आलू का मंडी भावदेशभर में मॉनसून सीजन के दौरान ज्यादातर सब्जियों के भाव बढ़ जाते हैं. इस सीजन में भी कई सब्जियों के दाम बढ़े हैं, लेकिन इसका ज्यादा असर रिटेल बाजार में देखने को मिल रहा है. हालांकि, आलू के भाव फिलहार स्थिर नजर आ रहे हैं. वर्तमान में ज्यादतर राज्यों की थोक मंडियों में आलू का भाव बेहद कम है, जिससे किसानों की लागत पर संकट के बादल छाए हुए हैं. हालांकि, कुछ मंडियों में अच्छी कीमत मिलने से किसानों को हल्की राहत भी है. एगमार्कनेट पोर्टल पर उपलब्ध 22 जुलाई 2026 के आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल की मंडियों में आलू के औसत दाम करीब 400 रुपये से 3,300 रुपये प्रति क्विंटल तक दर्ज किए गए. सबसे ऊंचा औसत भाव महाराष्ट्र की कामठी मंडी में रहा, जबकि सबसे कम कीमत मध्य प्रदेश की मुरैना मंडी में दर्ज की गई. जानिए विभिन्न राज्यों की थोक मंडियों में 22 जुलाई को आलू की कीमतों का हाल…
| मंडी | वैरायटी/ग्रेड | न्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल) | अधिकतम कीमत (रु/क्विंटल) | औसत कीमत (रु/क्विंटल) |
|---|---|---|---|---|
| बुरहानपुर (एफ एंड वी) एपीएमसी | लोकल / लोकल | 800 | 1,300 | 1,100 |
| देवास (एफ एंड वी) एपीएमसी | अन्य / एफएक्यू | 300 | 1,400 | 700 |
| मनावर (एफ एंड वी) एपीएमसी | आलू / ग्रेड B | 1,100 | 1,221 | 1,121 |
| सांवेर (एफ एंड वी) एपीएमसी | आलू / ग्रेड A | 800 | 1,600 | 1,300 |
| खंडवा (एफ एंड वी) एपीएमसी | आलू / एफएक्यू | 350 | 850 | 500 |
| मुरैना एपीएमसी | देसी / नॉन-एफएक्यू | 400 | 400 | 400 |
| पोरसा एपीएमसी | आलू / एफएक्यू | 800 | 800 | 800 |
| रेहली (एफ एंड वी) एपीएमसी | आलू / ग्रेड C | 900 | 1,100 | 1,000 |
मध्य प्रदेश की मंडियों में 22 जुलाई को आलू के भाव में काफी अंतर देखने को मिला. औसत कीमत 400 रुपये से 1,300 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रही. सबसे अधिक औसत भाव सांवेर (इंदौर) एपीएमसी में 1,300 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम मुरैना एपीएमसी में 400 रुपये प्रति क्विंटल रहा. बुरहानपुर, मनावर और रहली जैसी मंडियों में भी 1,000 रुपये या उससे अधिक के औसत भाव मिले.
| मंडी | वैरायटी/ग्रेड | न्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल) | अधिकतम कीमत (रु/क्विंटल) | औसत कीमत (रु/क्विंटल) |
|---|---|---|---|---|
| बांकुड़ा सदर एपीएमसी | ज्योति / एफएक्यू | 650 | 690 | 670 |
| बीरभूम एपीएमसी | आलू / एफएक्यू | 950 | 1,070 | 1,000 |
| बोलपुर एपीएमसी | आलू / एफएक्यू | 950 | 1,070 | 1,000 |
| सैंथिया एपीएमसी | आलू / एफएक्यू | 950 | 1,070 | 1,000 |
| माथाभांगा एपीएमसी | ज्योति / एफएक्यू | 690 | 730 | 700 |
| मेखलीगंज एपीएमसी | ज्योति / एफएक्यू | 690 | 730 | 700 |
| दार्जिलिंग एपीएमसी | रेड / एफएक्यू | 1,400 | 1,600 | 1,500 |
| कर्सियांग (माटीगाड़ा) एपीएमसी | रेड / एफएक्यू | 1,400 | 1,600 | 1,500 |
| जलपाईगुड़ी सदर एपीएमसी | अन्य / एफएक्यू | 800 | 850 | 830 |
