PFI-VIV Select India: मुर्गीपालकों को जल्द मिल सकता है पोल्ट्री डवलपमेंट बोर्ड, मंत्री ने किया ऐलान

PFI-VIV Select India: मुर्गीपालकों को जल्द मिल सकता है पोल्ट्री डवलपमेंट बोर्ड, मंत्री ने किया ऐलान

VIV Select India 2026 दिल्ली में अंडे-चिकन का इंटरनेशनल एक्सपो लगा हुआ है. तीन दिन तक चलने वाले एक्सपो की शुरुआत 22 अप्रैल को यशोभूमि, द्वारका में हो चुकी है. इस पोल्ट्री एक्सपो में देश-विदेश की सवा सौ से ज्यादा कंपनियां हिस्सा ले रही हैं. पोल्ट्री एक्सपर्ट और मुर्गे-मुर्गियों के डॉक्टर भी इस एक्सपो में हिस्सा लेने आए हैं. 

Advertisement
PFI-VIV Select India: मुर्गीपालकों को जल्द मिल सकता है पोल्ट्री डवलपमेंट बोर्ड, मंत्री ने किया ऐलानयशोभूमि में लगे पहले इंटरनेशनल पोल्ट्री एक्सपो में आए पोल्ट्री एक्सपर्ट.

खासतौर पर हरियाणा के पोल्ट्री फार्मर को जल्द ही एक बड़ी सौगात मिल सकती है. राज्य सरकार ने पोल्ट्री फार्मर को स्टेट पोल्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड का भरोसा दिया है. साथ ही अफसरों को इस बारे में जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा पोल्ट्री फार्मर की प्रदूषण से जुड़ी बड़ी परेशानी को भी दूर कराने का वादा किया है. देश के पहले इंटरनेशनल पोल्ट्री एक्सपो में ये जानकारी हरियाणा के शि‍क्षामंत्री महीपाल ढांढा ने दी है. देश के बहुत सारे घरों में अंडा इस्तेमाल होता है. 

उससे कुछ कम घरों में अंडे संग चिकन भी खाया जाता है. लेकिन आप जानकर हैरान होंगे कि दिल्ली में अंडे-चिकन का एक्सपो भी लगा हुआ है. वहीं केन्द्र की ओर से भी एक्सपो के दौरान पोल्ट्री फार्मर को पोल्ट्री से जुड़ी एक बड़ी स्कीम की जानकारी दी गई है. इस स्कीम के तहत हरियाणा को 250 करोड़ रुपये मिल सकते हैं. 

जानें क्या बोले पोल्ट्री फेडरेशन के प्रेसिडेंट 

पोल्ट्री फेडरेशन ऑफ इंडिया (PFI) के प्रेसिडेंट रनपाल ढांढा ने किसान तक को बताया कि एक्सपो में 125 से ज्यादा पोल्ट्री से जुड़ी कंपनियां आई हैं. इसमे बड़ी संख्या में विदेशी कंपनियां भी शामिल हैं. साथ ही देश की नामचीन पोल्ट्री कंपनियां भी इस इंटरनेशनल एक्सपो में हिस्सा ले रही हैं. अगर देश की राजधानी दिल्ली में पहली बार आयोजित किए जा रहे इंटरनेशनल पोल्ट्री एक्सपो की बात करें तो ये खासतौर से एनिमल प्रोटीन और लाइव स्टॉक एनिमल के लिए डिजाइन किया गया एक फीड टू फूड ट्रेड शो है. यह ऐतिहासिक आयोजन पशु पोषण और चारा मिलिंग से लेकर पशु स्वास्थ्य समाधान और सप्लाई चेन का प्रतिनिधित्व करने वाले लोगों को आपस में जोड़ेगा.

VIV-PFI  मिलकर आयोजित कर रहे पोल्ट्री एक्सपो 

गौरतलब रहे VIV  थाईलैंड और दुबई समेत आधा दर्जन से ज्यादा देशों में लाइव स्टॉक एनिमल से जुड़े एक्सपो आयोजित करती है. इंडिया में भी पहली बार पीएफआई और VIV सेलेक्ट इंडिया 2026 के साथ मिलकर इंटरनेशनल पोल्ट्री एक्सपो का आयोजन कर रही है. ये जानकारी देते हुए पीएफआई के पदाधि‍कारी संजीव गुप्ता, रविन्द्र संधू और रिकी थापर ने बताया कि एक्सपो में बड़ी संख्या में पंजाब, हरियाणा, यूपी, एमपी और राजस्थान समेत कई दूसरे राज्यों के पोल्ट्री फार्मर एक्सपो में हिस्सा लेने आ रहे हैं. एक्सपो के पहले दिन फार्मर ने पोल्ट्री से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी हासिल की है. इतना ही नहीं पोल्ट्री बाजार में कौनसा नया प्रोडक्ट और किस लिया आया है ये भी पता किया. 

ये भी पढ़ें- Breed Production: OPU-IVF से मां बनेंगी सड़क-खेतों में घूमने वाली छुट्टा गाय

ये भी पढ़ें- Egg Production: पोल्ट्री फार्म में कैसे बढ़ेगा अंडा उत्पादन, पढ़ें पोल्ट्री एक्सपर्ट के 10 टिप्स

POST A COMMENT