मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में गेहूं की नई फसल की कटाई शुरू हो गई है और मंडियों में गेहूं की अच्छी आवक बनी हुई है. हालांकि, त्याेहार के कारण आवक में थोड़ा अंतर देखने को मिलने की संभावना है. मध्य प्रदेश में तो आज से गेहूं की सरकारी खरीद भी शुरू हो गई है, इस बीच ज्यादातर मंडियों में गेहूं की कीमतें एमएसपी 2425 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास देखने को मिल रही हैं, तो वहीं कुछ मंडियों में दाम एमएसपी से थोड़े नीचे बने हुए हैं. लेकिन, उत्तर प्रदेश में किसानों को गेहूं का बहुत तगड़ा दाम मिल रहा है और बंपर मुनाफे की स्थिति बनी हुई है. ऐसे में जानिए दोनों राज्यों की मंडियों में किसानों को आज गेहूं उपज का क्या भाव मिल रहा है…
मंडी | वैरायटी | न्यूनतम कीमत (रु./क्विंटल) | अधिकतम कीमत (रु./क्विंटल) | औसत कीमत (रु./क्विंटल) |
सैलाना | NA | 2475 | 2475 | 2475 |
सनावद | NA | 2450 | 2460 | 2460 |
सांवेर | NA | 2401 | 2501 | 2501 |
सेंधवा | NA | 3170 | 3170 | 3170 |
शाहगढ़ | NA | 2500 | 2500 | 2500 |
बदनावर | NA | 2401 | 2401 | 2401 |
बड़वाहा | NA | 2450 | 2575 | 2500 |
बड़वाहा | NA | 2450 | 2500 | 2500 |
दालौदा | लोकवन | 2460 | 2500 | 2500 |
देवास | NA | 2421 | 2516 | 2516 |
धार | लोकल | 2545 | 2545 | 2545 |
गंजबसौदा | सुजाता | 2575 | 2635 | 2600 |
इंदौर | मिल क्वालिटी | 2308 | 2783 | 2526 |
इंदौर | सुजाता | 2580 | 2600 | 2600 |
मंडी | वैरायटी | न्यूनतम कीमत (रु./क्विंटल) | अधिकतम कीमत (रु./क्विंटल) | औसत कीमत (रु./क्विंटल) |
बलिया | दड़ा | 2915 | 2950 | 2935 |
बाराबंकी | दड़ा | 2940 | 3020 | 2980 |
बस्ती | दड़ा | 2700 | 2910 | 2860 |
बुलंद शहर | दड़ा | 2950 | 2970 | 2960 |
चोरीचोरा | दड़ा | 2275 | 2650 | 2350 |
फैजाबाद | दड़ा | 2800 | 2900 | 2860 |
गोंडा | दड़ा | 2950 | 3100 | 3000 |
जहांगीराबाद | दड़ा | 2920 | 2950 | 2935 |
खैर | दड़ा | 2750 | 2900 | 2850 |
खटौली | दड़ा | 2800 | 3500 | 3200 |
खुरजा | दड़ा | 2910 | 3000 | 2960 |
कोसीकलां | दड़ा | 2900 | 3100 | 3000 |
गेहूं उत्पादन के मामले में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश दोनों ही प्रमुख राज्य हैं और दोनों ही देश के कुल गेहूं उत्पादन की सबसे ज्यादा हिस्सेदारी रखते हैं. हाल ही में केंद्रीय कृषि मंत्रालय की ओर से वर्ष 2023-24 के लिए गेहूं उत्पादन की हिस्सेदारी के आंकड़े जारी किए थे, जिसमें एक बार फिर यह स्थिति देखने को मिली. शनिवार को उत्तर प्रदेश की मंंडियों में 2,766.10 टन गेहूं की आवक रही. वहीं मध्य प्रदेश की विभिन्न मंडियों में 474.62 टन आवक दर्ज की गई.
Copyright©2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today