फरवरी में ही चढ़ने लगा मुंबई का पारा, 33 डिग्री के पार पहुंचा रहा तापमान

फरवरी में ही चढ़ने लगा मुंबई का पारा, 33 डिग्री के पार पहुंचा रहा तापमान

देश की आर्थिक राजधानी में इस सीजन र‍िकॉर्ड ठंड दर्ज की गई थी. अब वहीं मुंबई में गर्मी की शुरुआत हो गई है. मुंबई में बढ़ते तापमान से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. 

Advertisement
फ़रवरी महीना में मुंबईकरों को झेलनी पड़ेगी भीषण गर्मी, पारा पहुंचा 33 डिग्रीमुंबई में गर्मी ने दी दस्तक

देश में इस सीजन ऐसे कई शहर थे, जहां पर ठंड ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए ,इस साल देश में शीतलहर रही. मगर अब तक़रीबन देश में ठंड का मौसम खत्म हो रहा है ,इस साल देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी ठंड का असर काफ़ी रहा. इस साल मुंबई में पारा 13 डिग्री तक गिर गया था. लेक‍िन, इसके उलट अब मुंबई में गर्मी शुरू हो गई है और मुंबई का पारा बढ़ने लगा है.फरवरी महीने में मुंबई का पारा 33 ड‍िग्री के पार पहुंच रहा है. इससे मुंबईकरों की परेशान‍ियां बढ़ गई हैं.     

कुछ दिनों से मौसम में बदलाव  

मुंबई के मौसम में  पिछले कुछ  दिनों से  बदलाव देखा जा रहा है. मुंबई में पारा लगातार बढ़ रहा है, वहीं मंगलवार को 37 डीग्री तापमान दर्ज किया गया. यह मुंबई में सबसे गर्म दिन रहा, कल भी मुंबई का तापमान 34.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, जो कि 2019 के बाद से फरवरी के दिन का दूसरा सबसे अधिकतम तापमान था. पिछले साल महीने का उच्चतम अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री था, जो 12 फरवरी को दर्ज किया गया था.  

मुंबई में तापमान पहुंचा 33 डिग्री

वहीं  पिछले तीन दिनों से अधिकतम तापमान मुंबई में  35 डिग्री के आसपास रहा है,मंगलवार को जहां न्यूनतम तापमान यानी रात में रिकॉर्ड किया गया 19 डिग्री था, वहीं अधिकतम (दिन के दौरान रिकॉर्ड किया गया) लगातार तीन दिनों से अधिकतम तापमान मुंबई में  35 डिग्री के आसपास रहा है, वही मंगलवार को जहां न्यूनतम तापमान (यानी रात में रिकॉर्ड किया गया 19 डिग्री था, वहीं अधिकतम (दिन के दौरान रिकॉर्ड किया गया) 35.5 डिग्री था, जो की सामान्य तापमान मुंबई में रहता है. उस से चार डिग्री अधिक था. वही आज का न्यूनतम तापमान 33 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है.

ये भी पढ़ें-  महाराष्ट्र की मंड‍ियों में स‍िर्फ एक रुपये क‍िलो बिक रहा प्याज, लागत नहीं न‍िकलने से किसान परेशान

बदलते मौसम के कारण लोगों के  स्वास्थ्य पर पड़ रहा है असर 

ऐसे में फ़रवरी महीने में मुंबई के लोगो को  भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है साथ ही लगातार मौसम में उतार चढ़ाव भी देखा जा रहा है. जहां सुबहे के समय मुंबईकरों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. वहां  रात को पारा कम हो कर 18 डिग्री तक पहुच जा रहा है. यहा मौसम के उतार चढ़ाव के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर भी काफ़ी असर पड़ रहा है. 

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र के इस किसान ने की ताइवानी तरबूज की चार किस्मों की खेती, कम लागत में मिल रहा अच्छा मुनाफा

POST A COMMENT