PM Kisan Yojana की 23वीं किस्त की तारीख का ऐलान, किसानों के खाते में इस दिन आएंगे 2000 रुपये

PM Kisan Yojana की 23वीं किस्त की तारीख का ऐलान, किसानों के खाते में इस दिन आएंगे 2000 रुपये

खरीफ सीजन की तैयारियों के बीच देश के करोड़ों किसानों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी करने की तारीख घोषित कर दी है. कृषि मंत्रालय के अनुसार, 20 जून 2026 को पात्र किसानों के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर की जाएगी.

Advertisement
PM Kisan Yojana की 23वीं किस्त की तारीख का ऐलान, किसानों के खाते में इस दिन आएंगे 2000 रुपयेपीएम किसान योजना की 23वीं किस्‍त का ऐलान

देशभर में खरीफ सीजन की तैयारियां तेज हो चुकी हैं. इसी बीच किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 23वीं किस्त जारी करने की तारीख घोषित कर दी है. कृषि मंत्रालय के अनुसार, योजना के तहत अगली किस्त 20 जून 2026 को किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी. पीएम नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्‍वर से 23वीं किस्‍त जारी करेंगे.

सरकार का कहना है कि यह राशि सीधे लाभार्थी किसानों के खातों में भेजी जाएगी, जिससे उन्हें खेती से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी. खरीफ फसलों की बुवाई के समय मिलने वाली यह आर्थिक सहायता किसानों के लिए उपयोगी मानी जा रही है.

किसान अपडेट कर लें जरूरी दस्‍तावेज

इससे पहले योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी की गई थी. अब 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों को अगले कुछ दिनों में इसका लाभ मिलने वाला है. सरकार ने किसानों से अपील की है कि वे अपने बैंक खाते की जानकारी और जरूरी दस्तावेज समय रहते अपडेट कर लें, ताकि किस्त प्राप्त करने में किसी तरह की परेशानी न हो.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2000 रुपये की आर्थि‍क सहायता दी जाती है. इसका उद्देश्य कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाना और किसानों को आर्थिक सहारा देना है.

अब तक ₹4.28 लाख करोड़ से ज्यादा की मदद

केंद्र सरकार के अनुसार, पीएम किसान योजना डिजिटल तकनीक आधारित लाभ वितरण व्यवस्था पर काम करती है, जिससे किसानों तक सहायता राशि बिना किसी मध्यस्थ के सीधे पहुंचाई जाती है. योजना में आधार प्रमाणीकरण, DBT सिस्टम, PFMS, e-KYC और राज्य स्तर पर भूमि रिकॉर्ड सत्यापन जैसी तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है.

अब तक इस योजना के तहत 22 किस्तों में किसानों को ₹4.28 लाख करोड़ से अधिक की आर्थिक सहायता सीधे उनके खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है. सरकार का दावा है कि इससे पारदर्शिता बढ़ी है और लाभार्थियों की पहचान अधिक सटीक तरीके से संभव हुई है.

योजनाओं में मह‍िलाओं की भागीदारी बढ़ी

महिला किसानों की भागीदारी भी इस योजना में लगातार बढ़ रही है. आंकड़ों के मुताबिक, 2.17 करोड़ से अधिक महिला लाभार्थियों तक योजना का लाभ पहुंच चुका है और उन्हें अब तक ₹1.10 लाख करोड़ से ज्यादा की राशि सीधे प्रदान की गई है.

सरकार का कहना है कि तकनीक आधारित यह मॉडल किसानों तक समय पर सहायता पहुंचाने, कृषि क्षेत्र को मजबूत करने और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. लाभार्थियों को सलाह दी गई है कि वे e-KYC और बैंक खाते की जानकारी समय पर अपडेट रखें ताकि अगली किस्त प्राप्त करने में किसी तरह की परेशानी न हो.

POST A COMMENT