फुदका कीट से निपटने के लिए लॉन्च हुए दो नए कीटनाशकबेयर क्रॉप साइंस और क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड ने धान की फसल में लगने वाले प्लांट हॉपर (फुदका) कीट की समस्या से किसानों को छुटकारा दिलाने के लिए दो नए उत्पाद ‘कर्बिक्स प्रो’ और ‘कॉलर’ लॉन्च किए हैं. मालूम हो कि धान की खेती में फसल के नुकसान का एक मुख्य कारण कीटों का हमला है. वहीं धान की फसल मुख्य रूप से दो प्रकार के हॉपर, भूरा फुदका (ब्राउन प्लांट हॉपर) और व्हाइट बैक्ड प्लांट हॉपर (सफेद पीठ वाला फुदका) से प्रभावित होती है, जिससे फसल को भारी नुकसान पहुंचता है. इस समस्या से निपटने के लिए, बेयर क्रॉप साइंस और क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड किसानों को एक इनोवेटिव उत्पाद प्रदान करेंगे, जिसमें प्लांट हॉपर के खिलाफ दोहरे सक्रिय अवयवों (active ingredients) का एक अनूठा संयोजन होगा.
वहीं इस दोहरी कार्रवाई से किसानों की धान फसल के फसलों को प्लांट हॉपर नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे. नतीजतन, किसानों की पैदावार बढ़ जाएगी. आइए इस खबर के बारे में विस्तार से जानते हैं-
भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका के लिए बेयर के क्रॉप साइंस डिवीजन के कंट्री डिवीजनल हेड, साइमन थॉर्स्टन विबुश ने लॉन्च के दौरान कहा, “भारत और यहां तक कि दुनिया की खाद्य सुरक्षा जरूरतों के लिए चावल के महत्व को कम करके नहीं आंका जा सकता है. चावल पर जो प्रभाव पड़ता है, वह लाखों छोटे किसानों की आजीविका को प्रभावित करता है. वहीं हमारी विशेषज्ञता इनोवेटिव उत्पाद बनाने और उत्पादकों को सर्वोत्तम मूल्य प्रदान करने में मदद करती है. वहीं कर्बिक्स प्रो उत्पाद निश्चित रूप से किसानों की पैदावार और आय बढ़ाने में मदद करेगा.
इसे भी पढ़ें- Assam Floods: असम में बाढ़ से गंभीर हुए हालात, मुसीबत में फंसी पांच लाख लोगों की जिंदगी
क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अंकुर अग्रवाल ने कहा “बेयर क्रॉप साइंस के साथ सह-विकसित कॉलर को सफलतापूर्वक लॉन्च करना हमारे लिए एक और महत्वपूर्ण अवसर है. यह नई पेशकश क्रिस्टल क्रॉप की बढ़ती अनुसंधान एवं विकास क्षमताओं के लिए एक अद्वितीय सफलता है, जो धान किसानों को उनकी लाभ बढ़ाने में सहायता करेगी. इसके साथ, क्रिस्टल क्रॉप के पास अब धान की फसल के पूरे फसल चक्र के लिए उत्पादों के लिए पोर्टफोलियो है.”
भारत में चावल और कपास किसानों की उत्पादकता बढ़ाने और सहयोग करने के लिए बेयर क्रॉप साइंस और क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड का साल 2018 में गठबंधन हुआ था. इस सहयोग से बेयर ने क्रिस्टल क्रॉप को नए इनोवेटिव उत्पाद तक पहुंच प्रदान की और क्रिस्टल ने अपनी प्रोडक्शन और डेवलपमेंट कैपसिटी के आधार पर भारतीय बाजार में नए समाधान लाने में मदद की.
इसे भी पढ़ें- Stress In Animal: गाय-भैंस का स्ट्रेस होगा दूर, म्यूजिक करेगा मदद, NDRI में शुरू हुआ अनोखा प्रयोग
इस साझेदारी के माध्यम से बेयर और क्रिस्टल ने भारतीय किसानों को प्रभावी फसल सुरक्षा कार्यक्रम बनाने और कीटों के खिलाफ मजबूत प्रतिरोध पैदा करने के समाधान प्रदान किए हैं. चूंकि, भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा धान उत्पादक और सबसे बड़ा निर्यातक देश है, इसलिए भारत में किसानों की जरूरतें और फसल की गतिशीलता, कृषि कार्य पश्चिमी देशों से बड़े पैमाने पर भिन्न है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today