80 लीटर दूध देने वाली एचएफ गाय. देश में बहुत सारी जगह पर मिल्किंग कम्पटीशन (ज्यादा दूध देने की प्रतियोगिता) होती हैं. लेकिन प्रोग्रेसिव डेयरी फार्मर एसोसिएशन (PDFA) का तीन दिन चलने वाला कम्पटीशन कई मायनों में खास है. बड़ी बात ये है कि इस बार पहला इनाम जीतने वाली गाय ने करीब 80 लीटर दूध दिया है तो मुर्रा भैंस ने 30 लीटर से ज्यादा दूध देकर पहला इनाम जीता है. हैरान करने वाली बात ये है कि इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली गाय 50 और 60 लीटर से ज्यादा दूध देती हैं. वहीं ऐसी भैंसों की फेहरिस्त भी लम्बी है जो 20 लीटर से ज्यादा दूध देती हैं.
PDFA की इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के कायदे-कानून भी औरों से अलग और सख्त हैं. इसमे गाय-भैंस की दो-दो नस्ल (ब्रीड) हिस्सा लेती हैं. पड़ोसी देशों के अलावा और दूसरे देशों से भी डेयरी और एनिमल एक्सपर्ट हिस्सा लेने आते हैं. बड़ी संख्या में पंजाब और हरियाणा के गाय-भैंस पालक पीडीएफए के इस कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं. और जिसकी गाय-भैंस ज्यादा दूध देकर पहला इनाम जीतती उसे एसोसिएशन की ओर से ट्रैक्टर दिया जाता है.
छतेरा, पटियाला, पंजाब के रहने वाले पंजाब सिंह की मुर्रा भैंस ने 30.393 लीटर दूध दिया है.
शाह, अम्बाला, हरियाणा के रहने वाले रविन्द्र सिंह की मुर्रा भैंस ने 27.993 लीटर दूध दिया है.
छतेरा, पटियाला, पंजाब के रहने वाले पंजाब सिंह की मुर्रा भैंस ने 26.333 लीटर दूध दिया है.
जमालपुर, तरनतारन, पंजाब के गुरलाल सिंह की नीली रावी भैंस ने 25.753 लीटर दूध दिया है.
वालटोह, तरनतारन, पंजाब के दर्शन सिंह की नीली रावी भैंस ने 23.826 लीटर दूध दिया है.
जमालपुर, तरनतारन, पंजाब के गुरलाल सिंह की नीली रावी भैंस ने 22.740 लीटर दूध दिया है.
शहीद भगत सिंह नगर, पंजाब के प्रीतपाल सिंह की HF गाय ने 79.215 लीटर दूध दिया है.
शहीद भगत सिंह नगर, पंजाब के प्रीतपाल सिंह की HF गाय ने 76.125 लीटर दूध दिया है.
कुल्हड़, लुधियाना, पंजाब के संधु डेयरी फार्म की HF गाय ने 74.467 लीटर दूध दिया है.
नोट- ये एचएफ गायों की वो कैटेगिरी थी जिसमें शामिल हुईं सभी गाय 50 लीटर से ज्यादा दूध देती हैं.
कुल्हड़, लुधियाना, पंजाब के संधु डेयरी फार्म की जर्सी गाय ने 52.845 लीटर दूध दिया है.
गालिब कलां, करनाल, हरियाणा के बल्देव सिंह की जर्सी गाय ने 48.742 लीटर दूध दिया है.
चिमना, लुधियाना के अमरजीत सिंह की जर्सी गाय ने 38.805 लीटर दूध दिया है.
ये भी पढ़ें- PDFA Expo: इनाम में ट्रैक्टर-बुलैट जीतने से पहले गाय-भैंसों को कराना होगा डोप टेस्ट
Economic Survey: कृषि क्षेत्र की धीमी चाल, डेयरी-पोल्ट्री और मछली पालन ने कैसे ली ऊंची उड़ान?
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today