यूपी में फिर से मानसून सक्रिय, कई जिलों में होगी बारिशयूपी में मानसून एक बार फिर से सक्रिय होगा. मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, 27 जुलाई यानी सोमवार को राजधानी लखनऊ समेत 60 जिलों में अगले 5 दिनों तक मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट है. क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इस दौरान करीब 30 जिलों में वज्रपात और 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है. इसके साथ ही, कई जगहों पर आंधी-तूफान की भी संभावना जताई गई है.
मौसम विभाग के अनुसार, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली, कानपुर, बदायूं, रामपुर, मैनपुरी, ललितपुर, सीतापुर, हरदोई, बहराइच, कन्नौज, कुशीनगर, प्रयागराज, गोरखपुर और देवरिया में भारी बारिश और तेज आंधी की संभावना है. वहीं, लखनऊ में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अब मानसूनी सक्रियता बढ़ेगी. प्रदेशभर में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश के संकेत मिल रहे हैं. सोमवार को लखनऊ और आसपास समेत लगभग 60 जिलों में मूसलाधार बारिश हो सकती है. उन्होंने बताया कि इस दौरान करीब 30 जिलों में वज्रपात और 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है.
जबकि मानसूनी सक्रियता का सबसे अधिक असर पूर्वी यूपी और तराई के जिलों में रहेगा, जहां अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी है. मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि एक अगस्त से बारिश में कमी आ सकती है. सिंह ने बताया कि बारिश के कारण तापमान में भी कमी आ सकती है. वहीं, तेज हवाओं और बिजली चलने के अलर्ट को देखते हुए लोगों से सतर्कता बरतने को कहा गया है.
ये भी पढ़ें-
मूसलाधार बारिश से गुजरात बेहाल, पाटन के कई इलाकों में जलभराव, किसानों की बढ़ी चिंता
Weather News: लो प्रेशर एरिया के चलते कई राज्यों में होगी भारी बारिश, पढ़ें IMD का ताजा मौसम अपडेट
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today