Change in Fish Size: इसलिए समुद्री मछलियों का घट रहा वजन, छोटी हाईट के साथ हो रहीं मैच्योर 

Change in Fish Size: इसलिए समुद्री मछलियों का घट रहा वजन, छोटी हाईट के साथ हो रहीं मैच्योर 

Change in Fish Size फिशरीज और मरीन एक्सपर्ट के मुताबिक समुद्री सतह के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है. महासागर में केमिकल मिल रहे हैं. समुद्र का लेवल बढ़ रहा है. चक्रवात जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं. समुद्र की गर्म लहरों की संख्या बढ़ रही है. अल नीनो (दक्षिणी दोलन) भी बढ़ रहा है. इन्हीं सब वजहों को मछलियों में हो रहे परिवर्तन की वजह के तौर पर देखा जा रहा है. 

Advertisement
Change in Fish Size: इसलिए समुद्री मछलियों का घट रहा वजन, छोटी हाईट के साथ हो रहीं मैच्योर इंडिगो बार्ब को तालाब में रखकर प्रजनन कराया जाएगा.

बीते दिनों आई सेंट्रल मरीन फिशरीज रिसर्च इंस्टीट्यूट (CMFRI), कोच्चि और इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च (फिशरीज साइंस) की रिपोर्ट बेहद चौंकाने वाली है. खासतौर पर मछली के शौकीनों के लिए. समुद्र में रहने वाली मछलियों का वजन घट रहा है. उनकी लम्बाई कम हो रही है. मछली ही नहीं समुद्र में रहने वाले दूसरे जीव-जन्तुओं के साथ भी कुछ ऐसा ही रहा है. यहां तक की वो समुद्र में अपनी रहने वाली जगह को भी बदल रहे हैं. समुद्री झींगा के साइज में भी फर्क देखा जा रहा है. फिशरीज एक्सपर्ट की मानें तो मछलियां हों या दूसरे जीव-जन्तु सभी अपनी आदत और व्यवहार के मुताबिक समुद्र में एक तय जगह पर रहते हैं. 

ये खुलासा इस रिपोर्ट से हुआ है. लेकिन ये सब क्यों हो रहा है. कम वजन और छोटी हाइट के साथ ही मछलियां मैच्योर क्यों हो रही हैं. क्यों मछलियां समुद्र में अपनी रहने की जगह को बदल रही हैं. इसके लिए क्लाइमेट चेंज को एक बड़ी वजह के रूप में देखा जा रहा है. इस बारे में किसान तक ने डिप्टी डायरेक्टर जनरल फिशरीज साइंस जेके जैना से बात की है. 

समुद्री मछलियों में ये रहे हैं बदलाव   

  • डिप्टी डायरेक्टर जनरल फिशरीज साइंस जेके जैना ने कुछ बदलाव की जानकारी दी है.  
  • अगर अभी अलर्ट नहीं हुए समुद्र से मछली पकड़ने में बड़ा बदलाव आ जाएगा. 
  • अभी मछलियों के साइज और वजन में अंतर आ रहा है. 
  • बॉम्बे डक मछली 232 एमएम से घटकर 192 एमएम साइज पर मैच्योर हो रही है. 
  • पहले सिल्वर पॉम्फ्रेट 410 ग्राम वजन में मैच्योर होती थी. 
  • लेकिन अब सिल्वर पॉम्फ्रेट 280 ग्राम पर मैच्योर हो रही है. 
  • प्रजाति के हिसाब से मछलियां समुद्र के अलग-अलग हिस्सों में रहती हैं. 
  • कुछ सतह, कोई तली में तो कुछ तली और सतह के बीच में रहती हैं.
  • समुद्र की सतह पर कई प्रजाति की मछलियां रहती हैं. 
  • सतह पर रहने वाली मछलिया गहरे समुद्र में चली गई हैं. 
  • इसमे से कुछ सतह को छोड़ 50 मीटर गहराई में चली गई हैं.  
  • समुद्री झींगा का साइज भी छोटा होता जा रहा है. 

समुद्री मछलियों में बदलाव की ये है बड़ी वजह

  • समुद्री सतह के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है. 
  • समुद्र में अलग-अलग जगह पर केमिकल मिल रहे हैं. 
  • रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि समुद्र का लेवल बढ़ रहा है. 
  • चक्रवात जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं. 
  • समुद्र की गर्म लहरों की संख्या बढ़ रही है. 
  • अल नीनो (दक्षिणी दोलन) भी बढ़ रहा है.  

Meat Production: पश्च‍िम बंगाल नहीं, UP को द‍िया गया मीट उत्पादन में नंबर वन बनने का टॉरगेट 

PDFA: ये हैं 80 और 30 लीटर दूध देकर ट्रैक्टर जीतने वालीं गाय-भैंस, गांव में हो रहा स्वागत

POST A COMMENT