UP Weather Today: इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है. वहीं, लखनऊ में आज सुबह से रुक-रुककर गरज-चमक के साथ बारिश जारी है. सिंह ने बताया कि लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा.
UP Weather Today: राहत आयुक्त के अनुसार 25 सितंबर से 27 सितंबर की सुबह तक प्रदेश में 66.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि इस अवधि में सामान्य वर्षा 7.6 मिलीमीटर है. इस तरह प्रदेश में सामान्य से 775 प्रतिशत अधिक बारिश हुई. प्रदेश के 75 जिलों में से 56 जिलों में अत्यधिक वर्षा दर्ज की गई.
उत्तर प्रदेश में भारी बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली के खतरे को देखते हुए योगी सरकार ने प्रशासन को अलर्ट कर दिया है. रेड अलर्ट और बाढ़ की आशंका वाले जिलों में अधिकारियों को फील्ड में रहने, संवेदनशील इलाकों पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं.
UP Weather Today: राजधानी लखनऊ के माैसम में सोमवार बदलाव आ सकता है. माैसम विभाग का कहना है कि देर शाम बादलों की सक्रियता बढ़ सकती है और मंगलवार को राजधानी में हल्की बारिश की परिस्थितियां बन सकती है. रविवार को अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री की बढ़त के साथ 34 डिग्री सेल्सियस रहा.
UP Weather Today: राजधानी लखनऊ में मौसम अगले कुछ समय तक बदलता हुआ रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, शुरुआत में आसमान आंशिक रूप से बादलों छा सकता है. वहीं लखनऊ में एक-दो दौर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. जबकि राजधानी का अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस का अनुमान है.
UP Weather Today: मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, राजधानी लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार से मौसम साफ हो जाएगा. वहीं, लखनऊ समेत लगभग 50 से अधिक जिलों में हल्की धूप निकलने के आसार हैं. हालांकि, मॉनसून की विदाई 17 सितंबर तक होती है. इस बार भी तय समय पर विदाई के पूर्वनुमान है. इस दौरान बीच-बीच में छिटपुट बारिश हो सकती है.
UP Weather Today: लखनऊ स्थित अमौसी मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है. बिजनौर जिले में सर्वाधिक 12 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है. इसके अलावा, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में भी तेज बारिश का असर देखा गया है.
Heavy Rain Alert in UP: सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, वाराणसी, प्रयागराज, जौनपुर, भदोही, चित्रकूट और कौशाम्बी में आकस्मिक बाढ़ की आशंका भी जताई है. ऐसे में इन जिलों में प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने और नदियों, नालों व जलभराव वाले क्षेत्रों की स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं.
UP Weather Today News: लखनऊ स्थित अमौसी मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र के आगे बढ़ने और मॉनसून ट्रफ के साथ नमी की माैजूदगी से मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में मध्यम से भारी बारिश देखने को मिलेगी.
UP Weather Today: लखनऊ स्थित अमौसी मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तरी पश्चिमी बंगाल की खाड़ी व उत्तरी ओडिशा के तट पर बना निम्न दबाव क्षेत्र अगले 48 घंटों के दौरान मजबूत होकर पश्चिम-उत्तर दिशा में आगे बढ़ेगा, जो उत्तरी ओडिशा व गांगेय पश्चिम बंगाल के ऊपर से गुजर सकता है.
UP Weather 28 August: इधर गुरुवार को बुंदेलखंड समेत प्रदेश के विभिन्न इलाकों में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हुई है. मुरादाबाद में सर्वाधिक 161 मिमी बारिश दर्ज की गई, वहीं महोबा में 155 मिमी, बदायूं में 154 मिमी, गोंडा में 133 मिमी और बांदा में 101.8 मिमी बारिश हुई है.
UP Weather Forecast: राजधानी लखनऊ में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश हुई. बुधवार को भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और लखनऊ में बारिश होने की संभावना है. वहीं, लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा.
UP Weather Today: उन्होंने बताया कि रविवार शाम लखनऊ में हुई तेज बारिश ने लोगों को उमस और गर्मी से राहत दिलाई. लेकिन कुछ ही देर की बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया. वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 25 अगस्त को भी पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कई स्थानों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today