Maize Price: एमपी में मक्‍का की कीमतों का बुरा हाल, यूपी में किसान मालामाल

Maize Price: एमपी में मक्‍का की कीमतों का बुरा हाल, यूपी में किसान मालामाल

मध्‍य प्रदेश और उत्‍तर प्रदेश की कई मंडियों में इन दिनों मक्‍का की आवक बनी हुई है. लेकिन मध्‍य प्रदेश में मक्‍का की कीमतों का हाल बुरा है. किसानों को यहां न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य यानी एमएसपी भी नसीब नहीं हाे रहा है, जबकि‍ उत्‍तर प्रदेश में स्थित‍ि एकदम उलट है. यहां ज्‍यादातर मंडियों में मक्‍का कीमतें एमएसपी के पार हैं. ऐसे में जानिए आखिर दोनों राज्‍यों की मंडियों में मक्‍का क्‍या भाव बिक रही है…

Makka Mandi RateMakka Mandi Rate
प्रतीक जैन
  • Noida,
  • May 09, 2025,
  • Updated May 09, 2025, 5:33 PM IST

मध्‍य प्रदेश और उत्‍तर प्रदेश की कई मंडियों में इन दिनों मक्‍का की आवक बनी हुई है. लेकिन मध्‍य प्रदेश में मक्‍का की कीमतों का हाल बुरा है. किसानों को यहां न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य यानी एमएसपी भी नसीब नहीं हाे रहा है, जबकि‍ उत्‍तर प्रदेश में स्थित‍ि एकदम उलट है. यहां ज्‍यादातर मंडियों में मक्‍का कीमतें एमएसपी के पार हैं. सरकार ने मक्‍का के लिए 2225 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी तय किया है. ऐसे में जानिए आखिर दोनों राज्‍यों की मंडियों में मक्‍का क्‍या भाव बिक रही है…

MP की मंडियों में मक्‍का का भाव

मंडी वैरायटीन्‍यूनतम कीमत (रु./क्विंटल)अध‍िकतम कीमत (रु./क्विंटल)मॉडल कीमत (रु/क्विंटल)
अंजदलोकल180020002000
अंजदयेलाे17501900 1900 
चौरईऑर्गेनिक202120502050
चौरईयेलो21052120 2120 
छपारालोकल 2000 2000 2000
धामनोदलोकल202220252025
कसरावदलोकल155015501550
कुक्षीलोकल168016801680
मनावरलोकल175520252000
मनावरअन्‍य172020052000
नैनपुरयेलो215021502150
पलारीलोकल200020002000
सेगांवलोकल197520002000
सेंधवालोकल197520001975
सिवनीयेलो205120702060

मध्‍य प्रदेश में जितनी भी थोक मंडियों में किसानों से मक्‍का की खरीद हुई, उनमें एक में भी कीमत एमएसपी काे नहीं छू सकी. यहां तक‍ कि अधि‍कतम कीमत भी एमएसपी से काफी दूर रही, जो एक जगह 2150 रुपये तक पहुंची. वहीं, मॉडल कीमतें भी 1550 रुपये प्रति‍ क्विंटल से लेकर 2150 रुपये प्रति क्विंटल के बीच ही दर्ज की गई.

यूपी की मंडियों में मक्‍का का भाव

मंडी वैरायटीन्‍यूनतम कीमत (रु./क्विंटल)अध‍िकतम कीमत (रु./क्विंटल)मॉडल कीमत (रु/क्विंटल)
अछल्‍दायेलो235024502400
इलाहाबादयेलो243025002450
बहराइचयेलो220023502275
छ‍िबरामऊयेलो235024002375
फैजाबादयेलो260027002620
फर्रुखाबादहाइब्रिड238024752425
गोला गोकर्णनाथयेलो224023502290
गोला गोकर्णनाथअन्‍य205021602100
हापुड़येलो240025002450
कानपुर अनाज मंडी येलो230024002350
कायमगंजहाइब्रिड238024202400
लखीमपुरयेलो200021602120
माधोगंजलोकल/हाइब्रिड    230023502330
मेरठलोकल241024902450
सहारनपुरयेलो240026002500

उत्‍तर प्रदेश की लगभग सभी मंडियों में मक्‍का की कीमतें बढ़‍िया रहीं. किसानों को फसल का एमएसपी के मुकाबले अच्‍छी कीमतें मिलीं. हालांकि, कुछ जगह एमएसपी से नीचे दाम भी दर्ज किया गया. 

MORE NEWS

Read more!