Tomato Price: थोक मंडी में बढ़े टमाटर के दाम, जानिए 4 राज्‍यों की मंडियों का ताजा हाल

Tomato Price: थोक मंडी में बढ़े टमाटर के दाम, जानिए 4 राज्‍यों की मंडियों का ताजा हाल

Tomato Price: जून के मॉनसून के बाद टमाटर की कीमतों में उछाल जारी है. महाराष्‍ट्र में कीमतें 7000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गई है, जबकि यूपी, एमपी और राजस्‍थान की मंडियों में भी भाव में बढ़ोतरी जारी है. वहीं, दाम बढ़ने से किसानों को राहत मिली है.

Advertisement
Tomato Price: थोक मंडी में बढ़े टमाटर के दाम, जानिए 4 राज्‍यों की मंडियों का ताजा हालटमाटर के दाम बढ़े

देशभर में जून महीने में मॉनसून की शुरुआत के साथ ही टमाटर के भाव में तेजी देखने को मिली और अब हाल यह है कि इसके दाम बढ़ते ही जा रहे हैं. कई राज्‍यों की थोक मंडियों में टमाटर के दामों में तेजी है. इस बीच आज यानी 30 जुलाई को महाराष्‍ट्र में भाव 7000 रुपये प्रति क्विंटल यानी 70 रुपये प्रति‍ किलोग्राम तक पहुंच गई, जबक‍ि उत्‍तर प्रदेश, राजस्‍थान और मध्‍य प्रदेश में भी कीमतें अच्‍छी बनी हुई हैं. जानकारी के मुताबि‍क, हाल के दिनों में थोक मंडियों में टमाटर की आवक में कमी दर्ज की गई है, जिसकी वजह से कीमतें बढ़ रही है. इन कीमतों से जहां किसानों को राहत है तो वहीं, आम रिटेल उपभोक्‍ता को महंगे दाम पर टमाटर खरीदना पड़ रहा है. हालांकि, कई जगहों पर कीमतें पिछले साल के मॉनसून सीजन के मुकाबले कम हैं. ऐसे में जानिए विभ‍िन्‍न मंडियों में टमाटर के दाम...

महाराष्‍ट्र की मंडि‍यों में टमाटर का भाव

मंडी (जिला) वैरायटी (ग्रेड) न्‍यूनतम कीमत (रु./क्विंटल) अध‍िकतम कीमत (रु./क्विंटल) मॉडल कीमत (रु./क्विंटल)
अमरावती लोकल (लोकल) 3000 4000 3500
भुसावल (जलगांव) अन्य (लोकल) 3000 4500 4000
चंद्रपूर (गंजवाड) अन्य (लोकल) 2000 3200 2500
छत्रपति संभाजीनगर अन्य (लोकल) 3000 7000 5000
हिंगणा (नागपुर) लोकल (लोकल) 4000 5000 4600
कलमेश्वर (नागपुर) अन्य (लोकल) 3605 4000 3835
कल्याण (ठाणे) अन्य (लोकल) 900 1000 950
कामठी (नागपुर) लोकल (लोकल) 3725 4341 4033
कराड (सातारा) अन्य (लोकल) 1000 1200 1200
खेड़ (चाकण) (पुणे) अन्य (लोकल) 3000 5000 4000
कोल्हापुर अन्य (लोकल) 1500 4500 3000
मुंबई अन्य (लोकल) 3400 4400 3900
नागपुर लोकल (लोकल) 3000 5000 4500
नागपुर अन्य (लोकल) 5000 6000 5750
पुणे लोकल (लोकल) 1600 4500 3050
पुणे (खडकी) लोकल (लोकल) 1000 1800 1400
पुणे (पिंपरी) लोकल (लोकल) 3500 3500 3500
राहाता (अहमदनगर) अन्य (लोकल) 1000 4000 2500
राहुरी (अहमदनगर) अन्य (लोकल) 1000 1800 1400
रामटेक (नागपुर) अन्य (लोकल) 2500 3000 2700
रत्नागिरी (नाचणे) अन्य (लोकल) 3500 3700 3600
सातारा अन्य (लोकल) 3000 4500 3700
श्रीरामपुर (अहमदनगर) अन्य (लोकल) 1500 3500 2500
सोलापुर अन्य (लोकल) 500 4000 1800

महाराष्ट्र की मंडियों में टमाटर के थोक दामों में भारी अंतर देखने को मिला, जहां कीमतें 500 रुपये से लेकर 7000 रुपये प्रति क्विंटल तक दर्ज की गईं. वहीं, ज्‍यादातर मंडियों में मॉडल कीमत भी ऊंची दर्ज की गईं.

