World Veterinary Day: एक हजार रुपये में पैदा हो रहीं ज्यादा दूध देने वाली मनपसंद बछिया

World Veterinary Day: एक हजार रुपये में पैदा हो रहीं ज्यादा दूध देने वाली मनपसंद बछिया

World Veterinary Day दूध उत्पादन बढ़ाने और पशुओं की नस्ल सुधार के लिए आर्टिफिशि‍यल इंसेमीनेशन (AI) और सेक्स सॉर्टेड सीमन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है. केन्द्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान (सीआईआरबी), हिसार के सीनियर साइंटिस्ट के मुताबिक एआई और सेक्स सॉर्टेड सीमन उत्पादन बढ़ाने के साथ ही दुधारू पशुओं की संख्या भी बढ़ा रहे हैं. 

Advertisement
World Veterinary Day: एक हजार रुपये में पैदा हो रहीं ज्यादा दूध देने वाली मनपसंद बछियासेक्स सॉर्टेड सीमेन

अभी तक हम सड़क किनारे डॉक्टरों के होर्डिंग देखते थे कि IVF तकनीक से मनचाहा बच्चा पाएं. लेकिन अब तस्वीर बदल चुकी है. अगर आप पशुपालक हैं, गाय-भैंस और भेड़-बकरी पालते हैं तो आप भी मनचाह बच्चा पैदा करा सकते हैं. बच्चा प्योर नस्ल का हो. आने वाला बच्चा फीमेल यानि बछिया हो. ज्यादा उत्पादन करने वाला हो. इतना ही नहीं आने वाले बच्चे का फैमिली ट्री भी अच्छा हो, और ये सब मुमकिन होता है सिर्फ एक हजार रुपये में. और इस कामयाबी के पीछे हैं वेटरिनेरियन एक्सपर्ट और रिसर्चर. 

पशुपालन में आर्टिफिशि‍यल इंसेमीनेशन (AI) और सेक्स सॉर्टेट सीमन जैसी हाईटेक टेक्नोलॉजी ने अब इसे इतना आसान बना दिया है कि पशुपालक अपनी पसंद से अपने पशुओं का कुनबा बढ़ा रहे हैं. आज वर्ल्ड वेटरिनेरियन डे है. इस मौके पर किसान तक आपको बताएगा कि कैसे एआई और सेक्स सॉर्टेड सीमन का इस्तेमाल कर पशुपालन और डेयरी को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है. 

ये है सेक्स सॉर्टेड सीमन टेक्नोलॉजी 

  • सेक्स सॉर्टेड सीमन का इस्तेमाल करने से 90 फीसद बछिया पैदा होती हैं. 
  • सेक्स सॉर्टेड सीमन महंगा होने की वजह से इस्तेमाल कम हो रहा है. 
  • पशुओं की हीट का सही वक्त पर पता न चलने से कई बार स्ट्रॉ काम नहीं करती है. 
  • साल 2019-20 में सेक्स सॉर्टड सीमन तकनीक की देश में शुरुआत हुई है. 

ये है सेक्स सॉर्टड सीमन सस्ता करने का प्लान

  • अभी यूएस की दो कंपनियां सेक्स सॉर्टड सीमन में इस्तेमाल होने वाली टेक्नोलॉजी (मशीन) बना रही हैं. 
  • कीमत के मामले में विदेशी कंपनी की ये मशीन बहुत महंगी हैं. 
  • एनडीडीबी अपने चार सीमन स्टेशन के लिए ये मशीन खरीद रही है. 
  • खरीदी गईं मशीन से चार स्टेशन पर सेक्स सॉर्टड सीमन की स्ट्रा तैयार की जाएंगी. 
  • एनडीडीबी इसकी कीमत 300 से 500 रुपये के बीच करने की कोशि‍श कर रही है. 

कितनी कामयाब है सेक्स सॉर्टेड सीमन 

  • साल 2019-20 से 2023-24 तक सेक्स सॉर्टेड सीमन की 89 लाख डोज तैयार हो चुकी हैं. 
  • राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत ये अभियान चल रहा है. 
  • सेक्स सॉर्टेड सीमन की डोज 90 फीसद केस में कामयाबी मानी गई है. 
  • आंकड़ों के मुताबिक अब तक करीब 72 लाख बछिया पैदा हो चुकी हैं. 
  • अभी सरकार इसकी एक डोज पर 50 फीसद की सब्सिडी दी जाती है. 
  • पशुपालक को 50 फीसद सब्सिडी या गर्भधारण सुनिचिश्त होने पर 750 रुपये दिए जाते हैं.

जानें क्या है आर्टिफिशि‍यल इंसेमीनेशन 

बकरी में लैप्रोस्कोपिक एआई तकनीक का इस्तेमाल कर मेमने का जन्म कराने वाले वैज्ञानिक योगेश कुमार सोनी ने किसान तक का बताया कि अभी तक दूसरी तकनीक का इस्तेमाल कर किसी एक नर बकरे के 100 मिलियन सीमेन से एक ही मेमने का जन्म कराया जा रहा था. लेकिन हमारी नई तकनीक की मदद से 100 मिलियन सीमेन में अब पांच मेमने जन्म ले सकेंगे. यानि की एक बकरी के लिए सिर्फ 20 मिलियन सीमेन काफी रहेगा. इस तकनीक से हम अच्छी नस्ल के बकरों के सीमेन का बेहतर और ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल कर सकेंगे. 

योगेश कुमार सोनी ने बताया कि अब भविष्य  में हम इस तकनीक का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा और कई तरह की नस्ल  की बकरियों में करेंगे. अभी तक सिर्फ एआई तकनीक के चलते 40 फीसद तक बकरी के गाभिन होने का रिजल्ट सामने आता था. लेकिन नई तकनीक के रिजल्ट बहुत अच्छे आ रहे हैं. नई तकनीक के चलते अब 60 से 70 फीसद गर्भधारण के केस सामने आएंगे. ऐसा होने से कम सीमेन में हमे ज्यादा से ज्यादा बच्चे मिल सकेंगे. 

ये भी पढ़ें- Breed Production: OPU-IVF से मां बनेंगी सड़क-खेतों में घूमने वाली छुट्टा गाय

ये भी पढ़ें- Egg Production: पोल्ट्री फार्म में कैसे बढ़ेगा अंडा उत्पादन, पढ़ें पोल्ट्री एक्सपर्ट के 10 टिप्स

POST A COMMENT