पशुओं को खुले में बांध रहे हैं तो हो जाएं सावधानपशुओं से इंसानों को होने वाली बीमारियों को देखते हुए देश में नेशनल वन हैल्थ मिशन (NOHM) चलाया जा रहा है. केन्द्रीय पशुपालन मंत्रालय इस अभियान को चलाने में मदद कर रहा है. इस अभियान में पशुओं समेत इंसानों में होने वाली बीमारियों को भी शामिल किया गया है. इसी को देखते हुए मंत्रालय ने लगातार जागरुकता अभियान भी चला रहा है. सोशल मीडिया की मदद से एडवाइजरी भी जारी की जा रही है. पशुपालकों को टिप्स दिए जा रहे हैं कि वो कैसे अपने दुधारू पशुओं को बीमारियों से बचा सकते हैं.
इसमे जूनोटिक बीमारियां भी शामिल हैं. जूनोटिक ही वो बीमारी हैं जिससे इंसान और पशु दोनों ही प्रभावित होते हें. मिशन के तहत बायो सिक्योरिटी का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है. वहीं पशुओं को बीमारी से बचाने के लिए पशुपालकों को साइंटीफिक तरीके से पशु पालन करने की सलाह दी जाती है.
पशुपालन मंत्रालय से जुड़े जानकारों की मानें तो वन हैल्थ मिशन के तहत एनीमल फार्म पर बॉयो सिक्योरिटी बहुत जरूरी है. कोरोना जैसी बीमारी फैलने के बाद से तो इसकी जरूरत और ज्यादा महसूस की जाने लगी है.
ये भी पढ़ें- Dairy: विदु ने 50 गाय पालकर दूध से कमाए 49 लाख और गोबर से 44 लाख, जानें कैसे
ये भी पढ़ें- Goat Farm: देश के सबसे बड़े बकरी फार्म का हुआ उद्घाटन, मंत्री बोले पीएम का सपना हो रहा सच
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today