Holi 2026: होलिका दहन में किन लकड़ियों को जलाया जाता है, और इसके पीछे क्या का कारण, जानें यहां

Holi 2026: होलिका दहन में किन लकड़ियों को जलाया जाता है, और इसके पीछे क्या का कारण, जानें यहां

होलीका दहन में अरंडी, सेमल, गूलर, नीम और गाय के उपले जलाए जाते हैं. यह केवल परंपरा नहीं, बल्कि विज्ञान के अनुसार हवा को शुद्ध करने और बैक्टीरिया को नष्ट करने का तरीका है. मौसम बदलने के दौरान बीमारियों से बचाव के लिए और घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने के लिए इन लकड़ियों का उपयोग किया जाता है.

Advertisement
Holi 2026: होलिका दहन में किन लकड़ियों को जलाया जाता है, और इसके पीछे क्या का कारण, जानें यहां Holika Dahan

होली के त्योहार पर सबसे पहले होलीका दहन किया जाता है. यह एक पुरानी परंपरा है जिसमें लोग लकड़ियों और उपलों को जला कर आग लगाते हैं. होलिका दहन का मतलब सिर्फ आग जलाना नहीं है, बल्कि यह हमें बीमारियों और बुरी ऊर्जा से बचाने का एक तरीका भी है. खासकर सर्दियों से गर्मियों में बदलते मौसम के समय, जब हवा में कई तरह के बैक्टीरिया और कीटाणु रहते हैं.

होलिका दहन में कौन सी लकड़ियां जलाई जाती हैं

होलीका दहन में कुछ खास लकड़ियाँ और गाय के गोबर से बने उपले उपयोग में आते हैं. ये हैं:

  • सेमल की लकड़ी: यह लकड़ी पर्यावरण के लिए अच्छी मानी जाती है और इसके औषधीय गुण भी होते हैं.
  • अरंडी और गूलर की लकड़ी: इन्हें आसानी से जलाया जा सकता है और ये आग को लंबे समय तक बनाए रखते हैं.
  • नीम की लकड़ी: नीम में कीटाणुनाशक गुण होते हैं. जब यह जलती है, तो हवा में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं.
  • गाय के उपले: यह आग को ऊर्जा देते हैं और इसे पवित्र माना जाता है.

क्यों कुछ लकड़ियों को नहीं जलाया जाता

कुछ पेड़ों की लकड़ियां, जैसे आम, पीपल, बरगद, केला और शमी, होलिका दहन में जलाने से बचाई जाती हैं. इनको पवित्र और पूजनीय माना जाता है.

होलिका दहन के पीछे वैज्ञानिक कारण क्या है?

होलीका दहन का केवल धार्मिक महत्व ही नहीं है, बल्कि इसके पीछे वैज्ञानिक कारण भी हैं.

कीटाणुनाशक का काम: होलिका की आग, खासकर उपले और सूखी लकड़ियों के जलने से निकलने वाला धुआँ, हवा को साफ करता है. यह हानिकारक बैक्टीरिया और कीटाणु मार देता है. जिससे सर्दियों से गर्मियों के मौसम में फैलने वाली बीमारियों से बचाव होता है.

मौसम परिवर्तन का प्रभाव: यह समय सर्दियों से गर्मियों की ओर जाने का होता है. इस समय लोग जल्दी बीमार हो जाते हैं. होलिका की आग और धुआं वातावरण को साफ करके स्वास्थ्य की सुरक्षा करता है.

सकारात्मक ऊर्जा: कुछ लकड़ियां औषधीय होती हैं. जब यह जलती हैं, तो सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. इसे शारीरिक और मानसिक शुद्धि का भी प्रतीक माना जाता है.

होलिका दहन का महत्व

होलीका दहन केवल परंपरा नहीं है. यह हमें स्वस्थ और सुरक्षित रखने वाला एक विज्ञान भी है. यह हवा को शुद्ध करता है, बैक्टीरिया को नष्ट करता है और घर के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा फैलाता है.

इसलिए हर साल होली से पहले लोग लकड़ियाँ इकट्ठा करते हैं और उपले तैयार करते हैं. जैसे ही आग जलती है, न केवल बुराई का प्रतीक खत्म होता है, बल्कि स्वास्थ्य और खुशहाली भी बनी रहती है.

ये भी पढ़ें: 

PM Kisan की अगली किस्त पाने को ये 2 काम जरूरी, राजस्थान सरकार ने दिया बड़ा निर्देश
कीमतों की मार से ठप हुई मेंथा मिल, किसान ने 5000 लीटर तेल उत्पादन के बाद बंद की खेती

POST A COMMENT