Potato Price: आलू की कीमतों में भारी गिरावट, किसानों की लागत निकलना मुश्किल, जानें तीन प्रमुख राज्‍यों का हाल

Potato Price: आलू की कीमतों में भारी गिरावट, किसानों की लागत निकलना मुश्किल, जानें तीन प्रमुख राज्‍यों का हाल

देश के प्रमुख आलू उत्पादक राज्यों मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में आलू की थोक कीमतें दबाव में बनी हुई हैं. कई मंडियों में भाव 500 से 1000 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहे, जिससे किसानों की लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है. उत्तर प्रदेश में सालाना आधार पर सबसे ज्यादा 54.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है.

Advertisement
आलू की कीमतों में भारी गिरावट, किसानों की लागत निकलना मुश्किल, जानें तीन प्रमुख राज्‍यों का हालआलू की कीमतों में भारी गिरावट (फाइल फोटो)

देश के प्रमुख आलू उत्पादक राज्यों मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की थोक मंडियों में आलू की कीमतें दबाव में बनी हुई हैं. हालात ऐसे हैं कि कई मंडियों में किसानों को आलू के ऐसे दाम मिल रहे हैं, जो उत्पादन लागत निकालने के लिए भी नाकाफी हैं. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जून 2026 में सालाना आधार पर इन तीनों राज्यों में आलू की औसत थोक कीमतों में भारी गिरावट बनी हुई है. उत्तर प्रदेश में कीमतों में सबसे बड़ी 54.8 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि पश्चिम बंगाल में 40.2 प्रतिशत और मध्य प्रदेश में 25.7 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई. 

अगर राज्यवार औसत थोक कीमतों को देखें तो जून 2026 में उत्तर प्रदेश में आलू की औसत कीमत 524.85 रुपये प्रति क्विंटल है. इसी तरह पश्चिम बंगाल में औसत कीमत 807.51 रुपये प्रति क्विंटल और मध्य प्रदेश में 724.87 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज की गई है. तीनों राज्यों में कीमतें 1,000 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास या उससे नीचे बनी हुई हैं, जिससे किसानों का भारी नुकसान हो रहा है. जानिए तीनों राज्‍यों की मंडियों में 20 जून 2026 को आलू की कीमतें क्‍या रहीं...

मध्‍य प्रदेश की मंडियों में आलू का भाव

मंडी वैरायटी/ग्रेड न्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल) अधिकतम कीमत (रु/क्विंटल) मॉडल कीमत (रु/क्विंटल)
देवास (फल एवं सब्जी) एपीएमसी आलू / FAQ 300 1,300 700
हरदा (फल एवं सब्जी) एपीएमसी देसी / मीडियम 1,100 1,300 1,200
होशंगाबाद (फल एवं सब्जी) एपीएमसी आलू / FAQ 300 710 440
पिपरिया (फल एवं सब्जी) एपीएमसी आलू / स्थानीय 750 1,400 1,000
इंदौर एपीएमसी स्थानीय / FAQ 800 850 850
पेटलावद (फल एवं सब्जी) एपीएमसी देसी / ग्रेड A 1,000 1,200 1,100
अंबाह एपीएमसी आलू / नॉन-FAQ 500 500 500
मुरैना एपीएमसी देसी / नॉन-FAQ 200 400 400
करैरा (फल एवं सब्जी) एपीएमसी आलू / स्थानीय 600 1,500 800
उज्जैन एपीएमसी आलू / FAQ 787.68 1,000 1,000
उज्जैन एपीएमसी आलू / नॉन-FAQ 343.89 888.03 888.03

मध्य प्रदेश की अधिकांश थोक मंडियों में आलू के भाव सीमित दायरे में बने हुए हैं. देवास (फल एवं सब्जी) मंडी में मॉडल कीमत 700 रुपये प्रति क्विंटल रही, जबकि होशंगाबाद में 440 रुपये और अंबाह मंडी में 500 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज की गई. इंदौर मंडी में मॉडल कीमत 850 रुपये प्रति क्विंटल रही. हालांकि कुछ मंडियों जैसे उज्जैन और पेटलावद में भाव 1,000 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास पहुंचे, लेकिन ओवरऑल स्थिति खराब बनी हुई है.

