मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव से मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 82.70 लाख से अधिक किसानों के खातों में ₹3308 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की। कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती, आधुनिक कृषि तकनीक, सिंचाई, डेयरी विकास और खंडवा के लिए कई बड़ी विकास परियोजनाओं की भी घोषणा की गई।
हसीब द्राबू के अनुसार, पहले ईरानी सेब बहुत सस्ते दाम पर भारत के कई बड़े बाजारों. खासकर दक्षिण और पश्चिम भारत में आसानी से मिल जाते थे. इससे कश्मीरी सेबों को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ता था.
वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर सालाना जेनेटिक वृद्धि 1.5 फीसदी से कम रहती, तो नई रणनीति बनानी पड़ती. रिसर्च दो प्रमुख किस्मों मूंगफली, स्पैनिश बंच और वर्जीनिया बंच, पर केंद्रित था. इन दोनों किस्मों का परीक्षण फली उत्पादन, छिलका प्रतिशत और बीज वजन जैसे तीन प्रमुख मानकों पर किया गया. यह परीक्षण दो वर्षों में 3 से 4 फसली मौसमों को कवर करता है.
Paddy Variety: किसान ज्यादातर धान की नई-नई किस्मों का चयन कर खेत में उन्हें बोते हैं. वहीं, कुछ किसान धान की उन्नतशील प्रजाति के बीज खरीदने में असमर्थ हैं. किसानों की इसी समस्या के लिए राष्ट्रीय बीज निगम ऑनलाइन धान के उन्नत बीज बेच रहा है.
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक छोटा सा सूत्र देना चाहूंगा- क्रिकेट में बात होती है 20-20 श्रृंखला की. मैं 20-20-20 का सूत्र देना चाहूंगा. पहले 20 मिनट आसन करिए, फिर 20 मिनट प्राणायाम और अगले 20 मिनट अपनी पूरी दिनचर्या के बारे में विचार करें.
इफको के अध्यक्ष दिलीप संघानी ने कहा कि सहकारिताएं केवल संस्थाएं नहीं हैं बल्कि वो भारत की आत्मनिर्भरता की आत्मा हैं. CEZ आर्थिक शक्ति का विकेंद्रीकरण करेंगे. साथ ही इसे ग्रामीण समुदायों के विश्वास को बढ़ाएंगे. उन्होंने कहा कि सहकारिता और किसानों के बिना विकसित भारत के सपने को साकार नहीं किया जा सकता है.
देशभर में धान की पराली का निपटान एक समस्या बना हुआ है. दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के पीछे कई राज्यों में पराली जलाने की घटनाओं का होना है. इसी को लेकर आज केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐसे राज्यों के कृषि मंत्री व अफसरों से वर्चुअल मीटिंग की. इसमें पराली को लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई.
बिहार सरकार टिश्यू कल्चर खेती को बढ़ावा दे रही है. ऐसे में बिहार सरकार राष्ट्रीय कृषि विकास योजना चला रही है. इस योजना के तहत सरकार की ओर से किसानों को टिश्यू कल्चर लैब बनाने पर 50 फीसदी बंपर सब्सिडी दे रही है. आइए जानते हैं कैसे उठा सकते हैं लाभ.
सरकार ने सीमित मात्रा में गैर बासमती चावल निर्यात करने को मंजूरी दी है. चावल की यह खेप मलेशिया जाएगी. मलेशिया सरकार ने अपनी खाद्य जरूरत को पूरा करने के लिए भारत सरकार से चावल की मांग की थी.
मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने कांस्य पदक के मैच में ओह ये जिन और ली वोन्हो की कोरियाई जोड़ी का सामना किया. मनु और सरबजोत ने क्वालिफायर में 580 अंक जुटाकर तीसरा स्थान हासिल किया था, जबकि कोरियाई जोड़ी 579 अंक के साथ चौथे स्थान पर रही थी. मनु और सरबजोत ने यह मुकाबला 16-10 के अंतर से जीता.
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि राजस्थान सरकार ने बढ़ाने की घोषणा की है. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के लाभार्थी किसानों को बड़ा तोहफा देते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि राशि में 2 हजार रुपये सालाना की बढ़ोत्तरी की है.
तेलंगाना में पानी की कमी के कारण 20 लाख एकड़ से अधिक रकबे में लगी फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं. फसलों को बचाने के लिए किसान नए बोरवेल खोदने के लिए भारी रकम खर्च कर रहे हैं. वरिष्ठ कांग्रेस नेता तुम्मला नागेश्वर राव ने अधिकारियों से रायथु भरोसा, फसल बीमा योजना और ऋण माफी योजना को लागू करने के तौर-तरीकों पर काम करने को कहा है.
मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों से गेहूं खरीद के लिए पंजीयन केंद्र बनाए हैं. सरकारी केंद्र पर गेहूं बिक्री के लिए किसानों को रजिस्ट्रेशन के लिए कहा गया है और अब रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तारीख को भी आगे बढ़ाया गया है. किसान घर बैठे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए कई राज्यों के किसान 13 फरवरी को दिल्ली कूच कर रहे हैं. खुफिया अलर्ट है कि किसान पीएम आवास, गृह मंत्री आवास और कृषि मंत्री के आवास का घेराव भी कर सकते हैं.
कपास का दाम नहीं मिलने के कारण बड़ी मात्रा में कपास किसानों के घरों में पड़ा हुआ है. किसान राज्य विपणन संघ द्वारा क्रय केंद्र खुलने का इंतजार कर रहे हैं. क्योंकि इनके केंद्रों पर कम से कम एमएसपी पर खरीद तय होगी. इस साल केंद्र सरकार ने मीडियम यार्न कॉटन के लिए 6,620 रुपये प्रति क्विंटल और लॉन्ग यार्न कॉटन के लिए 7,200 रुपये प्रति क्विंटल की एमएसपी घोषित की है.
राष्ट्रीय बीज निगम (National Seeds Corporation) किसानों की सुविधा के लिए ऑनलाइन मूली की उन्नत किस्म काशी लोहित का बीज बेच रहा है. इस बीज को आप ओएनडीसी के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं.
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में बारिश ने मुंह फेर लिया है जिससे वहां के किसान परेशान हैं. खेत सूख रहें हैं जिससे निजात पाने और बारिश के मौसम में अच्छी बारिश के लिए जिले के 84 गांव के ग्रामीणों ने विशेष अनुष्ठान किया. इसमें लोगों ने भीमसेन को दो घंटे तक नहलाया.
राज्य सरकार ने भी सदन में इस बात को स्वीकार किया कि इन कारणो के चलते झारखंड के किसानों को लाभ नहीं मिल पाया है. अंनत ओझा के सवाल पर राज्य सरकार ने जवाब दिया की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिन भी जमीन के कागजातो का सत्यापन नहीं हुआ है
बिहार के कृषि विभाग ने राज्य के किसानों के लिए एक सुझाव दिया है कि किसान जून के महीने में किन फसलों की खेती करें, जिससे किसानों को अच्छा लाभ भी मिल सके. विभाग ने बताया कि बिहार के किसान जून के महीने में मूंगफली, तिल, अंडी और पटुआ की खेती कर अच्छा लाभ कमा सकते हैं.
बिहार के कैमूर जिला कृषि विभाग के कर्मचारियों की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां के चांद ब्लॉक के पौरा गांव में एक ही नाम के दो व्यक्तियों रहते थे. कृषि विभाग ने मृत व्यक्ति की जगह जिंदा आदमी को मृत घोषित कर दिया.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today