Tomato Price: जून में आई तेजी के बाद अब गिरने लगे टमाटर के भाव, जानिए कई राज्‍यों की मंडियाें का ताजा हाल

Tomato Price: जून में आई तेजी के बाद अब गिरने लगे टमाटर के भाव, जानिए कई राज्‍यों की मंडियाें का ताजा हाल

जून में तेज उछाल के बाद जुलाई में टमाटर के दाम लगातार नरम पड़ रहे हैं. एगमार्कनेट के जुलाई और तीसरे सप्ताह के आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि, उत्तर प्रदेश की कुछ मंडियों में भाव अपेक्षाकृत मजबूत बने हुए हैं.

Advertisement
Tomato Price: जून में आई तेजी के बाद अब गिरने लगे टमाटर के भाव, जानिए कई राज्‍यों की मंडियाें का ताजा हालटमाटर भाव में गि‍रावट

जून 2026 में टमाटर के थोक भाव में कई राज्यों में अच्छी तेजी देखने को मिली थी, लेकिन जुलाई में बाजार का रुख पूरी तरह बदलता नजर आ रहा है. आधा जुलाई बीत गया है और भाव अब नरम पड़ रहे हैं.  एगमार्कनेट पोर्टल पर उपलब्‍ध प्राइस ट्रेंड डेटा के अनुसार, जुलाई के तीसरे हफ्ते में देश के ज्‍यादातर प्रमुख उत्पादक राज्यों में टमाटर के भाव थोड़े दबाव में हैं. टमाटर की राष्ट्रीय औसत थोक कीमत जून के 2,720.95 रुपये प्रति क्विंटल से घटकर जुलाई में 2,530.10 रुपये प्रति क्विंटल रह गई. वहीं, जुलाई के तीसरे हफ्ते में औसत कीमत और घटकर 2,391.02 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गई. आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में मासिक आधार पर महाराष्ट्र में टमाटर के दाम जून की तुलना में 14 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 1.2 प्रतिशत, आंध्र प्रदेश में 30.6 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 28.1 प्रतिशत, तमिलनाडु में 40.5 प्रतिशत और तेलंगाना में 39 प्रतिशत तक टूट गए.

वहीं, इस महीने के तीसरे हफ्ते के आंकड़े भी इसी रुझान पर चल रहे हैं. महाराष्ट्र में पिछले महीने के मुकाबले 24.8 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 20.6 प्रतिशत, गुजरात में 17.5 प्रतिशत और ओडिशा में 28.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. हालांकि सभी राज्यों में गिरावट नहीं रही. उत्तर प्रदेश में जुलाई के मासिक औसत भाव जून की तुलना में 45.6 प्रतिशत अधिक रहे, जबकि तीसरे हफ्ते में भी जून के समान हफ्ते के मुकाबले 32.8 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई. राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, त्रिपुरा और उत्तराखंड में भी जून की तुलना में कुछ मजबूती देखने को मिली. जानिए तीन राज्‍यों की मंडियों में 17 जुलाई 2026 को टमाटर के थोक भाव क्‍या रहे...

महाराष्‍ट्र की मंडियों में 17 जुलाई को टमाटर का भाव

मंडी वैरायटी/ग्रेड न्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल) अध‍िकतम कीमत (रु/क्विंटल) औसत कीमत (रु/क्विंटल)
राहुरी एपीएमसी अन्य / लोकल 500 1,000 750
श्रीरामपुर एपीएमसी अन्य / लोकल 1,000 2,000 1,500
अमरावती (फल एवं सब्जी) एपीएमसी लोकल / लोकल 2,500 3,000 2,750
चंद्रपुर (गंजवाड़) एपीएमसी अन्य / लोकल 1,000 1,600 1,200
भुसावल एपीएमसी अन्य / लोकल 2,000 2,500 2,200
मुंबई एपीएमसी अन्य / लोकल 1,600 2,000 1,800
कलमेश्वर एपीएमसी अन्य / लोकल 2,010 2,500 2,320
कामठी एपीएमसी लोकल / लोकल 2,520 3,020 2,770
पुणे एपीएमसी लोकल / लोकल 1,000 2,500 1,750
पुणे (खड़की) एपीएमसी लोकल / लोकल 900 1,400 1,150
पुणे (पिंपरी) एपीएमसी लोकल / लोकल 1,800 2,300 2,050
पनवेल एपीएमसी अन्य / लोकल 3,000 4,000 3,500
रत्नागिरी (नाचणे) एपीएमसी अन्य / लोकल 1,500 2,500 2,000
विटा एपीएमसी अन्य / लोकल 1,500 2,000 1,800
मंगलवेधा एपीएमसी लोकल / लोकल 500 2,100 1,800

महाराष्ट्र की मंडियों में आज टमाटर के भाव में काफी बड़ा अंतर देखने को मिला. राहुरी और मंगलवेधा जैसी मंडियों में न्यूनतम भाव 500 रुपये प्रति क्विंटल तक रहे, जबकि पनवेल एपीएमसी में अधिकतम भाव 4,000 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज हुआ. अधिकांश मंडियों में औसत कीमत 1,500 से 2,300 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रही. 

