Wheat Procurement: केंद्र के आंकड़ों में 'जीरो' है मध्य प्रदेश की गेहूं खरीद, पढ़ें बाकी राज्यों का हाल

Wheat Procurement: केंद्र के आंकड़ों में 'जीरो' है मध्य प्रदेश की गेहूं खरीद, पढ़ें बाकी राज्यों का हाल

वजह जो भी हो, लेकिन केन्द्र सरकार के आंकड़ों के मुताबिक मध्य प्रदेश में अभी तक गेहूं की खरीद शुरू नहीं हुई है. केन्द्र सरकार की एक बेवसाइट पर मध्य प्रदेश में गेहूं खरीद का आंकड़ा जीरो है. मार्च से रबी सीजन में गेहूं की खरीद हो रही है, लेकिन गेहूं खरीद के लक्ष्य का आंकड़ा अभी भी बहुत पीछे हे. आख‍िर ऐसा क्यों है?

बारिश ने खोली मंडी व्यवस्था की पोलबारिश ने खोली मंडी व्यवस्था की पोल
नासि‍र हुसैन
  • New Delhi,
  • May 05, 2026,
  • Updated May 05, 2026, 2:51 PM IST

देश के 11 राज्यों में 4 मार्च से गेहूं की खरीद शुरू हो चुकी है. तय योजना के मुताबिक जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से लेकर बिहार-गुजरात तक गेहूं की खरीद होनी है. पंजाब, हरियाणा, यूपी, मध्य प्रदेश और राजस्थान भी इसमे शामिल है. सभी राज्यों में रबी सीजन की गेहूं की खरीद चल रही है, सिर्फ मध्य प्रदेश को छोड़कर. ये हम नहीं केन्द्र सरकार की बेवसाइट कह रही है. बेवसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक केन्द्र की नजर में मध्य प्रदेश में 5 मई की सुबह तक गेहूं के एक दाने की खरीद नहीं हुई है. 

जबकि शरबती गेहूं मध्य प्रदेश की पहचान है. हालांकि इस संबंध में मध्य प्रदेश सरकार के आंकड़े कुछ और ही बयां कर रहे हैं. हालांकि एक-दो राज्यों को छोड़ दें तो वहां भी गेहूं खरीद में सुस्ती दिखाई दे रही है. गेहूं खरीद ने अभी तक लक्ष्य के आधे आंकड़े को भी नहीं छुआ है. वजह जो भी हो, कुछ राज्यों में गेहूं खरीद की आखि‍री तारीख 15 मई है. लेकिन अभी तक ऐसे राज्यों में लक्ष्य का आधा गेहूं भी नहीं खरीदा गया है.  

एक करोड़ टन गेहूं की होनी है खरीद 

सेंट्रल फूड ग्रेन प्रोक्योरमेंट पोर्टल पर दिए गए आंकड़ों के मुताबिक मध्य प्रदेश में एक करोड़ टन गेहूं की खरीद होनी है. इसके लिए 15 मार्च से लेकर 30 जून तक का वक्त तय किया गया है. खरीद के लिए 3585 केन्द्र बनाए गए हैं. लेकिन पोर्टल के मुताबिक 5 मई तक मध्य प्रदेश में गेहूं का एक दाना तक नहीं खरीदा गया है. जबकि बीते साल मध्य प्रदेश में 78 लाख टन गेहूं की खरीद की गई थी. हालांकि मध्य प्रदेश सरकार के मुताबिक उनके यहां रोजाना किसानों से गेहूं की खरीद हो रही है.

30 जून तक खरीदा जाएगा 3.45 करोड़ टन गेहूं 

देश के 11 राज्यों में 4 मार्च से 30 जून तक गेहूं की खरीद की जानी है. गेहूं खरीद का लक्ष्य 3.45 करोड़ टन गेहूं का रखा गया है. अगर 4 मई की शाम 6 बजे तक की बात करें तो 1.39 करोड़ टन गेहूं की खरीद हो चुकी है. केन्द्रों पर गेहूं बिक्री के लिए 37 लाख किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. जबकि अभी तक 10.58 लाख किसानों से ही गेहूं की खरीद हुई है. 291 शहरों में 18483 गेहूं खरीद केन्द्र बनाए गए हैं. लेकिन अभी तक 203 शहरों के 9765 केन्द्रों पर ही किसान गेहूं बेचने के लिए पहुंचे हैं. 

