कृषि प्रधान देशों में गिना जाने वाला भारत सिर्फ अनाजों की खेती नहीं करता बल्कि फल, सब्जी और मसाले उगाने में भी आगे है. देश के हर राज्य किसी न किसी विशेष चीज का उत्पादन करने के लिए जाने जाते हैं, आज हम बात करेंगे अंगूर की.अंगूर के बारे में लगभग सभी जानते हैं, ये स्वादिष्ट फलों के रूप में जाना जाता है. भारत के लगभग हर राज्य में यह आसानी से मिल जाने वाला फल है. लेकिन, आपको यह जानकर हैरानी होगा कि देश के कुल अंगूर उत्पादन में 95 प्रतिशत योगदान भारत के सिर्फ दो राज्यों का है. आइए जानते हैं वो कौन से प्रमुख दो राज्य हैं, जिनके बलबूते पूरे देश के साथ साथ विदेशों में भी इसका विस्तार है.
अंगूर आप सब ने खाया होगा. इसके अलावा इससे बनने बनने वाले किशमिश और अन्य ब्यूटी कॉस्मेटिक की चीजों के बारे में भी खूब सुना होगा. लेकिन, आप यह नहीं जानते होंगे कि भरपूर मात्रा में आसानी से उपलब्ध हो जाने वाले अंगूर का उत्पादन पूरे देश में केवल 2 राज्य ही सबसे अधिक करते हैं. इसी सूची में सबसे आगे आता है महाराष्ट्र जहां पूरे देश के उत्पादन का 70.67 फीसदी उत्पादन होता है. इसके बाद क्रमशः 24.49 फीसदी उत्पादन कर्नाटक में होता है.
ये भी पढ़ें Budget 2023: किसानों को मिलेगा तोहफा, 20 लाख करोड़ रुपये हो सकता है कृषि कर्ज देने का लक्ष्य
महाराष्ट्र अकेले ही देश के कुल अंगूर उत्पादन का 70 फीसदी से अधिक उत्पादन देता है. आपको बता दें कि राज्य में अंगूर उत्पादन करने के मामले में नासिक सबसे प्रसिद्ध जिला है. नासिक को देश के अंगूर की राजधानी भी कहा जाता है.
जैसा कि हम जान चुके हैं कि महाराष्ट्र में सबसे अधिक अंगूर की पैदावार होती है. इसके अलावा कर्नाटक में भी देश के कुल उत्पादन का 24.49 फीसदी उत्पादन होता है. इन दोनों के अलावा तमिलनाडु, पंजाब और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में भी इसकी खेती की जाती है. मध्य प्रदेश और उत्तर भारत के कुछ इलाकों में भी हल्की अंगूर की खेती की जाती है.
भारत अंगूर का उत्पादन करने वाले प्रमुख देशों में शामिल है. यहां अंगूर की पैदावार का 95 फीसदी उत्पादन दो राज्य मिलकर कर रहे हैं. इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि इन दोनों राज्यों में अंगूर की खेती कितनी अधिक होती होगी. देश में नासिक जैसे और भी कई जिले हैं जहां बड़े पैमाने में अंगूर उगाया जाता है.