UP के 15 जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, IMD का अलर्ट, जानें गुरु पूर्णिमा को कैसा रहेगा मौसम

UP के 15 जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, IMD का अलर्ट, जानें गुरु पूर्णिमा को कैसा रहेगा मौसम

UP Weather Today, 29 July: उन्होंने बताया कि राजधानी लखनऊ में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश होने की भी संभावना है. लखनऊ में बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

Advertisement
UP के 15 जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, IMD का अलर्ट, जानें गुरु पूर्णिमा को कैसा रहेगा मौसमउत्तर प्रदेश में 29 जुलाई को मानसून का असर और तेज होने जा रहा है

उत्तर प्रदेश में मानसून दोबारा सक्रिय होने के बाद मूसलाधार बारिश का दौर लगातार जारी है. इसी क्रम में 29 जुलाई यानी बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं प्रदेश के 44 अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है. लखनऊ के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल मानसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति में बनी हुई है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है. हालांकि 30 जुलाई से अगले चार-पांच दिनों तक बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ने की संभावना है.

यूपी के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, आज पश्चिमी यूपी के 8 जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना है. इसमें मुजफ्फरनगर, बागपत, शामली, सहारनपुर, बिजनौर, मेरठ, अमरोहा और मुरादाबाद समेत आसपास के अन्य इलाके शामिल हैं. इसके अलावा गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, सोनभद्र, मिर्जापुर, गोंडा, चंदौली, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, बहराइच, सीतापुर, बाराबंकी, हापुड़, बुलंदशहर, मथुरा, अलीगढ़, आगरा, रामपुर, संभल, बरेली, पीलीभीत, झांसी और ललितपुर समेत यूपी के कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है.

30 जुलाई के बाद बारिश की गतिविधियां पड़ेंगी कमजोर

उन्होंने बताया कि राजधानी लखनऊ में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश होने की भी संभावना है. लखनऊ में बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून ट्रफ फिलहाल अपनी सामान्य स्थिति में बनी हुई है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर लगातार जारी है. उन्होंने बताया कि 30 जुलाई के बाद अगले 4-5 दिनों तक बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ने की उम्मीद जताई गई है.

ये भी पढ़ें-

IMD Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में गहरा दबाव, इन राज्यों में 70 Kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं 

असम में सुधर रहे बाढ़ के हालात, प्रभावितों की संख्या घटकर 4.45 लाख हुई, इतने हेक्‍टेयर खेत जलमग्‍न

POST A COMMENT