें.
- प्रत्येक उत्पाद प्रतिष्ठित कंपनी का ही होना चाहिये.
- सोयाबीन की खली, मक्का और तेल खरीदने से पहले गुणवत्ता की अच्छी तरह से जांच कर लेनी चाहिये. सोयाबीन की खली और मक्का हर तरह के फंगस से मुक्त और सूखा होना चाहिये.
- मक्का में नमी 14 फीसद से कम और सोयाबीन की खली में लगभग 11 फीसद तक ही हो है.
- पोल्ट्री फार्म पर फीड इकट्ठा करने के दौरान ऐसी बोरियां इस्तेमाल न करें जो पहले दूसरे फार्म पर इस्तेमाल हो चुकी हों.
- फार्म पर फीड के लिए हमेशा नई बोरियां ही इस्तेमाल करें.
ये भी पढ़ें- केंद्र के आंकड़ों में 'जीरो' है मध्य प्रदेश की गेहूं खरीद, पढ़ें बाकी राज्यों का हाल
ये भी पढ़ें- पशुपालकों और पर्यावरण तक के लिए ऐसे फायदेमंद है वाइट रेवोलुशन-2