Water for Animals: गाय-भैंस पाल रहे हैं तो पानी पिलाना और नहलाना भी आना चाहिए, ये है सही तरीका

Water for Animals: गाय-भैंस पाल रहे हैं तो पानी पिलाना और नहलाना भी आना चाहिए, ये है सही तरीका

Water for Animals एनिमल एक्सपर्ट की मानें तो खासतौर से गर्मियों में पशुओं को चारे से ज्यादा साफ-स्वच्छ पानी के पानी की ज्यादा जरूरत होती है. साथ ही गर्मी से बचाने के लिए वक्त पर नहलाना भी जरूरी होता है. लेकिन दोनों ही मामलों में ये जानकारी होना बहुत जरूरी है कि पानी कब ज्यादा पिलाना है और नहलाने का वक्त क्या होना चाहिए.  

Advertisement
Water for Animals: गाय-भैंस पाल रहे हैं तो पानी पिलाना और नहलाना भी आना चाहिए, ये है सही तरीका

पशुपालन यानि गाय-भैंस पालन में चारे की तरह से पानी भी बहुत जरूरी है. पानी न सिर्फ गाय-भैंस को पिलाने के लिए बल्कि नहलाने के लिए भी बड़ी मात्रा में चाहिए होता है. जो पशुपालन नहीं करता है वो भी ये बात अच्छी तरह से जानता है कि पशुओं को पानी पिलाना और नहलाना बेहद जरूरी है. लेकिन ये बात खासतौर पर ज्यादातर पशुपालकों को नहीं पता होती है कि गाय-भैंस को किसी मौसम में कैसे और कब पानी पिलाना चाहिए. इतना ही नहीं हर मौसम में गाय-भैंस को नहलाने का तरीका भी अलग होता है. 

बेशक सुनने में ये बात कुछ अटपटी लगे कि गाय-भैंस को पानी पिलाने और नहलाने का भी एक तरीका होता है. अगर इस तरीके का पालन नहीं किया तो इसका असर पशु के उत्पादन और उसकी हैल्थ पर पड़ता है. एनिमल एक्सपर्ट हर एक पशुपालक को यह सलाह देते हैं कि खासतौर से गर्मियों के मौसम में पशुओं के पीने के पानी और उन्हें नहलाने का ध्यान रखें. अगर पानी से जुड़ी इस देखभाल में जरा सी भी लापरवाही हुई तो इसका असद दूध उत्पादन पर पड़ेगा.  

ये है पशुओं को नहलाने की जानकारी 

पशु को कब नहलाना चाहिए? 

  • गलत समय पर नहलाने से पशु बीमार पड़ सकता है. 
  • गर्मी में रोज या एक दिन छोड़कर नहलाएं.
  • गर्मी में नहलाने से शरीर ठंडा रहता है. 
  • नहलाने से हीट स्ट्रेस कम होता है.
  • नहलाने के लिए सुबह-शाम का वक्त चुनें.
  • दोपहर की तेज धूप में न नहलाएं. 
  • सुबह जल्दी या शाम को नहलाएं.
  • सर्दी में धूप निकलने के बाद नहलाएं.
  • ठंड में जल्दी नहलाने से सर्दी लग सकती है.
  • दूध देने के तुरंत बाद न नहलाएं.
  • दूध निकालने के थोड़ी देर बाद नहलाएं.
  • गाय-भैंस को नहलाने के बाद सुखाना जरूरी है.
  • शरीर गीला रहने से बीमारी-फंगस का खतरा बढ़ता है.

पशुओं को कब नहलाना फायदेमंद है?

  • पशुओं के नहाने से शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है.
  • नहाने से शरीर में खून का संचार अच्छा होता है.
  • नहाने से शरीर की चमड़ी की सफाई होती है
  • पशु स्वस्थ रहता है और दूध बढ़ता है
  • नहलाते वक्त शरीर को रगड़कर साफ भी करें.

पशुओं को कब न नहलाएं?

  • गाय-भैंस को  दोपहर की तेज धूप में न नहलाएं.
  • बहुत ज्यादा ठंड और बारिश के समय न नहलाएं. 
  • गाय-भैंस को दूध देने के तुरंत बाद न नहलाएं. 

पशुओं को पानी पिलाने का सही तरीका

  • गर्मी में पशु को बार-बार प्यास लगती है.
  • गाय-भैंस को दिन में 3 से 5 बार पानी पिलाएं.
  • गर्मी में पशुओं को पानी की कमी न होने दें.
  • हमेशा ठंडा (बर्फ जैसा नहीं) पानी पिलाएं.
  • ज्यादा ठंडा पानी पशुओं को नुकसान कर सकता है.
  • गाय-भैंस को छाया में ही पानी पिलाएं.
  • धूप में पानी पिलाने से पशु और ज्यादा गर्म हो जाता है.
  • गाय-भैंस को सुबह-शाम ज्यादा पानी न पिलाएं.
  • दोपहर की गर्मी में पशुओं को कम पानी पिलाएं.
  • ठंडे समय में ज्यादा पानी पिलाना अच्छा होता है.
  • पीने का पानी साफ और ताजा ही रखें.
  • गंदा पानी बीमारी का सबसे बड़ा कारण है.
  • कभी-कभी इलेक्ट्रोलाईट और गुड़ मिला लें.
  • इलेक्ट्रोलाईट और गुड़ से ऊर्जा बनी रहती है.

सही तरीके से पानी पिलाने के फायदे

  • हीट स्ट्रेस कम होता है.
  • दूध उत्पादन बढ़ता है.
  • पशुओं का बीमारी से बचाव.
  • पाचन शक्ति सही रहती है.

ये भी पढ़ें- केंद्र के आंकड़ों में 'जीरो' है मध्य प्रदेश की गेहूं खरीद, पढ़ें बाकी राज्यों का हाल

ये भी पढ़ें- पशुपालकों और पर्यावरण तक के लिए ऐसे फायदेमंद है वाइट रेवोलुशन-2

POST A COMMENT