Milking Tips गाय-भैंस का दूध निकालने से पहले जरूर करें ये जरूरी 17 काम 

Milking Tips गाय-भैंस का दूध निकालने से पहले जरूर करें ये जरूरी 17 काम 

Milking Tips पशु का दूध निकालने के बाद उसे कपड़े से जरूर छान लें. ऐसा करने से दूध में आने वाले पशु के बाल, मिट्टी और दूसरे कण कपड़े में ही रह जाते हैं. इतना ही नहीं दूध निकालने के फौरन बाद ही दूध के बर्तन को पशु के शेड से दूर ले जाकर रख दें. दूध की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए ऐसा करना जरूरी है. 

milking cowmilking cow
नासि‍र हुसैन
  • New Delhi,
  • Feb 04, 2026,
  • Updated Feb 04, 2026, 8:30 AM IST

आज भी पशुपालक गाय-भैंस का दूध निकालने के लिए वही पुराना तरीका ही अपनाते हैं. पशु शेड में 2 गाय-भैंस हों या 5-10, दूध दुहाने का काम हाथ से एक-दो लोग ही करते हैं. जबकि डेयरी एक्सपर्ट के मुताबिक हाथ से दूध दुहाने का तरीका सुराक्षि‍त नहीं है. हाथ से दूध निकालने पर दूध के दूषि‍त होने की आशंका ज्यादा रहती है. जबकि मशीन से दूध निकालने पर दूषि‍त होने के चांस कम हो जाते हैं. लेकिन कुछ छोटी-छोटी जरूरी बातों को ध्यान में रखकर दूध को सुराक्षि‍त किया जा सकता है. 

इसी को ध्यान में रखते हुए केन्द्रीय पशुपालन और डेयरी मंत्रालय सोशल मीडिया पर एडवाइजरी जारी करता रहता है. एडवाइजरी के मुताबिक हाथ से दूध निकालने के दौरान बहुत ज्यादा सावधानियां बरतने की जरूरत होती है. क्योंकि हाथ से दूध निकालने के दौरान बरती गई छोटी सी लापरवाही भी पशु के साथ ही दूध पीने वाले को भी बीमार कर सकती है. 

पशुओं का दूध निकालने से पहले करें ये काम 

  • हर रोज पशु के खुरों की अच्छी तरह से सफाई करनी चाहिए.
  • पशु के शरीर से धूल, मिट्टी, गोबर और टूटे हुए बालों को झाड़ दें. 
  • शरीर की धूल, मिट्टी, गोबर और टूटे हुए बाल दूध को संक्रमित कर सकते हैं.
  • दूध निकालने से पहले और बाद में थनों को कीटाणु रोधी दवाई के घोल से धोएं. 
  • दूध निकालते वक्त अपने हाथों को सूखा रखें. गीले हों तो कपड़े से साफ कर लें. 
  • पशु का दूध अंगूठा बाहर करके बंद मुट्ठी से ही निकालें. 
  • पशु की ल्योटी के पास बढ़े हुए बालों को काट देना चाहिए.
  • दूध निकालने से पहले ल्योटि-थनों को साफ कपड़े से पोछना चाहिए.
  • छह-सात मिनट में पशु का सारा दूध निकाल लें.
  • दूध के बर्तन को साफ और गर्म पानी से धोयें. 
  • पशुओं को धूल-मिट्टी लगा चारा न दें.
  • दूध के लिए छोटे मुंह के बर्तन का ही इस्तेमाल करें. 
  • दूध निकालते वक्त किसी भी तरह से पशु को छेड़ें और डराएं नहीं.
  • कभी भी गीले थन से दूध ना निकालें.
  • बीमार और हेल्दी पशु का दूध एक साथ ना मिलाएं. 
  • दूध निकालते वक्त थनों को नीचे की ओर न खींचें.
  • निकाले गए दूध को लम्बे वक्त तक खुला न रखें.

ये भी पढ़ें- PDFA Expo: इनाम में ट्रैक्टर-बुलैट जीतने से पहले गाय-भैंसों को कराना होगा डोप टेस्ट

Economic Survey: कृषि क्षेत्र की धीमी चाल, डेयरी-पोल्ट्री और मछली पालन ने कैसे ली ऊंची उड़ान?

MORE NEWS

Read more!