केन्द्र सरकार का वो पोर्टल जहां मध्य प्रदेश में गेहूं खरीद जीरो दिखाई गई है.

पंजाब में गेहूं खरीद

  • पंजाब में एक अप्रैल से 15 मई तक गेहूं खरीदन होनी है. 
  • 1.22 करोड़ टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है.
  • 4 मई तक 1.05 करोड़ टन गेहूं की खरीद हो चुकी है. 
  • पंजाब में 9.64 लाख किसानों से गेहूं खरीद होनी है. 
  • अभी तक 6.88 लाख किसानों से गेहूं की खरीद हो चुकी है.
  • पंजाब में 2806 गेहूं खरीद केन्द्र बनाए गए हैं.  
  • अभी तक सिर्फ 2600 केन्द्र पर ही किसान गेहूं बेचने पहुंचे हैं. 
  • पंजाब के 23 शहरों में गेहूं खरीद का काम चल रहा है. 

हरियाणा में गेहूं खरीद 

  • हरियाणा में एक अप्रैल से 15 मई तक गेहूं खरीद होनी है.  
  • 72 लाख टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है. 
  • 25.88 करोड़ टन गेहूं की खरीद 4 मई तक हो चुकी है. 
  • हरियाणा में 9.45 लाख किसानों से गेहूं खरीदा जाना है. 
  • 4 मई तक 2.26 लाख किसानों से गेहूं खरीद हो चुकी है.
  • हरियाणा में 668 गेहूं खरीद केन्द्र बनाए गए हैं.  
  • अभी तक सिर्फ 534 केन्द्र पर ही किसान गेहूं बेचने पहुंचे हैं. 
  • हरियाणा के 22 शहरों में खरीद का काम चल रहा है. 

उत्तर प्रदेश में गेहूं खरीद  

  • यूपी में 17 मार्च से 15 जून तक गेहूं खरीद होनी है.  
  • यूपी में 5.64 लाख किसानों से गेहूं खरीदा जाना है. 
  • अभी तक 1.38 लाख किसानों से गेहूं खरीद हुई है.
  • यूपी में गेहूं खरीद का 25 करोड़ टन का लक्ष्य रखा गया है. 
  • यूपी में अभी 4 मई तक 7.78 करोड़ टन गेहूं की खरीद हुई है. 
  • 11 राज्यों में 5753 खरीद केन्द्र बनाए गए हैं.  
  • अभी तक सिर्फ 5626 केन्द्र पर ही किसान गेहूं बेचने पहुंचे हैं. 
  • यूपी के सभी 75 शहरों में गेहूं खरीद का काम चल रहा है. 

साल 2025-26 में हुई गेहूं खरीद 

  • 10 मार्च से 30 जून तक रबी सीजन में गेहूं खरीद की गई थी. 
  • गेहूं खरीद के लिए 38.90 लाख किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. 
  • रजिस्ट्रेशन के मुकाबले सिर्फ 23.90 लाख किसानों से ही गेहूं की खरीद हुई. 
  • गेहूं खरीद के लिए 3.33 करोड़ टन का लक्ष्य रखा गया था. 
  • लेकिन तय वक्त में 3 करोड़ टन गेहूं की खरीद हुई थी. 
  • गेहूं खरीद के लिए 18953 केन्द्र बनाए गए थे.
  • लेकिन 13939 केन्द्रों पर ही गेहूं की खरीद हुई थी. 
  • 11 राज्यों के 286 शहरों में खरीद होनी थी. 
  • जबकि 254 शहरों में ही गेहूं की खरीद हुई थी. 

ये भी पढ़ें- Breed Production: OPU-IVF से मां बनेंगी सड़क-खेतों में घूमने वाली छुट्टा गाय

ये भी पढ़ें- Egg Production: पोल्ट्री फार्म में कैसे बढ़ेगा अंडा उत्पादन, पढ़ें पोल्ट्री एक्सपर्ट के 10 टिप्स

MORE NEWS

Read more!