140 मुर्गियों की मौतगांव में रात के वक्त बरात आई थी. बरात के साथ चल रहे डीजे पर तेज आवाज में गानें बज रहे थे. युवा खुशी से सरोबर होकर बरात में नाच रहे थे. इसी दौरान गांव के ही एक पोल्ट्री फार्म में हड़कंप मच गया. एक-एक कर पोल्ट्री फार्म में मुर्गियां मरना शुरू हो गईं. इधर डीजे बज रहा था और उधर एक-एक कर मुर्गियों के मरने का सिलसिला जारी था. देखते ही देखते करीब 140 मुर्गियों ने दम तोड़ दिया. फार्म की दूसरी मुर्गियां भी पिंजरे (केज) में फड़फड़ाने लगीं. ये देखकर पोल्ट्री फार्मर के हाथ-पैर फूल गए.
इसी दौरान बरात भी आगे बढ़ गई. मुर्गियों को सामान्य करने की कोशिश की जाने लगी. लेकिन तब तक 140 मुर्गियां मर चुकी थीं. डीजे की आवाज से मुर्गियों के मरने की ये घटना सुल्तानपुर की बताई जा रही है. यहां के एक गांव में 25 अप्रैल की रात किसी वक्त बरात आई थी. पोल्ट्री फार्मर ने इस घटना की इलाके के पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है.
बल्दीराय थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में 25 अप्रैल की रात बब्बन विश्वकर्मा की बेटी की बरात आई थी. गांव में बरात की चढ़ाई के दौरान डीजे भी बजाया जा रहा था. इसी गांव में साबिर अली नाम के पोल्ट्री फार्मर का मुर्गियों का फार्म है. साबिर का आरोप है कि डीजे इतनी तेज आवाज में बजाया जा रहा था कि उसकी दहशत से फार्म की 140 मुर्गियां मर गईं. इसकी शिकायत साबिर ने बल्दीराय थाने में एक तहरीर देकर डीजे संचालक कवि यादव के खिलाफ दर्ज कराई थी. शिकायत मिलने और जांच के बाद पुलिस ने भी डीजे संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
पोल्ट्री एक्सपर्ट की मानें तो मुर्गियां बहुत सेंसेटिव होती हैं. इनके रोजाना के रूटीन के अलावा अगर कुछ भी चौंकाने वाला होता है तो ये डरकर दहशत में आ जाती हैं. कई बार तो इनकी मौत तक हो जाती है, जैसे सुल्तानपुर में 140 मुर्गियों की मौत का मामला सामने आया है. अगर मुर्गियों के फार्म में उनके बड़ा कोई पशु या पक्षी घुस आता है तो इससे भी मुर्गियां दहशहत में आ जाती हैं और कुछ मुर्गियां तो कई-कई दिन अंडा तक नहीं देती हैं. अगर आसमान में बिजली कड़कड़ती है या फिर भूकंप के झटके लगते हैं तो उससे भी दहशत में आकर दम तोड़ देती हैं. यहां तक की अगर इनके रोजाना के खानपान और देखभाल में भी बदलाव हो जाए तो ये चौंक जाती हैं और उत्पादन कम हो जाता है.
ये भी पढ़ें- Breed Production: OPU-IVF से मां बनेंगी सड़क-खेतों में घूमने वाली छुट्टा गाय
ये भी पढ़ें- Egg Production: पोल्ट्री फार्म में कैसे बढ़ेगा अंडा उत्पादन, पढ़ें पोल्ट्री एक्सपर्ट के 10 टिप्स
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today