Climate change: जलवायु परिवर्तन के चलते आगरा में लगातार बढ़ रही है गर्मी, लोगों का हाल बेहाल

Climate change: जलवायु परिवर्तन के चलते आगरा में लगातार बढ़ रही है गर्मी, लोगों का हाल बेहाल

आगरा में गर्मी रोज नए रिकॉर्ड कायम कर रही है. मई महीने में अधिकतम तापमान 47 डिग्री को पार कर गया है. वहीं सोमवार को भी मौसम का तेवर कम होने का नाम नहीं ले रहा है. आगरा में 30 साल पहले 31 में 1994 को तापमान रिकॉर्ड दर्ज किया गया था. इस दिन अधिकतम तापमान 48.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो कि अभी तक का आगरा का सर्वाधिक तापमान है.

Advertisement
Climate change: जलवायु परिवर्तन के चलते आगरा में लगातार बढ़ रही है गर्मी, लोगों का हाल बेहाल

उत्तर प्रदेश में सूरज की तपिश लगातार बढ़ रही है. यूपी के शहरों में सबसे बुरा हाल आगरा का है. यहां रविवार को सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया. आगरा में रविवार को अधिकतम तापमान 47.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. झुलसा देने वाली इस गर्मी के चलते इंसान ही नहीं बल्कि पशु और पक्षी भी छाया खोजने नजर आए. इस बार आगरा में गर्मी रोज नए रिकॉर्ड कायम कर रही है. मई महीने में अधिकतम तापमान 47 डिग्री को पार कर गया है. वहीं सोमवार को भी मौसम का तेवर कम होने का नाम नहीं ले रहा है. आगरा में बढ़ते तापमान को देखते हुए सुबह के 11:00 से ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया है. आगरा की बढ़ती तापमान का सबसे बड़ा असर ताजमहल के ऊपर पड़ रहा है. लगातार बढ़ते हुए तापमान के चलते ताजमहल का संगमरमर पर्यटकों की हालत को और भी ज्यादा बिगाड़ रहा है. रविवार को दोपहर में सबसे कम पर्यटक पहुंचे. यही हाल आगरा किला का भी रहा. 

ये भी पढ़ें : PM Kisan Nidhi: 17वीं किश्त से पहले पीएम किसान योजना का मूल्यांकन करेगी सरकार, जानिए क्या है वजह

साल दर साल बढ़ रहा आगरा का तापमान

आगरा में बीते एक सप्ताह के दौरान पर लगातार 45 डिग्री से ऊपर बना हुआ है. रविवार को न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से अधिक है. वही मौसम विभाग के अनुसार अभी प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद भी नहीं नजर आ रही है. आगामी दो से तीन दिन तक आगरा में तेज गर्म हवाएं चलेंगी और तापमान में कोई खास कमी नहीं होगी. आगरा में बढ़ते तापमान के पीछे जलवायु परिवर्तन एक बड़ा कारण है. 

आगरा में साल दर्शन तापमान लगातार बढ़ रहा है. आगरा में 30 साल पहले 31 में 1994 को तापमान रिकॉर्ड दर्ज किया गया था. इस दिन अधिकतम तापमान 48.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो कि अभी तक का आगरा का सर्वाधिक तापमान है. 2019 में 19 मई को 39.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा जबकि 2024 में बढ़कर 47.5 डिग्री तक पहुंच चुका है. बढ़ते हुए तापमान से समझ सकते हैं कि बीते 5 सालों में तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो चुकी है जो कि गंभीर चिंता का विषय भी है. 

5 साल में बढ़ गया अधिकतम तापमान

वर्ष                   तारीख         अधिकतम तापमान

2024                 19/5       47.7 डिग्री सेल्सियस
2023                 19/5        41.2 डिग्री सेल्सियस
2022                19/5       45.8 डिग्री सेल्सियस
2021                19/5        45.4 डिग्री सेल्सियस
2020                19/5      43.2 डिग्री सेल्सियस
2019                19/5      39.8 डिग्री सेल्सियस

 

POST A COMMENT