फार्मर रजिस्ट्री में रामपुर, गाजियाबाद और अंबेडकर नगर को मिली टॉप रैंकिंगउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को डिजिटल पहचान देने और कृषि योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के लिए चलाई जा रही 'फार्मर रजिस्ट्री' (Farmer Registry) मुहिम सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है. 17 मार्च, 2026 की शाम 6 बजे तक प्रदेश में कुल 1,69,95,418 पीएम किसान लाभार्थियों का पंजीकरण फार्मर रजिस्ट्री में सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है. इस उपलब्धि के साथ ही प्रदेश ने निर्धारित लक्ष्य के तहत 74.46% की दर प्राप्त कर ली है.
प्रदेश के कृषि निदेशक डॉ पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि रैंकिंग में रामपुर 100.03% के साथ पहले स्थान पर है. इसके साथ गाजियाबाद (94.06%) दूसरे और अंबेडकर नगर (90.46%) तीसरे स्थान पर काबिज हैं. जबकि एटा (88.84%) और बाराबंकी (87.49%) चौथे और पांचवें स्थान पर अपनी प्रगति दर्ज करा रहे हैं. प्रदेश भर में विशेष अभियान के तहत कुल 30,654 नई फार्मर आईडी जनरेट की गईं.
1- सीएससी (CSC): 12,497 फार्मर आईडी
2- स्वयं (Self): 4,834 फार्मर आईडी
3- सहायक (Sahayak): 10,929 फार्मर आईडी
4- कैंप (Camp): 2,394 फार्मर आईडी
उन्होंने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल पर अब तक कुल 1,99,42,798 फार्मर आईडी जनरेट की जा चुकी हैं, जिसमें पीएम किसान लाभार्थियों के साथ-साथ 29,47,380 गैर-पीएम किसान (Non PMK) किसान भी शामिल हैं. वर्तमान में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में 3,21,882 किसानों का डेटा अनुमोदन (Approval) के लिए लंबित है.
आंकड़ों का विश्लेषण दर्शाता है कि फार्मर आईडी निर्माण में निरंतर उतार-चढ़ाव बना हुआ है. पिछले 10 दिनों में 11 मार्च को सर्वाधिक 43,329 आईडी जनरेट की गई थीं. वहीं कैंपों के माध्यम से पंजीकरण में भी तेजी देखी गई है, जहां आज 2,394 आईडी बनाई गईं, जो पिछले कुछ दिनों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन है.
डॉ पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शासन द्वारा सभी जिलाधिकारियों और कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे सत्यापन की प्रक्रिया को और तेज करें ताकि बाकी बचे किसानों को भी जल्द से जल्द फार्मर रजिस्ट्री के दायरे में लाया जा सके. इस डिजिटल डेटाबेस से भविष्य में खाद, बीज और अनुदान वितरण की प्रक्रिया और अधिक सरल हो जाएगी.
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upfr.agristack.gov.in पर जाएं.
2. होम पेज पर दिए गए 'फार्मर' विकल्प पर क्लिक करें.
3. अब 'क्रिएट न्यू यूजर अकाउंट' पर क्लिक करें.
4. अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालें और 'OTP भेजें' पर क्लिक करें.
5. आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करें. इससे आपकी बुनियादी जानकारी अपने आप भर जाएगी.
6. इसके बाद जमीन के दस्तावेज, फसल संबंधी जानकारी और बैंक खाते की डिटेल दर्ज करें.
7. सारी जानकारी सही-सही भरने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें. आपको एक एनरोलमेंट आईडी मिलेगी, जिसे सुरक्षित रख लें.
8- रजिस्ट्रेशन कराने के बाद आप अपने आवेदन की स्थिति भी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें-
योगी सरकार के 'टैक्स मॉडल' से UP में किसानों को मिल रहा सीधा फायदा, जानें सब कुछ
बंपर उपज, खरीदार गायब: प्याज किसानों पर फिर पड़ेगी मार, लागत निकलना भी मुश्किल
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today