उत्‍तर प्रदेश की मंडियों में आलू का भाव

मंडी वैरायटी/ग्रेड न्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल) अधिकतम कीमत (रु/क्विंटल) मॉडल कीमत (रु/क्विंटल)
आगरा एपीएमसी आलू / FAQ 500 500 500
हसनपुर एपीएमसी देसी / FAQ 400 420 410
औरैया एपीएमसी आलू / FAQ 600 600 600
वजीरगंज एपीएमसी आलू / FAQ 500 500 500
एटा एपीएमसी आलू / FAQ 600 600 600
फर्रुखाबाद एपीएमसी आलू / FAQ 600 600 600
टुंडला एपीएमसी आलू / FAQ 500 500 500
मुगराबादशाहपुर एपीएमसी आलू / FAQ 1,000 1,000 1,000
झांसी एपीएमसी आलू / FAQ 1,000 1,000 1,000
रूरा एपीएमसी आलू / FAQ 600 600 600
लखीमपुर एपीएमसी आलू / FAQ 950 1,100 989.33
दोहरीघाट एपीएमसी आलू / FAQ 1,000 1,000 1,000
सलोन एपीएमसी आलू / FAQ 700 700 700
रामपुर मनिहारन एपीएमसी आलू / FAQ 1,000 1,000 1,000
संभल एपीएमसी आलू / FAQ 400 410 406.22
खलीलाबाद एपीएमसी आलू / मीडियम 1,200 1,200 1,200
तिलहर एपीएमसी आलू / FAQ 450 450 450
शामली एपीएमसी आलू / FAQ 1,000 1,200 1,036.36
पयागपुर एपीएमसी आलू / FAQ 600 800 700
उन्नाव एपीएमसी आलू / FAQ 900 1,000 951.16
वाराणसी एपीएमसी आलू / FAQ 800 800 800

उत्तर प्रदेश में स्थिति सबसे ज्यादा दबाव वाली दिखाई दे रही है. राज्य की औसत थोक कीमत 524.85 रुपये प्रति क्विंटल तक सिमट गई है, जो पिछले साल की तुलना में करीब आधी रह गई. आगरा, वजीरगंज, टूंडला और कई अन्य मंडियों में मॉडल कीमत 500 से 600 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज हुई. हसनपुर में 410 रुपये और संभल में 406 रुपये प्रति क्विंटल तक मॉडल कीमत देखने को मिली. कुछ मंडियों जैसे झांसी, मुगराबादशाहपुर और दोहरीघाट में कीमतें 1,000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचीं. 

बंगाल की मंडियों में आलू का भाव

मंडी वैरायटी/ग्रेड न्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल) अधिकतम कीमत (रु/क्विंटल) मॉडल कीमत (रु/क्विंटल)
बांकुरा सदर एपीएमसी ज्योति / FAQ 740 770 760
बिष्णुपुर (बांकुरा) एपीएमसी आलू / नॉन-FAQ 700 760 740
बक्सिरहाट एपीएमसी ज्योति / FAQ 700 740 720
हल्दीबाड़ी एपीएमसी ज्योति / FAQ 700 740 720
तूफानगंज एपीएमसी ज्योति / FAQ 700 740 720
दार्जिलिंग एपीएमसी लाल / FAQ 1,400 1,600 1,500
कर्सियांग (माटीगाड़ा) एपीएमसी लाल / FAQ 1,400 1,600 1,500
सिलीगुड़ी एपीएमसी ज्योति / FAQ 700 740 720
झाड़ग्राम एपीएमसी ज्योति / FAQ 820 900 870
बेथुआदहारी एपीएमसी देसी / ग्रेड A 950 970 960
करीमपुर एपीएमसी ज्योति / ग्रेड A 960 980 970
बारासात एपीएमसी ज्योति / FAQ 1,100 1,100 1,100
हावड़ा एपीएमसी ज्योति / FAQ 1,000 1,000 1,000
दुर्गापुर एपीएमसी ज्योति / FAQ 840 900 880
गुसकरा एपीएमसी ज्योति / FAQ 860 880 860
कालना एपीएमसी ज्योति / FAQ 860 880 860

पश्चिम बंगाल देश के बड़े आलू उत्पादक राज्यों में शामिल है, लेकिन यहां भी थोक बाजार में तेजी नहीं दिख रही. राज्य में सालाना आधार पर 40.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. बांकुरा, बक्सिरहाट, हल्दीबाड़ी और सिलीगुड़ी जैसी मंडियों में मॉडल कीमत 720 से 760 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रही. झाड़ग्राम में 870 रुपये और दुर्गापुर में 880 रुपये प्रति क्विंटल का स्तर दर्ज हुआ. उत्तर 24 परगना की बारासात मंडी में मॉडल कीमत 1,100 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंची, लेकिन अधिकांश बाजारों में भाव 1,000 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास ही बने रहे.

POST A COMMENT