आरोह गन्ने से किसानों को बंपर लाभभारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के गन्ना प्रजनन संस्थान, कोयंबटूर (तमिलनाडु) ने गन्ने की एक नई किस्म 'आरोह' (Co 18003) पेश की है. इसे अधिक उपज, अधिक चीनी और रोगों के प्रति प्रतिरोधी किस्म बताया गया है. यह किस्म दक्षिण भारत के सिंचित इलाकों के लिए विकसित की गई है.
संस्थान की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक आरोह की गन्ना उपज 117 टन प्रति हेक्टेयर है. इसकी वाणिज्यिक गन्ना चीनी (CCS) 16.6 टन प्रति हेक्टेयर बताई गई है. यानी यह किस्म किसानों को ज्यादा गन्ना देने के साथ-साथ चीनी की ज्यादा मात्रा भी देने के लिए तैयार की गई है, जिससे चीनी मिलों को भी फायदा मिल सकता है.
आरोह की एक बड़ी खासियत यह है कि यह लाल सड़न (रेड रॉट) रोग के प्रति प्रतिरोधी है. यह रोग गन्ने की फसल के लिए गंभीर माना जाता है और कई इलाकों में उपज को नुकसान पहुंचाता है. रोग प्रतिरोधी किस्म होने से किसानों की लागत और जोखिम घटने की उम्मीद है.
𝐌𝐨𝐫𝐞 𝐜𝐚𝐧𝐞, 𝐦𝐨𝐫𝐞 𝐬𝐮𝐠𝐚𝐫, 𝐛𝐞𝐭𝐭𝐞𝐫 𝐩𝐫𝐨𝐭𝐞𝐜𝐭𝐢𝐨𝐧 𝐚𝐠𝐚𝐢𝐧𝐬𝐭 𝐫𝐞𝐝 𝐫𝐨𝐭! Discover Aroh (Co 18003), an ICAR-SBI variety yielding 117 t/ha cane and 16.6 t/ha CCS for irrigated South India. @ChouhanShivraj @mpbhagirathbjp @RNK_Thakur @PIB_India https://t.co/K4kk9CcTNH
— Indian Council of Agricultural Research. (@icarindia) November 9, 2026
यह किस्म खास तौर पर दक्षिण भारत के सिंचित क्षेत्रों के लिए विकसित की गई है. उत्तर भारत सहित अन्य राज्यों में इसकी खेती के लिए उपयुक्तता के बारे में जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है.
अधिक उत्पादकता और लाभ पाने के लिए उन्नत प्रजातियों का चयन महत्वपूर्ण है. गन्ने की बताई गई प्रजातियों में अगेती (10 माह) और मध्य पछेती (11-12 माह में पकने वाली) का चयन किसानों को उपज और क्वालिटी के आधार पर करना होता है. किसान गन्ने की बेहतर किस्मों को अपनाकर अधिक उपज और अधिक कमाई ले सकते हैं.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today