Tomato Price: टमाटर के भाव में तेजी, मंडियों में 5-6 हजार रुपये क्विंटल रेट, जानिए 4 राज्‍यों का हाल

Tomato Price: टमाटर के भाव में तेजी, मंडियों में 5-6 हजार रुपये क्विंटल रेट, जानिए 4 राज्‍यों का हाल

देशभर में टमाटर की कीमतों में बड़ा अंतर देखने को मिला है. 18 जून 2026 के मंडी आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भाव 500 रुपये से 6,000 रुपये प्रति क्विंटल तक रहे. तेलंगाना में सबसे मजबूत कीमतें दर्ज हुईं.

Advertisement
Tomato Price: टमाटर के भाव में तेजी, मंडियों में 5-6 हजार रुपये क्विंटल रेट, जानिए 4 राज्‍यों का हालटमाटर के भाव में तेजी (सांकेतिक तस्‍वीर)

मॉनूसन ने अभी देश का आधा हिस्‍सा भी अच्‍छे से कवर नहीं किया है, लेकिन अभी से ही टमाटर के भाव में तेजी आने लगी है. कई राज्‍यों की थोक मंडियों में टमाटर कीमतें अचानक बढ़ गई हैं, जिसका सीधा असर रिटेल खरीदारों की जेब पर भी पढ़ने लगा है. गली-मोहल्‍लों से लेकर लोकल मंडियों में उपभोक्‍ताओं को अब ज्‍यादा कीमत चुकानी पड़ रही है. हालांकि, बढ़ी हुई कीमतें किसानों के लिए अच्‍छी कमाई का मौका लेकर आई हैं, जो कुछ महीने पहले तक काफी कम कीमतों पर अपनी उपज बेचने को मजबूर थे.

एगमार्कनेट पोर्टल पर उपलब्‍ध 18 जून 2026 के मंडी आंकड़ों के मुताबिक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में टमाटर की कीमतें गुणवत्ता और स्थानीय मांग के हिसाब से अलग-अलग रहीं. कुछ मंडियों में किसानों को 500 रुपये प्रति क्विंटल का न्यूनतम भाव मिला तो कई बाजारों में कीमत 5,000 और 6000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गई. महाराष्‍ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की ज्‍यादातर मंडियों में टमाटर के भाव में मजबूती दिखाई दी. जानिए चारों राज्‍यों की मंडियों में टमाटर का ताजा भाव...

महाराष्‍ट्र की मंडियों में टमाटर का भाव

मंडी वैरायटी/ग्रेड न्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल) अधिकतम कीमत (रु/क्विंटल) मॉडल कीमत (रु/क्विंटल)
राहाता एपीएमसी अन्य / लोकल 500 3,750 2,125
श्रीरामपुर एपीएमसी अन्य / लोकल 1,200 2,200 1,700
छत्रपति संभाजीनगर एपीएमसी अन्य / लोकल 3,000 4,400 3,700
भुसावल एपीएमसी अन्य / लोकल 2,000 3,000 2,500
जलगांव एपीएमसी अन्य / लोकल 3,000 4,000 3,500
कोल्हापुर एपीएमसी अन्य / लोकल 1,000 3,000 2,000
मुंबई एपीएमसी अन्य / लोकल 3,400 4,000 3,700
कलमेश्वर एपीएमसी अन्य / लोकल 2,515 3,000 2,825
कामठी एपीएमसी लोकल  4,530 5,030 4,780
नागपुर एपीएमसी लोकल 2,500 4,000 3,625
नागपुर एपीएमसी अन्य / लोकल 4,000 5,000 4,750
घोटी एपीएमसी अन्य / लोकल 2,000 2,200 2,100
खेड़ (चाकण) एपीएमसी अन्य / लोकल 1,500 3,000 2,200
पुणे एपीएमसी लोकल 1,000 2,800 1,900
पुणे (खड़की) एपीएमसी लोकल 800 1,300 1,050
पनवेल एपीएमसी अन्य / लोकल 4,000 5,000 4,500
अकलूज एपीएमसी लोकल 1,500 3,500 3,000
पंढरपुर एपीएमसी अन्य / लोकल 800 3,500 2,000

महाराष्ट्र में टमाटर के दाम अपेक्षाकृत मजबूत नजर आए. कामठी मंडी में औसत कीमत 4,780 रुपये प्रति क्विंटल रही, जबकि पनवेल और मुंबई मंडियों में भी मॉडल भाव 3,700 से 4,500 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास दर्ज हुए. हालांकि, राहाता और पुणे जैसी मंडियों में कीमतें 500 से 2,000 रुपये प्रति क्विंटल के दायरे में रहीं.