उत्‍तर प्रदेश की मंडियों में टमाटर का भाव

मंडी (जिला) वैरायटी (ग्रेड) न्‍यूनतम कीमत (रु./क्विंटल) अध‍िकतम कीमत (रु./क्विंटल) मॉडल कीमत (रु./क्विंटल)
आगरा हाइब्रिड (FAQ) 3600 4200 3800
अजुहा (प्रयागराज) देसी (FAQ) 3100 3220 3150
आनंदनगर (महराजगंज) देसी (FAQ) 1200 1400 1300
अनूपशहर (बुलंदशहर) देसी (FAQ) 4400 4800 4600
बाराबंकी देसी (FAQ) 3120 3220 3170
बरेली लोकल (Non-FAQ) 3050 3100 3075
भिनगा (श्रावस्‍ती) टमाटर (FAQ) 4200 4650 4400
चुटमलपुर (सहारनपुर) हाइब्रिड (FAQ) 2100 2300 2200
एटा हाइब्रिड (FAQ) 3000 3500 3300
फिरोजाबाद हाइब्रिड (FAQ) 3570 3850 3730
गड़ौरा (महराजगंज) हाइब्रिड (FAQ) 3000 3200 3100
जालौन (उरई) देसी (FAQ) 4900 5400 5200
खलीलाबाद (संत कबीर नगर) हाइब्रिड (FAQ) 1400 1500 1450
कोपागंज (मऊ) हाइब्रिड (FAQ) 1500 1700 1600
मोंठ (झांसी) हाइब्रिड (FAQ) 4000 4100 4050
ओरई (जालौन) हाइब्रिड (FAQ) 4200 4750 4500
सहियापुर (सिद्धार्थनगर) हाइब्रिड (FAQ) 1500 1680 1600
सहारनपुर हाइब्रिड (FAQ) 4200 4600 4400
वाराणसी (F&V) हाइब्रिड (FAQ) 3375 3515 3450
वज़ीरगंज (बदायूं) देसी (Non-FAQ) 2950 3000 2975
सीतापुर हाइब्रिड (FAQ) 2100 3050 3000

उत्तर प्रदेश की मंडियों में टमाटर की कीमतें 1000 रुपये प्रति क्विंटल से ऊपर और 5400 रुपये प्रति क्विंटल तक रहीं. देसी किस्मों की तुलना में हाइब्रिड किस्मों की कीमतें ज्‍यादा रही. वहीं, मंडियाें में मॉडल कीमतें भी अच्‍छी रहीं. 

मध्‍य प्रदेश की मंडियों में टमाटर का भाव

मंडी (जिला) वैरायटी (ग्रेड) न्‍यूनतम कीमत (रु./क्विंटल) अध‍िकतम कीमत (रु./क्विंटल) मॉडल कीमत (रु./क्विंटल)
बड़वानी लोकल (Non-FAQ) 1500 1500 1500
भोपाल अन्य (FAQ) 1000 3000 2000
देवास अन्य (FAQ) 2400 3200 2800
इंदौर अन्य (FAQ) 1600 4800 2800
जावरा (रतलाम) लोकल (FAQ) 3000 5000 3600
पेटलावद (झाबुआ) हाइब्रिड (FAQ) 1500 2200 1997
पिपरिया (होशंगाबाद) लोकल (FAQ) 1800 5000 3200
सागर देसी (FAQ) 2000 3500 3000
सांवेर (खंडवा) देसी (FAQ) 3800 4500 4000
सीहोर देसी (Non-FAQ) 1000 2000 1500
सेंधवा (बड़वानी) हाइब्रिड (Non-FAQ) 400 1200 1000
टिमरनी (हरदा) देसी (Non-FAQ) 4000 4000 4000

मध्‍य प्रदेश की मंडियों में भी टमाटर की कीमतों में आज 30 जुलाई को भारी अंतर दिखा. कहीं न्‍यूनतम कीमत 400 रुपये प्रति क्विंटल तो कहीं 3800 रुपये प्रति क्विंटल रही. खासकर सेंधवा और सीहोर जैसी जगहों पर कीमतें बहुत कम रही, जबकि पिपरिया, जावरा और टिमरनी में अच्‍छे दाम थे. 

राजस्‍थान की मंडियों में टमाटर का भाव

मंडी (जिला) वैरायटी (ग्रेड) न्‍यूनतम कीमत (रु./क्विंटल) अध‍िकतम कीमत (रु./क्विंटल) मॉडल कीमत (रु./क्विंटल)
आबू रोड (सिरोही) अन्य (FAQ) 2975 3025 3000
अजमेर अन्य (FAQ) 1800 3600 2700
अलवर अन्य (FAQ) 3200 4000 3600
बस्सी (जयपुर ग्रामीण) अन्य (Non-FAQ) 5000 5400 5200
बयाना (भरतपुर) अन्य (FAQ) 2000 2000 2000
बीकानेर अन्य (FAQ) 2400 2600 2500
चूरू हाइब्रिड (Non-FAQ) 2600 2900 2800
गोलूवाला (हनुमानगढ़) देसी (FAQ) 3000 4000 4000
जयपुर अन्य (FAQ) 4400 4800 4600
जोधपुर अन्य (FAQ) 3000 5000 4000
कोटा अन्य (FAQ) 2000 6000 4000
राजसमंद लोकल (FAQ) 2500 3000 2750
सीकर देसी (FAQ) 1800 2800 2300
श्रीगंगानगर अन्य (FAQ) 3800 4200 4000
सूरतगढ़ (गंगानगर) देसी (FAQ) 3500 4200 4100
उदयपुर अन्य (FAQ) 2000 5000 3500
POST A COMMENT