Soybean Price: साेयाबीन के भाव में तेजी जारी, इस मंडी में 10 हजार के पार पहुंची कीमत

Soybean Price: साेयाबीन के भाव में तेजी जारी, इस मंडी में 10 हजार के पार पहुंची कीमत

देश की मंडियों में सोयाबीन के भाव मजबूत बने हुए हैं और कई बाजारों में कीमतें एमएसपी 5,708 रुपये प्रति क्विंटल से ऊपर चल रही हैं. कुछ मंडियों में मॉडल रेट 6,500–7,000 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास दर्ज किए गए, जबकि एक मंडी में अधिकतम भाव 10 हजार रुपये प्रति क्विंटल के पार पहुंच गया.

Advertisement
Soybean Price: साेयाबीन के भाव में तेजी जारी, इस मंडी में 10 हजार के पार पहुंची कीमतसोयाबीन का मंडी भाव

देश के प्रमुख सोयाबीन उत्‍पादक राज्‍यों की मंडियों में इस तिलहन फसल का भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से ऊपर बना हुआ है. केंद्र सरकार ने हाल ही में खरीफ सीजन 2026-27 के लिए पीली सोयाबीन का एमएसपी 5,708 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है, जबकि ज्‍यादातर मंडियों में इसके भाव 6,000 रुपये से लेकर 7,000 रुपये प्रति क्विंटल या उससे अधिक तक दर्ज किए जा रहे हैं. इससे किसानों को बेहतर दाम मिलने की उम्मीद बढ़ी है. मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान की कई मंडियों में हाल के दिनों में सोयाबीन के भाव में मजबूती बनी हुई है. एगमार्कनेट पोर्टल पर उपलब्‍ध आंकड़ों के मुताबिक, 16 जून को कई बाजारों में मॉडल भाव 6,500 रुपये से 6,900 रुपये प्रति क्विंटल के दायरे में दर्ज किए गए हैं, जबकि कुछ मंडियों में अधिकतम कीमत इससे भी ऊपर पहुंची है. उज्‍जैन की बड़नगर मंडी में अध‍िकतम भाव 10 हजार रुपये के पार दर्ज किया गया.

मार्केट एक्‍सपर्ट्स का कहना है कि खरीफ सीजन की बुवाई शुरू होने से पहले दामों में यह तेजी किसानों के लिए सकारात्मक संकेत मानी जा रही है. अगर आने वाले दिनों में कीमतों का यही रुझान बना रहता है और मॉनसून सामान्य रहता है तो किसान सोयाबीन की खेती की ओर अधिक रुख कर सकते हैं. एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि बेहतर बाजार भाव और एमएसपी से ऊपर मिल रही कीमतें इस बार सोयाबीन के रकबे में इजाफे की वजह बन सकती हैं. ऐसे में जानिए तीनों राज्‍यों में 16 जून को सोयाबीन का मंडी भाव...

मध्‍य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन का भाव

मंडी वैरायटी/ग्रेड न्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल) अधिकतम कीमत (रु/क्विंटल) मॉडल कीमत (रु/क्विंटल)
जोबट एपीएमसी सोयाबीन / FAQ 5900 6100 6100
बैरासिया एपीएमसी पीला / FAQ 4660 7040 6750
छतरपुर एपीएमसी सोयाबीन / गैर-FAQ 6400 6400 6400
देवास एपीएमसी सोयाबीन / FAQ 1766 7140 6690
हाटपिप्लिया एपीएमसी सोयाबीन / गैर-FAQ 5400 6726 6670
सोनकच एपीएमसी सोयाबीन / FAQ 3640 6886 6500
पिपरिया एपीएमसी सोयाबीन / FAQ 5611 6511 6511
सांवेर एपीएमसी सोयाबीन / गैर-FAQ 5000 5100 5100
सनावद एपीएमसी सोयाबीन / FAQ 6285 6285 6285
शामगढ़ एपीएमसी सोयाबीन / गैर-FAQ 4990 6531 6531
करेली एपीएमसी सोयाबीन / FAQ 6377 6500 6500
ताल एपीएमसी सोयाबीन / FAQ 6300 6786 6786
बीना एपीएमसी सोयाबीन / FAQ 4600 6700 6400
नसरुल्लागंज एपीएमसी सोयाबीन / गैर-FAQ 6200 6200 6200
कालापीपल एपीएमसी पीला / FAQ 3571 7300 6800
शुजालपुर एपीएमसी सोयाबीन / FAQ 4202 6880 6841
शिवपुरी एपीएमसी सोयाबीन / FAQ 6000 6500 6500
बड़नगर एपीएमसी पीला / FAQ 6201 10505 6800
उज्जैन एपीएमसी सोयाबीन / FAQ 5899 8900 6780
उन्‍हेल एपीएमसी सोयाबीन / FAQ 4600 7000 7000
विदिशा एपीएमसी सोयाबीन / FAQ 4200 6835 6800

