गुरुग्राम में 'काऊ प्रोटेक्शन टास्क फोर्स' बनाने का आदेश जारी, हिंसक मुठभेड़ पर लगेगी लगाम

गुरुग्राम में 'काऊ प्रोटेक्शन टास्क फोर्स' बनाने का आदेश जारी, हिंसक मुठभेड़ पर लगेगी लगाम

टास्क फोर्स में राज्य गौसेवा आयोग के द्वारा तीन लोग नामांकित किए जाएंगे और प्रशासन दो गौसेवकं को नॉमिनेट करेगा. निशांत कुमार यादव कहते हैं, सदस्यों की बैकग्राउंड चेकिंग की जाएगी, अगर कोई आपराधिक रिकॉर्ड है तो उसे भी देखा जाएगी, उसके बाद ही कमेटी का गठन किया जाएगा.

गौरक्षकों और गौ तस्करों के मुठभेड़ पर रोक लगाने के लिए गौ रक्षा टास्क फोर्स का गठनगौरक्षकों और गौ तस्करों के मुठभेड़ पर रोक लगाने के लिए गौ रक्षा टास्क फोर्स का गठन
क‍िसान तक
  • Gurgaon,
  • Mar 11, 2023,
  • Updated Mar 11, 2023, 3:13 PM IST

गुरुग्राम के साइबर सिटी में गौ रक्षकों और गौ तस्करों के बीच लगातार बढ़ रही मुठभेड़ को देखते हुए हरियाणा सरकार ने 'काऊ प्रोटेक्शन टास्क फोर्स' बनाने का आदेश जारी किया है. इस टास्क फोर्स में सरकारी अधिकारियों के अलावा गैर सरकारी लोग शामिल किए जाएंगे. अभी हाल में 'आज तक' ने गौ रक्षकों की गुंडई का स्टिंग ऑपरेशन किया था, जिसके बाद हरियाणा सरकार ने 'काऊ प्रोटेक्शन टास्क फोर्स' बनाने का आदेश पारित किया है. इस टास्क फोर्स की पहली बैठक 17 मार्च को होगी.

इस बारे में गुरुग्राम जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने कहा, साइबर सिटी गुड़गांव में गौ रक्षकों और गौ तस्करों के बीच अक्सर मुठभेड़ देखने को मिलती है. गौ तस्करों और गौ रक्षकों की गाड़ियों पर जमकर पथराव करते देखे जाते हैं. ऐसे में गौ रक्षक उनका पीछा करते हैं और मुठभेड़ के दौरान गुंडई भी देखने को मिलती है. वही गौ तस्कर भागने के लिए पुराने गुड़गांव की छोटी-छोटी गलियों में गाड़ियां फंसा देते हैं. गौ रक्षक और पुलिस उन्हें न पकड़ पाए, इसके लिए वे गौवंश को सड़क पर भी चलती गाड़ी से फेंकते नजर आते हैं. 

निशांत कुमार ने कहा, बीते तीन-चार वर्षों में गुरुग्राम इलाके में गौ तस्करों और गौ रक्षकों में मुठभेड़ की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. इसको देखते हुए अब हरियाणा सरकार ने टास्क फोर्स के गठन का निर्देश जिला उपायुक्त को दिया है. हरियाणा सरकार के काऊ प्रोटेक्शन टास्क फोर्स के गठन को लेकर दिए गए निर्देश के बाद गौ रक्षकों और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ थमती है या नही और इस फोर्स के बाद गौवंश की कितनी रक्षा हो पाती है, यह तो समय ही बताएगा. फिलहाल जिला प्रशाशन टास्क फोर्स के गठन की तैयारी में जुट गया है.

ये भी पढ़ें: यूपी: किसानों की चिंता बढ़ा रहा मौसम का बदलता मिजाज, बागवानी किसान बेफिक्र

हाल के दिनों में कई घटनाएं सामने आई हैं जिनमें गौ तस्कर और गौर रक्षक आमने-सामने आ जाते हैं और कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती नजर आती है. गौर रक्षक उन लोगों पर हमले कर देते हैं जो गौ तस्करी में शामिल हैं. इसी तरह का हमला गौ तस्करों द्वारा भी किया जाता है. इस बारे में मीडिया में खबरें प्रकाशित हो रही हैं जिसकी तरफ सरकार और प्रशासन का ध्यान खींचा जा रहा है. इसके बाद हरियाणा सरकार ने काऊ प्रोटेक्शन टास्क फोर्स बनाने का निर्देश दिया.

इस टास्क फोर्स में राज्य गौसेवा आयोग के द्वारा तीन लोग नामांकित किए जाएंगे और प्रशासन दो गौसेवकं को नॉमिनेट करेगा. निशांत कुमार यादव कहते हैं, सदस्यों की बैकग्राउंड चेकिंग की जाएगी, अगर कोई आपराधिक रिकॉर्ड है तो उसे भी देखा जाएगी, उसके बाद ही कमेटी का गठन किया जाएगा. गौ रक्षक के नाम पर बदमाशों ने अपने फायदे के लिए जो छवि बनाई है, उसे अब नहीं चलने दिया जाएगा. गौरक्षक का काम सिर्फ यही था कि वह कानूनी एजेंसियों को जानकारी मुहैया कराए, न कि खुद को ही एजेंसी समझे. अब नई कमेटी इस तरह के लोगों पर नजर रखेगी.

बीते कुछ वर्षों में साइबर सिटी, मेवात के कई इलाकों में गौ तस्करों और गौ रक्षकों के बीच मुठभेड़ के मामले बढ़ते जा रहे है. इन मामलों में एक नाम मोहित उर्फ़ मोनू मानेसर का अकसर आता है. मोहित उर्फ़ मोनू मानेसर गुरुग्राम के मानेसर इलाके का रहने वाला है और बीते 10-12 साल से बजरंगदल से जुड़ा है. 

ये भी पढ़ें: पशुओं के लिए पूरे साल हरे चारे की नहीं होगी कमी, अपनाएं यह तरीका

इस मामले के प्रकाश में आने के बाद गुरुग्राम में बजरंग दल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और राजस्थान के युवकों की मौत पर शोक जताया. बजरंग दल ने कहा, बजरंग दल के सदस्यों के खिलाफ बिना सबूतों के आधार पर मामला दर्ज कराना गलत है. पुलिस इस मामले की जांच पूरी करे और जो भी आरोपी है उसे गिरफ्तार करे. बजरंग दल ने कहा, अपहरण और हत्या मामले से बजरंग दल के सदस्यों का कोई संबंध नहीं है और राजस्थान सरकार इस मामले पर राजनीतिक फायदा ले रही है. इससे सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश की जा रही है और गौ रक्षकों को बेवजह निशाना बनाया जा रहा है.(रिपोर्ट/नीरज वशिष्ठ)

MORE NEWS

Read more!