Desi Cow Breed: भरपूर दूध देने वाली गाय चाहिए तो खरीदने से पहले कर लें ये जरूरी जांच 

Desi Cow Breed: भरपूर दूध देने वाली गाय चाहिए तो खरीदने से पहले कर लें ये जरूरी जांच 

Desi Cow Breed गाय के दूध की एक और खास बात ये है कि इसके दूध से बने घी को अगर बिलोकर बनाया जाता है तो उसका महत्व और बढ़ जाता है. मध्य प्रदेश, यूपी, राजस्थान, गुजरात और बिहार में देसी नस्ल की गायों की सबसे ज्यादा संख्या है. लेकिन खरीदारी करते वक्त पूरी जांच-पड़ताल करना भी बहुत जरूरी है. 

देसी नस्ल की गायों का करें पालनदेसी नस्ल की गायों का करें पालन
नासि‍र हुसैन
  • New Delhi,
  • Feb 02, 2026,
  • Updated Feb 02, 2026, 5:40 PM IST

बाजार में ए2 दूध की खूब मार्केटिंग हो रही है. आनलाइन भी ए2 दूध बेचा जा रहा है. खासतौर पर गाय का दूध बेचते वक्त ए2 की खूबियों के बारे में बहुत सारी बातें की जाती हैं. डेयरी एक्सपर्ट की मानें तो सिर्फ देसी गायों के दूध में ही ए2 तत्व होता है. यही वजह है कि जब बात देसी घी के स्वाद की हो या फिर डिमांड की, सबसे पहले नाम आता है देसी गाय के दूध का. यही वजह है कि घी का काम करने वालों के बीच देसी गाय की डिमांड सबसे ज्यादा रहती है. अभी कुछ महीने पहले ही कृषि मंत्रालय ने गायों की 10 और नई नस्ल को रजिस्टर्ड किया है. 

इससे पहले गायों की रजिस्टर्ड नस्ल की संख्या 51 थी जो अब 55 हो गई है. लिस्ट में शामिल नई लिस्ट में रोहिलखंडी, पोडा थुरुपू, नारी, डागरी, थूथो, श्वेता कपिला, हिमाचली पहाड़ी, पूर्णिया, कथानी, सांचौरी और मासिलुम है. नागालैंड की थूथो नस्ल भी रजिस्टर्ड हो गई है. लेकिन सबसे ज्यादा जरूरत इस बात की होती है कि गाय खरीदते वक्त ज्यादा दूध देने वाली गाय पूरी जांच के बाद ही खरीदी जाए. 

देसी गाय खरीदते वक्त ऐसे करें पहचान 

  • गिर गाय की पहचान उसके लटके हुए कान, काली आंखें और फैले हुए सींग होते हैं. ये गुजरात की नस्ल  है.     
  • साहीवाल गाय की पहचान उसका लाल और भूरा रंगा होता है. मूल रूप से पाकिस्तान की नस्ल है.   
  • राठी गाय भूरे, सफेद और लाल रंग की धब्बेादार होती है. इसका मूल स्था न राजस्थान है. 
  • नागोरी गाय की थूथन सींग और खुर पूरी तरह से काले होते हैं. ये राजस्थान के जोधपुर की नस्ल है. 
  • थारपारकर गाय के कान के अंदर की त्वचा का रंग पीला होता है और ये राजस्थान की नस्ल‍ है.     
  • हरियाणवी गाय ज्यालदातर सफेद या भूरे रंग में पाई जाती है. इनका चेहरा संकरा और सींग बड़े होते हैं. नाम के मुताबिक ही ये हरियाणा की नस्ल् है. 
  • कांकरेज गाय की पहचान इसके बड़े सींग हैं और ये ज्याादातर गुजरात में ही पाई जाती है. 
  • बद्री गाय का बड़ा ही महत्वै है. इसकी पहचान भी खासतौर पर रंग से ही होती है. ये भूरे, सफेद, लाल और काले रंग में होती है. इसका मूल निवास उत्तराखंड है. 
  • पुंगनुर गाय कद में बहुत छोटी होती है. ये तीन से पांच लीटर तक दूध देती है. पीएम भी इसकी तारीफ कर चुके हैं. ये आंध्र प्रदेश में पाई जाती है. 
  • लाल सिंधी गाय नाम के मुताबिक पूरी तरह से लाल रंग की होती है. इसकी नाक भी लाल रंग की ही होती है. ये नस्ल. मूल रूप से पाकिस्तान की है.

गायों से जुड़ी ये बातें भी पढ़ें 

  • ए2 दूध को देसी घी के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. 
  • ए2 दूध में ए, डी, ई और के जैसे पोषक तत्व होते है. 
  • ए2 दूध स्वा‍द में बेहतर होता है साथ में पाचन क्रिया को भी अच्छा बनाता है. 
  • ए2 दूध में बीमारियों से लड़ने की भी क्षमता होती है. 
  • मेरठ, यूपी में देश का सबसे बड़ा कैटल रिसर्च सेंटर बनाया गया है. 
  • गायों की संख्या बढ़ाने के लिए आर्टिफिशल सीमेन टेक्नोलॉजी भी इस्तेमाल की जा रही है. 

ये भी पढ़ें- PDFA Expo: इनाम में ट्रैक्टर-बुलैट जीतने से पहले गाय-भैंसों को कराना होगा डोप टेस्ट

Economic Survey: कृषि क्षेत्र की धीमी चाल, डेयरी-पोल्ट्री और मछली पालन ने कैसे ली ऊंची उड़ान?

MORE NEWS

Read more!