एक तरफ जहां सोयाबीन के भाव में तेजी बनी हुई है. मध्‍य प्रदेश की मंडियों में इस फसल की आवक भी तेज बनी हुई है. यहां कई बाजारों में मॉडल भाव 6,500–6,900 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया. उज्जैन, कालापीपल और विदिशा जैसी मंडियों में मजबूत खरीदारी देखने को मिली.

महाराष्‍ट्र की मंडियों में सोयाबीन का भाव

मंडी वैरायटी/ग्रेड न्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल) अधिकतम कीमत (रु/क्विंटल) मॉडल कीमत (रु/क्विंटल)
जामखेड़ एपीएमसी पीला / गैर-FAQ 4500 5000 4750
अकोला एपीएमसी पीला / FAQ 6200 7150 6635
अमरावती एपीएमसी अन्य / स्थानीय 6400 6778 6589
चंदूर रेलवे एपीएमसी पीला / FAQ 6400 7000 6800
अम्बेजोगाई एपीएमसी पीला / FAQ 6450 6810 6750
चिकली एपीएमसी पीला / FAQ 5800 6525 6162
देउलगांव राजा एपीएमसी पीला / FAQ 6500 6500 6500
मुरम एपीएमसी पीला / FAQ 6100 6400 6248
तुलजापुर एपीएमसी अन्य / स्थानीय 6800 6800 6800
चोपड़ा एपीएमसी अन्य / स्थानीय 6200 6200 6200
औरद शाहजानी एपीएमसी पीला / FAQ 6600 6700 6650
लातूर एपीएमसी पीला / FAQ 6113 7525 7200
नागपुर एपीएमसी अन्य / स्थानीय 6450 7000 6863
सोलापुर एपीएमसी अन्य / स्थानीय 6100 6530 6530
वाशिम एपीएमसी पीला / FAQ 6850 7090 6950
बाबुलगांव एपीएमसी पीला / FAQ 6101 6950 6601

महाराष्ट्र की मंडियों में सोयाबीन के भाव लगातार मजबूत रहे और कई बाजारों में मॉडल रेट 6,500 रुपये प्रति क्विंटल से ऊपर दर्ज किए गए. लातूर, वाशिम और अकोला जैसे प्रमुख बाजारों में एमएसपी से बेहतर कीमत किसानों को मिली.

राजस्‍थान की मंडियों में सोयाबीन का भाव

मंडी वैरायटी/ग्रेड न्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल) अधिकतम कीमत (रु/क्विंटल) मॉडल कीमत (रु/क्विंटल)
अंता एपीएमसी अन्य / स्थानीय 6181 6499 6340
बारां एपीएमसी अन्य / स्थानीय 6100 6770 6650
बूंदी एपीएमसी अन्य / FAQ 6501 6575 6538
देई एपीएमसी अन्य / स्थानीय 5100 6899 6200
निम्बाहेड़ा एपीएमसी सोयाबीन / FAQ 5000 6700 5850
भवानी मंडी एपीएमसी सोयाबीन / स्थानीय 5700 6788 6244
चौमहला एपीएमसी अन्य / गैर-FAQ 6300 6850 6650
खानपुर एपीएमसी सोयाबीन / FAQ 3000 6730 6475
इटावा एपीएमसी सोयाबीन / स्थानीय 6199 7047 6623
रामगंजमंडी एपीएमसी अन्य / स्थानीय 6101 6720 6590
उनियारा एपीएमसी अन्य / FAQ 5700 5700 5700

राजस्थान की मंडियों में सोयाबीन के भाव स्थिर से मजबूत रुख में दिखाई दिए और ज्यादातर बाजारों में कीमतें एमएसपी से ऊपर रहीं. बारां, कोटा और झालावाड़ क्षेत्र की मंडियों में 6,200–6,600 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास मॉडल भाव दर्ज किए गए.

POST A COMMENT