Green Fodder Silage: एक्सपर्ट के ये दो टिप्स अपनाए तो गाय-भैंस को नहीं होगी चारे की कमी 

Green Fodder Silage: एक्सपर्ट के ये दो टिप्स अपनाए तो गाय-भैंस को नहीं होगी चारे की कमी 

चारे की कमी को दूर करने संबंधी जो टिप्स फोडर एक्सपर्ट दे रहे हैं उसका फायदा पशुपालक और गौशाला संचालक भी उठा सकते हैं. दोनों ही टिप्स से पूरे साल के हरे चारे का इंतजाम किया जा सकता है. क्योंकि जब चारे की कटाई होती है तो पशुओं को लगातार सिर्फ हरा चारा ही नहीं खि‍लाया जा सकता है. ऐसे वक्त में साइलेज तकनीक सबसे अच्छी है. 

Advertisement
Green Fodder Silage: एक्सपर्ट के ये दो टिप्स अपनाए तो गाय-भैंस को नहीं होगी चारे की कमी उत्तर प्रदेश में हरा चारा बढ़ाने की तैयारी में जुटा पशुपालन विभाग

हरे चारे की कमी और उसका महंगा होना अब किसी एक राज्य की परेशानी नहीं रही है. फोडर एक्सपर्ट की मानें तो देश के ज्यादातर राज्य बीते कई साल से लगातार हरे चारे की कमी से जूझ रहे हैं. डेयरी कंपनियां भी जब दूध के दाम बढ़ाती हैं तो उसकी बड़ी वजह हरे चारे का महंगा होना ही बताती हैं. हालांकि एक सच्चाई ये भी है कि हरे चारे की कमी और उसके महंगा होने के पीछे भी कई बड़ी वजह हैं. जिन्हें वक्त रहते दूर किया जाना बहुत जरूरी है. 

लेकिन उससे पहले चारे की कमी से कैसे निपटा जाए इसे लेकर एक्सपर्ट दो खास टिप्स देते हैं. उनका दावा है कि अगर इन दो टिप्स पर काम किया तो फिर गाय-भैंस के लिए किसी भी मौसम में हरे चारे की कमी नहीं होगी. हरे चारे का साइलेज बनाकर उसे पूरे साल खि‍लाया जा सकता है. वहीं बहुवर्षीय चारा उगाकर भी सालभर की जरूरत को पूरा किया जा सकता है. 

ज्यादा हरा चारा होने पर बनाएं साइलेज 

फोडर एक्सपर्ट का कहना है कि हरा चारा स्टोर करने और उसका साइलेज बनाने के लिए उसके पत्तों को पहले सुखा लें. लेकिन ख्याल रहे कि जिस चारे को हम साइलेज बनाने जा रहे हैं उसे पकने से कुछ दिन पहले ही काट लें. इसके बाद उसे धूप में सुखाने रख दें. लेकिन चारे को सुखाने के लिए कभी भी उसे जमीन पर डालकर न सुखाएं. चारा सुखाने के लिए जमीन से कुछ ऊंचाई पर जाली वगैरह रखकर उसके ऊपर चारे को डाल दें. 
इसे लटका कर भी सुखाया जा सकता है.

क्योंकि जमीन पर डालने से चारे पर मिट्टी लगने का खतरा रहेगा जो फंगस आदि की वजह बन सकती है. जब चारे में 15 से 18 फीसद के आसपास नमी रह जाए तो उसे सूखी जगह पर रख दें. इस बात का ख्याल रहे कि अगर चारे में नमी ज्यादा रह गई तो उसमे फंगस आदि लग जाएंगे और चारा खराब हो जाएगा. इतना ही नहीं इस खराब चारे को गलती से भी पशु ने खा लिया तो वो बीमार हो जाएगा. 

हर वक्त की जरूरत पूरी होगी बहुवर्षीय घास से 

फोडर एक्सपर्ट के मुताबिक घर पर ही चारे से हे भी बड़ी ही आसानी से बनाया जा सकता है. लेकिन जरूरत है बस थोड़ी सी जागरुकता की. जैसे पतले तने वाले चारे की फसल को पकने से पहले ही काट लें. उसके बाद तले के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें. उन्हें  तब तक सुखाएं जब तक उनमे 15 से 18 फीसद तक नमी ना रह जाए. हे के लिए हमेशा पतले तने वाली फसल का चुनाव करें. क्योंकि पतले तने वाली फसल जल्दी सूखेगी. कई बार ज्यादा लम्बे वक्त तक सुखाने के चलते भी चारे में फंगस की शिकायत आने लगती है. यानि चारे का तना टूटने लगे इसके बाद इन्हेंय अच्छी तरह से पैक करके इस तरह से रख दें कि चारे को बाहर की हवा न लगे.

ये भी पढ़ें- केंद्र के आंकड़ों में 'जीरो' है मध्य प्रदेश की गेहूं खरीद, पढ़ें बाकी राज्यों का हाल

ये भी पढ़ें- पशुपालकों और पर्यावरण तक के लिए ऐसे फायदेमंद है वाइट रेवोलुशन-2

POST A COMMENT