| झाड़ग्राम एपीएमसी | ज्योति / एफएक्यू | 800 | 850 | 830 |
| तमलुक (पूर्व मेदिनीपुर) एपीएमसी | ज्योति / एफएक्यू | 800 | 840 | 820 |
| कांदी एपीएमसी | ज्योति / एफएक्यू | 680 | 800 | 750 |
| हावड़ा एपीएमसी | ज्योति / एफएक्यू | 1,060 | 1,100 | 1,060 |
| आसनसोल एपीएमसी | ज्योति / एफएक्यू | 860 | 900 | 880 |
| दुर्गापुर एपीएमसी | ज्योति / एफएक्यू | 860 | 900 | 880 |
| पुरुलिया एपीएमसी | ज्योति / एफएक्यू | 780 | 860 | 820 |
| रायगंज एपीएमसी | अन्य / एफएक्यू | 780 | 800 | 780 |
पश्चिम बंगाल की मंडियों में आलू का मॉडल भाव 670 रुपये से 1,500 रुपये प्रति क्विंटल के बीच दर्ज किया गया. दार्जिलिंग और कर्सियांग (माटीगाड़ा) एपीएमसी में लाल आलू का सबसे अधिक मॉडल भाव 1,500 रुपये प्रति क्विंटल रहा. बीरभूम की मंडियों में 1,000 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास भाव मिले, जबकि बांकुड़ा, कांदी और रायगंज जैसी मंडियों में औसत भाव 670 से 780 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहा. हाबरा, आसनसोल और दुर्गापुर में भी 880 से 1,060 रुपये प्रति क्विंटल तक के मजबूत भाव दर्ज किए गए.
| मंडी | वैरायटी/ग्रेड | न्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल) | अधिकतम कीमत (रु/क्विंटल) | औसत कीमत (रु/क्विंटल) |
|---|---|---|---|---|
| आगरा एपीएमसी | अन्य / एफएक्यू | 500 | 550 | 527.91 |
| अलीगढ़ एपीएमसी | अन्य / एफएक्यू | 500 | 500 | 500 |
| बबराला एपीएमसी | देसी / मीडियम | 580 | 600 | 590 |
| बरेली एपीएमसी | अन्य / एफएक्यू | 500 | 1,660 | 865.24 |
| बुलंदशहर एपीएमसी | अन्य / एफएक्यू | 800 | 800 | 800 |
| कमालगंज एपीएमसी | अन्य / एफएक्यू | 600 | 600 | 600 |
| शिकोहाबाद एपीएमसी | अन्य / एफएक्यू | 500 | 500 | 500 |
| हाथरस एपीएमसी | अन्य / एफएक्यू | 500 | 500 | 500 |
| छिबरामऊ एपीएमसी | अन्य / एफएक्यू | 600 | 600 | 600 |
| उत्तरीपुरा एपीएमसी | अन्य / एफएक्यू | 600 | 600 | 600 |
| कोसीकलां एपीएमसी | देसी / एफएक्यू | 700 | 900 | 800 |
| मुजफ्फरनगर एपीएमसी | अन्य / एफएक्यू | 800 | 800 | 800 |
| प्रयागराज एपीएमसी | अन्य / एफएक्यू | 700 | 710 | 702.91 |
| लालगंज एपीएमसी | अन्य / एफएक्यू | 600 | 600 | 600 |
| कैराना एपीएमसी | अन्य / एफएक्यू | 800 | 800 | 800 |
| शामली एपीएमसी | अन्य / एफएक्यू | 800 | 1,000 | 847.93 |
| वाराणसी एपीएमसी | अन्य / एफएक्यू | 800 | 800 | 800 |
उत्तर प्रदेश की अधिकांश मंडियों में आलू की मॉडल कीमत 500 रुपये से 865.24 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रही. बरेली एपीएमसी में सबसे अधिक मॉडल भाव 865.24 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया, जबकि आगरा, अलीगढ़, शिकोहाबाद और हाथरस समेत कई मंडियों में औसत भाव 500 से 600 रुपये प्रति क्विंटल के दायरे में रहे. पश्चिमी उत्तर प्रदेश की शामली और मुजफ्फरनगर मंडियों में 800 रुपये या उससे अधिक के भाव मिले.
