Jul 08, 2026महाराष्ट्र के सातारा जिले के अतीट गांव में बादल फटने जैसी तेज बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. पहाड़ियों से आए तेज पानी के कारण नाला उफान पर आ गया और कई घरों, खेतों व सड़कों में पानी भर गया. भारी बारिश से किसानों और ग्रामीणों को नुकसान हुआ है. प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.