लंपी रोग से देश के मिल्क प्रोडक्शन पर बुरा असर.गाय-भैंस और भेड़-बकरी में होने वाली खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) बीमारी के बारे में एक अच्छी खबर है. इस बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है. एफएमडी टीकाकरण अभियान अब धीरे-धीरे कामयाबी की ओर बढ़ रहा है. कई राज्यों में तीसरा चरण पूरा होने के बाद चौथा चरण शुरू हो गया है. शुरुआत में पहले चरण ने कोई खास कामयाबी हासिल नहीं की थी. गौरतलब रहे पशुपालकों को इस जानलेवा बीमारी से छुटकारा दिलाने के लिए सरकार ने 2020-21 में एफएमडी टीकाकरण शुरू किया था.
लेकिन दूसरे और तीसरे चरण का रिजल्ट उम्मीद जगाने वाला है. अफसरों की मानें तो जल्द ही एफएमडी पर काबू पा लिया जाएगा. टीकाकरण को लेकर किसानों में अब जागरुकता आ रही है. इस बीमारी के चलते पशुपालकों को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है. इस बीमारी के चलते देश का डेयरी और मीट एक्स पोर्ट भी प्रभावित होता है.
ये भी पढ़ें: Animal Husbandry: 7 साल में डेयरी, फिशरीज-पोल्ट्री की बदल जाएगी तस्वीर, नौकरी-रोजगार के होंगे लाखों मौके
खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण के दूसरे चरण में बड़ी कामयाबी मिलने और 12 राज्यों में तीसरा चरण भी पूरा होने के बाद अब ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही इंटरनेशन लेवल पर देश के कई राज्यों को एफएमडी फ्री जोन घोषित कराने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. इसका एक बड़ा फायदा ये होगा कि डेयरी और मीट एक्सपोर्ट की डिमांड में तेजी आ जाएगी. जानकारों की मानें तो साल 2020-21 में 16.91 करोड़ पशुओं का ही एफएमडी का टीकाकरण हो पाया था. अभियान के बीच में ही कुछ तकनीकी कमी भी आ गई थी.
लेकिन टीकाकरण का दूसरा और तीसरा चरण आते-आते पशुपालकों में खासी जागरुकता आ गई. लोग टीकाकरण कराने के लिए खुद से सामने आने लगे. जिसका नतीजा ये निकला कि ज्यादातर राज्यों ने खूब उत्साह दिखाते हुए जल्द ही दूसरे चरण के लक्ष्यो को पूरा कर लिया. अगर हम दूसरे चरण की बात करें तो 25.01 करोड़ पशुओं में से 24.18 गाय-भैंस का एफएमडी का टीकाकरण हो चुका है. अच्छी बात यह है कि दक्षिण भारत के ज्यादातर राज्यों समेत 24 राज्यों ने तो दूसरे चरण के लक्ष्य को तय वक्त से कई महीने पहले ही पूरा कर लिया था.
जानकारों की मानें तो देश के 12 राज्योंे में एफएमडी टीकाकरण का तीसरा चरण पूरा हो चुका है. जबकि 17 राज्यों में अभी तीसरे चरण का टीकाकरण चालू है. मंत्रालय की एक रिपोर्ट के मुताबिक तीसरे चरण के टीकाकरण में 12 करोड़ पशुओं का टीकाकरण हो चुका है. अच्छी बात ये है कि छह राज्यों में चौथे चरण का टीकाकरण शुरू हो चुका है. चौथे चरण के तहत 4.22 करोड़ वैक्सीन सभी छह राज्यों को भेजी जा चुकी है.
ये भी पढ़ें: Fodder: ना आलू फिकेगा, ना पराली जलेगी, ऐसे बनेगा बकरियों का स्वादिष्ट चारा
जानकारों की मानें तो केरल, आंध्रा प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडू, पुडुचेरी, गोवा, लद्दाख, महाराष्ट्र्, दिल्ली, चंडीगढ़, ओडिशा और लक्ष्यदीव में एफएमडी टीकाकरण का तीसरा चरण पूरा हो चुका है. जबकि गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, अंडमान-निकोबार, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, मेघालय, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, असम, पश्चिम बंगाल और झारखंड में अभी तीसरा चरण चल रहा है. इसके भी जल्दप ही पूरा होने की उम्मीद है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today