CM योगी ने किसानों के हित में किया बड़ा ऐलान, कहा- मेड़ पर खेती के लिए नियमों में होगा संशोधन

CM योगी ने किसानों के हित में किया बड़ा ऐलान, कहा- मेड़ पर खेती के लिए नियमों में होगा संशोधन

UP News: अन्नदाता के प्रति अपने निजी लगाव का उल्लेख करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चौक माफी में गोरखनाथ मंदिर ने अपनी 70 एकड़ भूमि भारत सरकार को कृषि विज्ञान केंद्र खोलने के लिए दे रखी है. वह किसानों की ट्रेनिंग का बेहतरीन केंद्र बना है. वहां से अच्छे बीज उपलब्ध करवाए जाते हैं, अच्छी तकनीक की शिक्षा दी जाती है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Photo-UPCM Media Group)मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Photo-UPCM Media Group)
नवीन लाल सूरी
  • LUCKNOW,
  • Nov 19, 2026,
  • Updated Nov 19, 2026, 6:43 PM IST

गोरखपुर के कैम्पियरगंज के भारीवैसी में प्रदेश के प्रथम वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय का भूमि पूजन के अवसर पर किसानों के हित में बड़ा ऐलान किया. उन्होंने बताया कि किसानों के हित में मेड़ पर तेजी से बढ़ने वाले पेड़ों की खेती के लिए नियमों में संशोधन किया जाएगा. सीएम योगी ने कहा कि अगर कोई अन्नदाता किसान चाहता है कि फसल के साथ वो अपने खेत के मेड़ पर तेजी से बढ़ने वाले पेड़ की खेती करना चाहता है तो सरकार बहुत जल्दी नियम में संशोधन करने जा रही है.किसी हीला-हवाली के बिना किसान को मंजूरी मिलेगी कि आप 10 नए पेड़ लगाइए, उसका वेरिफिकेशन कराइए और काटने योग्य पुराने पेड़ को काट लीजिए.

अन्नदाता की समृद्धि का बनेगा माध्यम

मुख्यमंत्री ने वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय को समयानुकूल आवश्यकता बताते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय शिक्षा, रोजगार और अन्नदाता की समृद्धि का माध्यम बनेगा. यहां सिल्वीकल्चर एंड एग्रोफॉरेस्ट्री की पढ़ाई होगी. बीएससी, एमएससी, पीएचडी की डिग्रियां भी दी जाएंगी और फिर फॉरेस्ट में यही लोग अधिकारी बनेंगे.

केला समेत अन्य सब्जियों की नई प्रजातियां होंगी विकसित

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय केवल डिग्री देने का नहीं बल्कि इन अधिकारियों के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में ट्रेनिंग का भी एक सेंटर बनेगा. यहां हॉर्टिकल्चर व टिशू कल्चर के अनुसंधान से किसानों की आय बढ़ाने के लिए केला, आलू, अन्य सब्जियों, आम, आंवला की नई प्रजातियां विकसित होंगी.

70 एकड़ भूमि कृषि विज्ञान केंद्र खोलने के लिए दी

वहीं, अन्नदाता के प्रति अपने निजी लगाव का उल्लेख करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चौक माफी में गोरखनाथ मंदिर ने अपनी 70 एकड़ भूमि भारत सरकार को कृषि विज्ञान केंद्र खोलने के लिए दे रखी है. वह किसानों की ट्रेनिंग का बेहतरीन केंद्र बना है. वहां से अच्छे बीज उपलब्ध करवाए जाते हैं, अच्छी तकनीक की शिक्षा दी जाती है.

ये भी पढ़ें-

25 बीघा में पूरी तरह जैविक खेती, कोटा के हर्षित और सन्मय ने 22 साल की उम्र में शुरू किया 'सखी फार्म्स'

अमेरिका-जर्मनी समेत इन देशों में बढ़ी UP के फल-सब्जियों की डिमांड, 489 करोड़ तक पहुंचा निर्यात

MORE NEWS

Read more!