उत्तर प्रदेश में मॉनसून की हुई एंट्री, 75 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट, जानें- IMD का ताजा अपडेट

उत्तर प्रदेश में मॉनसून की हुई एंट्री, 75 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट, जानें- IMD का ताजा अपडेट

Rain Alert in UP: आईएमडी के अनुसार, गुरुवार को राजधानी लखनऊ में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही लखनऊ में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

Advertisement
उत्तर प्रदेश में मॉनसून की हुई एंट्री, 75 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट, जानें- IMD का ताजा अपडेटयूपी में बारिश के साथ 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

उत्तर प्रदेश में मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है. इसी कड़ी में लखनऊ के अमौसी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने 2 जुलाई यानी गुरुवार को यूपी के सभी 75 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गुरुवार को भारी बारिश के साथ 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. बीते बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई. बारिश से कई जिलों में तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से थोड़ी राहत मिली.

लखनऊ में छाए रहेंगे बादल

आईएमडी के अनुसार, गुरुवार को राजधानी लखनऊ में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही लखनऊ में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

सोनभद्र के रास्ते मॉनसून ने ली यूपी में एंट्री

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मॉनसून ने मंगलवार को सोनभद्र और महराजगंज के रास्ते यूपी में एंट्री ली है. उन्होंने बताया कि आज गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, रामपुर, संभल, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, बरेली, पीलीभीत, बदायूं, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, आगरा, मैनपुरी, हरदोई, कन्नौज, इटावा, कानपुर, रायबरेली, उन्नाव, जौनपुर, वाराणसी, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली समेत यूपी के अधिकांश जिलों में बारिश होने की संभावना हैं.

इन जिलों में आज भारी वर्षा की चेतावनी

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, भदोही, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है. 

बहराइच में सर्वाधिक 113 मिमी बारिश

सिंह ने बताया कि बुधवार को बहराइच में सर्वाधिक 113 मिमी और बिजनौर में 95 मिमी वर्षा दर्ज की गई. इसके अलावा ललितपुर में 93 मिमी, बुलंदशहर में 72 मिमी तथा संभल और हमीरपुर में 65-65 मिमी बारिश हुई. जबकि वाराणसी, हरदोई, मुरादाबाद समेत कई अन्य जिलों में भी अच्छी वर्षा रिकॉर्ड की गई. वहीं, प्रदेश में मॉनसून आने के चलते तापमान में करीब 10 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल रही है.

ये भी पढे़ं-

कमजोर मॉनसून के बीच किसानों का दांव: मूंगफली पर बढ़ा भरोसा, जोखिम के बावजूद ज्यादा रकबा

El Nino के असर पर केंद्र सतर्क, PM मोदी ने मॉनसून की तैयारियों को लेकर मंत्रालयों को दिए निर्देश

POST A COMMENT