Goat Care: बकरा खरीदकर लाए हैं तो 24 घंटे तक गोट एक्सपर्ट के टिप्स का करें पालन

Goat Care: बकरा खरीदकर लाए हैं तो 24 घंटे तक गोट एक्सपर्ट के टिप्स का करें पालन

Goat Care बकरीद पर बकरे बेचने के लिए बकरों के साथ खेल किया जाता है. बकरों का पेट फूला हुआ दिखाने के लिए उन्हें बेसन और आटे का पानी पिलाया जाता है. लेकिन घर आते ही ऐसे बकरों के बीमार होने की आशंका बढ़ जाती है. क्योंकि घर पर बच्चे शौक-शौक में बकरे को हरा चारा और जौ-चने खि‍लाने लगते हैं. और यही ओवर डाइट बकरे के लिए जानलेवा बन जाती है. 

Advertisement
Goat Care: बकरा खरीदकर लाए हैं तो 24 घंटे तक गोट एक्सपर्ट के टिप्स का करें पालनबकरीद पर कुर्बानी के लिए खास छह तरह की नस्ल के बकरों की डिमांड रहती है.

26 या 27 मई को देश में बकरीद मनाई जाएगी. तीन दिन तक कुर्बानी का ये त्यौहार मनाया जाता है. इस मौके पर बकरों की कुर्बानी दी जाती है. कुर्बानी के लिए कई-कई दिन पहले से बकरों की खरीद-फरोख्त शुरू हो जाती हैं. जो मुस्िात‍म कुर्बानी करते हैं वो बाजार और हाट से बकरे खरीदकर लाते हैं. अभी बकरीद में करीब 25 दिन बाकी हैं, और इसके साथ ही बाजार और हाट में बकरों का आना शुरू हो गया है. लेकिन गोट एक्सपर्ट की मानें तो मई में गर्मी तेज हो जाती है. तापमान भी अच्छा खासा चढ़ जाता है. ऐसे में बाजार और गांवों की हाट से बकरों को ट्रांसपोर्ट कर घर तक लाना बहुत मुश्किल हो जाता है. 

बकरों की हैल्थ पर भी इसका खासा असर पड़ता है. जिसके चलते घर लाने के बाद खासतौर पर 24 घंटे तक उनके खानपान को लेकर भी बहुत अलर्ट रहने की जरूरत होती है. क्योंकि अक्सर ये शि‍कायत आती हैं कि बकरा मंडी से जैसे ही बकरा घर पहुंचता है तो वो बीमार हो जाता है. खाना पीना कम कर देता है या कई बार तो बिल्कुल भी खाना नहीं खाता है. अगर बकरीद के लिए बकरा लाने से पहले इन सब सवालों पर ध्यान दिया तो फिर बकरा बीमार नहीं पड़ेगा और आराम से सब कुछ खाएगा भी.

घर पर बकरा लाएं तो करें ये काम 

  • सुबह से शाम तक बकरे को तीन से चार बार साफ, ठंडा पानी पिलाएं.
  • गर्मी ज्यापदा हो और बकरे को सांस लेने में तकलीफ हो तो उसे इलेक्ट्राल पाउडर दें. 
  • एक इलेक्ट्राल पाउडर के पाउच को एक लीटर पानी में घोल लें और दिन में दो बार दे दें.
  • सुबह दस से शाम पांच बजे तक बकरों को धूप में न बैठाएं.
  • सुबह 10 के बाद और शाम चार बजे से पहले खुले में चराने ना ले जाएं. 
  • जहां तक संभव हो तो दिन में बकरे को छायादार जगह पर आराम करने दे.

घर पर बकरे को ऐसे बनाएं हेल्दी 

  • बार-बार ना देकर बकरे को तय वक्त पर ही खाने को दें.
  • फीड में चना, चना की चुनी, गेहूं, चोकर, जो, और मिनरल दें.
  • गर्मियों में हरे चारे की मात्रा को बढ़ा दें.
  • बकरे के सामने काला नमक और लाहौरी नमक जरूर रखें.
  • बकरा जब नमक चाटता है तो उसका हाजमा ठीक होता है. 

ये भी पढ़ें- Breed Production: OPU-IVF से मां बनेंगी सड़क-खेतों में घूमने वाली छुट्टा गाय

ये भी पढ़ें- Egg Production: पोल्ट्री फार्म में कैसे बढ़ेगा अंडा उत्पादन, पढ़ें पोल्ट्री एक्सपर्ट के 10 टिप्स

POST A COMMENT