मध्‍य प्रदेश की मंडियों में टमाटर का भाव

मंडी वैरायटी/ग्रेड न्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल) अधिकतम कीमत (रु/क्विंटल) मॉडल कीमत (रु/क्विंटल)
सेंधवा (एफ एंड वी) एपीएमसी हाइब्रिड / मीडियम 1,300 1,600 1,400
बुरहानपुर (एफ एंड वी) एपीएमसी अन्य / लोकल 1,000 3,200 2,600
छतरपुर (एफ एंड वी) एपीएमसी अन्य / ग्रेड A 2,300 2,300 2,300
देवास (एफ एंड वी) एपीएमसी अन्य / FAQ 1,000 2,400 1,200
हरदा (एफ एंड वी) एपीएमसी देसी / मीडियम 1,500 1,800 1,600
इंदौर (एफ एंड वी) एपीएमसी टमाटर / लोकल 1,200 3,200 2,000
सांवेर (एफ एंड वी) एपीएमसी टमाटर / ग्रेड A 800 2,000 1,500
खंडवा (एफ एंड वी) एपीएमसी टमाटर / FAQ 1,000 4,000 1,411
सागर (एफ एंड वी) एपीएमसी लोकल / लोकल 1,500 2,500 2,000
सीहोर (एफ एंड वी) एपीएमसी देसी / ग्रेड रेंज-1 2,000 2,500 2,200
करैरा (एफ एंड वी) एपीएमसी टमाटर / लोकल 1,000 2,000 1,600
शिवपुरी (एफ एंड वी) एपीएमसी अन्य / ग्रेड B 2,000 2,000 2,000
उज्जैन (एफ एंड वी) एपीएमसी देसी / मीडियम 1,057 1,057 1,057

मध्य प्रदेश की मंडियों में टमाटर के भाव मिश्रित रहे. सबसे कम न्यूनतम कीमत सांवेर मंडी में 800 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज की गई, जबकि खंडवा मंडी में अधिकतम भाव 4,000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचा. इंदौर, सागर, सीहोर और शिवपुरी जैसी मंडियों में औसत कीमत करीब 1,500 से 2,200 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रही. कई जगह देसी और लोकल किस्मों को बेहतर दाम मिले.

आंध्र प्रदेश की मंडियों में टमाटर का भाव

मंडी वैरायटी/ग्रेड न्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल) अधिकतम कीमत (रु/क्विंटल) औसत कीमत (रु/क्विंटल)
गुरमकोंडा सब-यार्ड (एएमसी वाल्मीकीपुरम) हाइब्रिड / ग्रेड A 1,800 2,600 2,200
कालिकीरी एपीएमसी लोकल / FAQ 1,600 2,300 2,000
मदनपल्ली एपीएमसी लोकल / FAQ 1,900 2,300 2,200
मुलाकलाचेरुवु एपीएमसी लोकल / FAQ 1,500 2,700 2,500
पुंगनूर एपीएमसी हाइब्रिड / FAQ 1,340 2,140 1,740
सोमाला एपीएमसी टमाटर / FAQ 1,700 2,300 2,000
वाल्मीकीपुरम एपीएमसी हाइब्रिड / FAQ 1,800 2,600 2,200
पालमनेर एपीएमसी टमाटर / FAQ 2,000 2,500 2,300
वी. कोटा सब-यार्ड (एएमसी पालमनेरु) अन्य / FAQ 1,800 2,400 2,200

आंध्र प्रदेश की प्रमुख टमाटर मंडियों में कारोबार अपेक्षाकृत संतुलित रहाझ मदनपल्ली, वाल्मीकीपुरम और गुरमकोंडा जैसे बाजारों में मॉडल कीमत करीब 2,200 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज हुई. मुलाकलाचेरुवु में औसत भाव 2,500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचे, जबकि पुंगनूर में कीमतें कुछ नरम रहीं. 

तेलंगाना की मंडियों में टमाटर का भाव

मंडी वैरायटी/ग्रेड न्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल) अधिकतम कीमत (रु/क्विंटल) औसत कीमत (रु/क्विंटल)
आदिलाबाद (रैतू बाजार) एपीएमसी लोकल / लोकल 5,000 5,000 5,000
गुडीमलकापुर एपीएमसी टमाटर / ग्रेड B 1,200 2,800 2,000
एल बी नगर एपीएमसी टमाटर / मीडियम 1,600 2,800 2,000
साप्ताहिक बाजार क्षेत्र (आरबीजेड) एपीएमसी अन्य / लोकल 2,000 6,000 2,200
पैविलियन ग्राउंड, खम्मम (आरबीजेड) एपीएमसी देसी / लोकल 4,400 4,400 4,400
सत्तुपल्ली (रामालयम) आरबीजेड एपीएमसी टमाटर / लोकल 4,000 4,800 4,400
कलवाकुर्थी एपीएमसी टमाटर / लोकल 2,400 2,400 2,400
महबूबनगर (रायतु बाजार) एपीएमसी देसी / लोकल 5,000 5,000 5,000
इब्राहिमपट्टनम एपीएमसी लोकल / लोकल 5,000 5,000 5,000
कुकटपल्ली (आरबीजेड) एपीएमसी देसी / मीडियम 1,600 2,900 2,250
पाटनचेरू एपीएमसी टमाटर / लोकल 1,000 2,400 1,600
वारंगल एपीएमसी

टमाटर / FAQ

2,500 3,000 2,750
POST A COMMENT