Jharkhand Weather: झारखंड में आज आंधी और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी, इन जिलों में होगा असर

Jharkhand Weather: झारखंड में आज आंधी और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी, इन जिलों में होगा असर

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार 27 फरवरी को राज्‍य के पश्चिमी, मध्‍य और दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं हल्‍की वर्षा और गर्जन होने की संभावना जताई गई है. इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, कोडरमा, हजारीबाग, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिलों में पड़ने की संभावना है.

Advertisement
Jharkhand Weather: झारखंड में आज आंधी और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी, इन जिलों में होगा असरA bolt of lightning illuminating the dark sky after rain

झारखंड में एक बार फिर मौसम में बदलाव के संकेत दिखाई दे रहे हैं. फिलहाल झारखंड के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं. इसके साथ ही कई जिलों में हुई हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश ने एकबार फिर से ठंड बढ़ा दी है. वहीं 27 फरवरी को झारखंड के कई जिलों में आंधी चल सकती है और वज्रपात की घटनाएं हो सकती है.इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. हालांकि इसके बाद राज्य के न्यूनतम तापामन में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है.इसके बाद फिर अगले कुछ दिनों तक राज्य के मौसम में किसी प्रकार के बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. 

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार 27 फरवरी को राज्‍य के पश्चिमी, मध्‍य और दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं हल्‍की वर्षा और गर्जन होने की संभावना जताई गई है. इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, कोडरमा, हजारीबाग, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिलों में पड़ने की संभावना है. इस दौरान इन जिलों में कहीं कही पर हल्की बारिश के साथ मेघ गर्जन होने की संभावना है. इस दौरान लोगों के सुरक्षित जगहों पर रहने की अपील की गई है. साथ ही किसानों से कहा गया है कि मेघ गर्जन के दौरान वो खेतों में नहीं जाएं. मौसम शांत रहने पर ही वो खेतों में जाएं.

ये भी पढ़ेंः Weather News Today: देश के कई राज्यों में 1 मार्च तक बारिश की संभावना, किसान पढ़ लें ये फसल एडवाइजरी

दो मार्च को फिर हो सकती है बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 28 फरवरी को राज्य के कई जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे. मौसम सूखा रहेगा. इसके बाद 29 फरवरी ओर 1 मार्च को मौसम साफ रहेगा और शुष्क रहेगा. हालांकि उसके बाद फिर दो मार्च से मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. मौसम विभाग की तरफ से किए गए पूर्वानुमान के अनुसार दो मार्च को राज्य के उत्तर पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. इसका असर पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, चतरा कोडरमा समेत अन्य निकटवर्ती जिलों में पड़ने की संभावना है. 

ये भी पढ़ेंः इन तीन शहरों में होती है गिलोय की सबसे अधिक बिक्री, छोटे खेत से कर सकते हैं 25000 की कमाई

सबसे गर्म रहा जमशेदपुर

राज्य में पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो सबसे कम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज में दर्ज किया गया. जबकि सबसे अधिक तामपाम 30.7 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में दर्ज किया गया. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गय़ा. वहीं जमेशेदपुर का न्यूनतम तापमान     17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि डाल्टेनगंज का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वर्षा की बात करें तो पिछले 24 घंटे के दौरान गोड्डा में 0.5 एमएम बारिश दर्ज की गई. 

 

POST A COMMENT