Soybean Price: महीनों बाद सोयाबीन किसानों को राहत, MSP के पार पहुंची औसत कीमत, देखें ताजा मंडी भाव

Soybean Price: महीनों बाद सोयाबीन किसानों को राहत, MSP के पार पहुंची औसत कीमत, देखें ताजा मंडी भाव

Soybean Mandi Rate: महीनों की सुस्ती के बाद सोयाबीन किसानों को बड़ी राहत मिली है. मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की मंडियों में सोयाबीन के भाव MSP 5,328 रुपये के ऊपर पहुंच गए हैं. फरवरी में औसत कीमत 5,774 रुपये पहुंच गई है. देखें ताजा मंडी रेट...

Advertisement
Soybean Price: महीनों बाद सोयाबीन किसानों को राहत, MSP के पार पहुंची औसत कीमत, देखें ताजा मंडी भावसोयाबीन का मंडी भाव

महीनों तक नुकसान की मार झेलने के बाद अब जाकर सोयाबीन किसानों को राहत मिलती दिख रही है. प्रमुख सोयाबीन उत्‍पादक राज्‍यों मध्‍य प्रदेश और महाराष्‍ट्र में उपज की कीमतें अब न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य (MSP) के पार पहुंच गई है. दोनों राज्‍यों की मंडियों में कीमतें 5,328 रुपये प्रति क्विंटल के ऊपर पहुंच गई हैं. यह तेजी सिर्फ स्थानीय नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर साफ दिखाई दे रही है. फरवरी 2026 में सोयाबीन की औसत थोक कीमत करीब 5,774 रुपये प्रति क्विंटल बनी हुई है.

औसत भाव में लगातार हो रही बढ़ोतरी

इसकी तुलना में जनवरी 2026 में औसत कीमत 5,054 रुपये और दिसंबर 2025 में लगभग 4,790 रुपये प्रति क्विंटल थी. यानी लगातार तीन महीनों से भाव में सुधार दर्ज किया गया है और फरवरी में यह तेजी निर्णायक रूप से MSP के ऊपर टिक गई है. CACP ने सोयाबीन की A2 प्लस FL लागत करीब 3,552 रुपये प्रति क्विंटल मानी है. इस आधार पर मौजूदा मंडी भाव न सिर्फ MSP के ऊपर हैं, बल्कि लागत के मुकाबले भी किसानों को संतोषजनक मार्जिन दे रहे हैं. देखें दोनों राज्‍यों के ताजा मंडी भाव...

मध्‍य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन का भाव

मंडी वैरायटी/ग्रेड न्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल) अध‍िकतम कीमत (रु/क्विंटल) औसत कीमत (रु/क्विंटल)
देवास सोयाबीन FAQ 5475 5697 5697
धार सोयाबीन FAQ 4346 5732 5732
हरदा पीली सोयाबीन FAQ 5392 5651 5651
महू (इंदौर) सोयाबीन FAQ 5025 5657 5657
झाबुआ सोयाबीन FAQ 4800 5100 5100
शामगढ़ (मंदसौर) सोयाबीन नॉन-FAQ 4654 5125 5125
खिलचीपुर (राजगढ़) सोयाबीन FAQ 5730 5740 5740
ताल (रतलाम) सोयाबीन FAQ 5380 5619 5619
शाहगढ़ (सागर) सोयाबीन FAQ 5060 5060 5060
आष्टा (सीहोर) सोयाबीन FAQ 5800 5800 5800
कालापीपल (शाजापुर) पीली सोयाबीन FAQ 4690 5700 5700
महिदपुर (उज्जैन) सोयाबीन FAQ 5100 5770 5100

मध्य प्रदेश की देवास मंडी में सोयाबीन का मॉडल भाव करीब 5,697 रुपये दर्ज किया गया है. वहीं, राजगढ़ जिले की खिलचीपुर मंडी में यह भाव 5,740 रुपये तक पहुंच गया, जबकि सीहोर की आष्टा मंडी में 5,800 रुपये प्रति क्विंटल पर कारोबार देखा गया.

महाराष्‍ट्र की मंडियों में सोयाबीन का  भाव

मंडी वैरायटी/ग्रेड न्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल) अध‍िकतम कीमत (रु/क्विंटल) औसत कीमत (रु/क्विंटल)
जामखेड़ (अहमदनगर) पीली सोयाबीन FAQ 5350 5500 5425
अकोला पीली सोयाबीन FAQ 5350 5900 5580
अमरावती लोकल सोयाबीन 5250 5680 5465
अंबेजोगाई (बीड) पीली सोयाबीन FAQ 5500 5680 5630
बुलढाणा लोकल सोयाबीन 4000 5700 5508
चंद्रपुर लोकल सोयाबीन 5000 5695 5400
सिल्लोड (छ. संभाजीनगर) लोकल सोयाबीन 4800 5100 5000
मुरुम (धाराशिव) पीली सोयाबीन FAQ 5351 5730 5650
शिरपुर (धुले) पीली सोयाबीन FAQ 5541 5541 5541
हिंगोली लोकल सोयाबीन 5200 5700 5450

वहीं, महाराष्ट्र में भी स्थिति मजबूत नजर आ रही है. वाशिम मंडी में भाव करीब 5,900 रुपये, खामगांव में 5,850 रुपये और अकोला मंडी में लगभग 5,580 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किए गए हैं.

नोट: एकमार्कनेट पोर्टल पर उपलब्‍ध डेटा के अनुसार, महाराष्‍ट्र की मंडी कीमतें 5 फरवरी 2026 की है, जबक‍ि मध्‍य प्रदेश के मंडी के आंकड़े 6 फरवरी 2026 के हैं. 

POST A COMMENT