| मंडी | वैरायटी/ग्रेड | न्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल) | अधिकतम कीमत (रु/क्विंटल) | औसत कीमत (रु/क्विंटल) |
|---|---|---|---|---|
| आणंद (सब्जी यार्ड) एपीएमसी | आलू / ग्रेड B | 900 | 1,100 | 1,000 |
| खंभात (सब्जी यार्ड) एपीएमसी | देसी / लोकल | 1,000 | 1,800 | 1,500 |
| भरूच एपीएमसी | अन्य / लोकल | 1,000 | 1,700 | 1,300 |
| दाहोद (सब्जी मंडी) एपीएमसी | आलू / लोकल | 700 | 1,200 | 1,000 |
| भुज एपीएमसी | देसी / एफएक्यू | 1,200 | 1,700 | 1,450 |
| कपडवंज एपीएमसी | आलू / मीडियम | 700 | 1,400 | 1,050 |
| बिलीमोरा एपीएमसी | अन्य / एफएक्यू | 1,400 | 1,800 | 1,600 |
| नवसारी एपीएमसी | आलू / ग्रेड A | 700 | 1,800 | 1,250 |
| पोरबंदर एपीएमसी | रेड नैनीताल / नॉन-एफएक्यू | 1,000 | 1,500 | 1,250 |
| गोंडल (सब्जी मंडी) एपीएमसी | आलू / लोकल | 700 | 1,300 | 1,000 |
| राजकोट (सब्जी उप यार्ड) एपीएमसी | आलू / एफएक्यू | 415 | 1,480 | 945 |
| सूरत एपीएमसी | अन्य / एफएक्यू | 500 | 1,650 | 1,075 |
| वढवाण एपीएमसी | आलू / मीडियम | 1,500 | 2,000 | 1,750 |
| पादरा एपीएमसी | अन्य / एफएक्यू | 1,500 | 2,000 | 1,750 |
गुजरात की मंडियों में आलू के दाम अन्य राज्यों की तुलना में मजबूत रहे. यहां मॉडल कीमत 945 रुपये से 1,750 रुपये प्रति क्विंटल के बीच दर्ज की गई. वढवाण और पादरा एपीएमसी में सबसे अधिक 1,750 रुपये प्रति क्विंटल का औसत भाव रहा. बिलीमोरा, खंभात और भुज मंडियों में भी 1,450 से 1,600 रुपये प्रति क्विंटल तक के अच्छे भाव मिले. केवल राजकोट (सब्जी उप यार्ड) में औसत भाव 945 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जो राज्य में सबसे कम था.
| मंडी | वैरायटी/ग्रेड | न्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल) | अधिकतम कीमत (रु/क्विंटल) | औसत कीमत (रु/क्विंटल) |
|---|---|---|---|---|
| श्रीरामपुर एपीएमसी | अन्य / लोकल | 800 | 1,200 | 1,000 |
| अकोला एपीएमसी | अन्य / लोकल | 400 | 1,200 | 800 |
| छत्रपति संभाजीनगर एपीएमसी | अन्य / लोकल | 600 | 1,100 | 850 |
| भुसावल एपीएमसी | अन्य / लोकल | 1,500 | 2,000 | 1,800 |
| मुंबई प्याज एवं आलू मार्केट एपीएमसी | अन्य / लोकल | 600 | 1,200 | 900 |
| कामठी एपीएमसी | लोकल / लोकल | 3,050 | 3,550 | 3,300 |
| नागपुर एपीएमसी | लोकल / लोकल | 700 | 1,100 | 1,000 |
| खेड (चाकण) एपीएमसी | अन्य / लोकल | 700 | 1,500 | 1,300 |
| सांगली (फल एवं भाजीपाला मार्केट) एपीएमसी | लोकल / लोकल | 800 | 1,600 | 1,200 |
| वाई एपीएमसी | लोकल / लोकल | 1,500 | 1,800 | 1,650 |
| अकलुज एपीएमसी | लोकल / लोकल | 1,300 | 1,400 | 1,400 |
इधर, महाराष्ट्र में मंडियों में मॉडल भाव 800 रुपये से 3,300 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया. नागपुर की कामठी एपीएमसी में 3,300 रुपये प्रति क्विंटल का सबसे ऊंचा मॉडल भाव दर्ज हुआ, जो अन्य मंडियों से काफी अधिक रहा. इसके अलावा भुसावल, वाई और अकलूज में 1,400 से 1,800 रुपये प्रति क्विंटल तक के मजबूत भाव मिले, जबकि अकोला, मुंबई और छत्रपति संभाजीनगर में औसत भाव 800 से 900 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहा.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today