Bakrid Goat: बकरीद पर कुर्बानी के लिए बकरे तलाश रहे हैं तो ये नस्ल भी है खास 

Bakrid Goat: बकरीद पर कुर्बानी के लिए बकरे तलाश रहे हैं तो ये नस्ल भी है खास 

Bakrid Goat दूसरे बकरों के मुकाबले सोनपरी बकरे महंगे दाम पर बिकते हैं. ये खास नस्ल वाराणसी, सोनभद्र और मिर्जापुर में बहुत पाई जाती है. बकरों की कई ऐसी नस्ल हैं जिन्हें मीट के लिए देश ही नहीं विदेशों, खासतौर पर अरब देशों में पसंद किया जाता है. देशभर में बकरे-बकरियों की 41 नस्ल पाली जाती हैं. 

किसानों के लिए ATM है ये बकरी की नस्लकिसानों के लिए ATM है ये बकरी की नस्ल
नासि‍र हुसैन
  • New Delhi,
  • May 08, 2026,
  • Updated May 08, 2026, 8:00 AM IST

बकरीद पर कुर्बानी के लिए खरीदे जाने वाले बकरे एक नहीं अलग-अलग कसौटी परखे जाते हैं. रोजाना के बाजार में बिकने वाले बकरों को सिर्फ वजन के हिसाब से ही देखा जाता है. इसलिए ज्यादातर ग्राहक बकरों की नस्ल पर ज्यादा गौर नहीं करते हैं. दुकान पर ये नहीं पूछा जाता कि जो मीट दुकानदार बेच रहा है वो किस नस्ल का बकरा था. लेकिन इसके विपरीत बकरीद के लिए खरीदे जा रहे बकरे में एक-एक चीज परखी जाती है. इस बकरीद अच्छी खबर ये है कि मीट के लिए बकरों की एक और खास नस्ल लिस्ट में शामिल हो गई है. ये नई नस्ल है सोनपरी. इस बार बकरीद पर कुर्बानी के लिए सोनपरी की भी डिमांड हो रही है. 

सोनपरी नस्ल के बकरे-बकरी बैरारी और ब्लैक बंगाल की मिक्स नस्ल है. यही वजह इसे मीट के लिए खास बनाती है. हालांकि वजन में ये 24 से 28 किलो के होते हैं. कई ऐसी नस्ल हैं जिन्हें मीट के लिए देश ही नहीं विदेशों में, खासतौर पर अरब देशों में पसंद किया जाता है. अब इस लिस्ट में मीट के लिए बकरों की एक और खास नस्ल सोनपरी भी शामिल हो गई है. 

सोनपरी नस्ल मीट के लिए की गई तैयार 

गोट एक्सपर्ट का कहना है कि काफी साल पहले सोनभद्र और मिर्जापुर के इलाकों में किसानों की मदद के लिए और उनकी गरीबी दूर करने के लिए बैरारी नस्ल की बकरी उनके बीच बांटी गईं थी. इसे पालकर वो इसके दूध से बच्चों का पालन-पोषण करते थे. लेकिन बीते कुछ वक्त से इन्हीं किसानों ने बैरारी बकरी और ब्लैक बंगाल नस्ल के बकरे को क्रास कराकर एक नई नस्ल तैयार कर दी. ब्लैक बंगाल पश्चिम बंगाल की नस्ल है. लेकिन इसका पालन सोनभद्र, वाराणसी, मिर्जापुर, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी किया जाता है. इसी के चलते किसानों ने ये नया प्रयोग किया. ब्लैंक बंगाल नस्ल‍ खासतौर से मीट के लिए अपनी पहचान रखती है. 

सोनपरी की पहचान के ये हैं तरीके  

एक्सपर्ट ने बताया कि अगर आप बाजार में सोनपरी नस्ल के बकरे-बकरी खरीदने जा रहे हैं तो इनकी पहचान बहुत ही आसान है. ये दिखने में डार्क ब्राउन कलर के होते हैं. इनकी पीठ यानि रीढ़ की हड्डी पर गर्दन से लेकर पूंछ तक काले रंग के उभरे हुए बाल होते हैं. इतना ही नहीं गले पर काले उभरे हुए बालों की रिंग (गोला) होती है. सींग नुकीले पीछे की ओर होते हैं. ये मध्यम आकार की बकरी है. पूंछ के पास थाई पर भी ब्राउन और ब्लैक कलर के उभरे हुए बाल होते हैं.

ये भी पढ़ें- केंद्र के आंकड़ों में 'जीरो' है मध्य प्रदेश की गेहूं खरीद, पढ़ें बाकी राज्यों का हाल

ये भी पढ़ें- पशुपालकों और पर्यावरण तक के लिए ऐसे फायदेमंद है वाइट रेवोलुशन-2

MORE NEWS

Read more!