मध्‍य प्रदेश की मंडियों में 17 जुलाई को टमाटर का भाव

मंडी वैरायटी/ग्रेड न्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल) अध‍िकतम कीमत (रु/क्विंटल) औसत कीमत (रु/क्विंटल)
बड़वानी (फल एवं सब्जी) एपीएमसी टमाटर / लोकल 1,500 1,500 1,500
सेंधवा (फल एवं सब्जी) एपीएमसी हाइब्रिड / मीडियम 1,200 1,900 1,600
बुरहानपुर (फल एवं सब्जी) एपीएमसी अन्य / लोकल 1,500 2,800 2,500
छतरपुर (फल एवं सब्जी) एपीएमसी अन्य / ग्रेड C 2,000 2,000 2,000
देवास (फल एवं सब्जी) एपीएमसी अन्य / एफएक्यू 1,400 3,200 1,600
मनावर (फल एवं सब्जी) एपीएमसी टमाटर / ग्रेड B 2,200 2,800 2,500
इंदौर (फल एवं सब्जी) एपीएमसी टमाटर / लोकल 1,000 3,200 2,000
सनावद (फल एवं सब्जी) एपीएमसी देसी / ग्रेड A 4,000 4,000 4,000
कैलारस एपीएमसी अन्य / एफएक्यू 1,600 2,100 1,600
मुरैना एपीएमसी देसी / नॉन-एफएक्यू 2,000 2,500 2,500
रेहली (फल एवं सब्जी) एपीएमसी टमाटर / ग्रेड C 2,100 2,300 2,200
सागर (फल एवं सब्जी) एपीएमसी लोकल / लोकल 1,500 2,000 1,700
सीहोर (फल एवं सब्जी) एपीएमसी टमाटर / ग्रेड रेंज-1 1,500 2,000 1,600
शिवपुरी (फल एवं सब्जी) एपीएमसी अन्य / ग्रेड B 2,500 2,500 2,500

मध्य प्रदेश में भी अधिकांश मंडियों में औसत भाव 1,500 से 2,500 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहे. हालांकि, सनावद मंडी में देसी टमाटर का मॉडल भाव 4,000 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज हुआ, जो राज्य में सबसे अधिक रहा. दूसरी ओर इंदौर, देवास और सेंधवा जैसी बड़ी मंडियों में कीमतें 1,600 से 2,000 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास रहीं, जिससे बाजार पर दबाव साफ दिखाई देता है.

उत्‍तर प्रदेश की मंडियों में 17 जुलाई को टमाटर का भाव

मंडी वैरायटी/ग्रेड न्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल) अध‍िकतम कीमत (रु/क्विंटल) औसत कीमत (रु/क्विंटल)
आगरा एपीएमसी अन्य / एफएक्यू 2,000 2,100 2,051.47
खैरागढ़ एपीएमसी टमाटर / एफएक्यू 3,000 3,100 3,050
अलीगढ़ एपीएमसी अन्य / एफएक्यू 2,500 2,500 2,500
अमरोहा एपीएमसी अन्य / एफएक्यू 2,000 2,000 2,000
बलरामपुर एपीएमसी अन्य / एफएक्यू 900 900 900
बुलंदशहर एपीएमसी अन्य / एफएक्यू 2,000 2,000 2,000
हरदोई एपीएमसी अन्य / एफएक्यू 800 800 800
कोंच एपीएमसी अन्य / एफएक्यू 1,500 1,500 1,500
जौनपुर एपीएमसी अन्य / एफएक्यू 2,000 2,000 2,000
कोसीकलां एपीएमसी देसी / एफएक्यू 2,300 2,400 2,360
मथुरा एपीएमसी अन्य / एफएक्यू 2,500 2,500 2,500
प्रयागराज एपीएमसी अन्य / एफएक्यू 2,500 2,500 2,500
कैराना एपीएमसी अन्य / एफएक्यू 1,800 1,800 1,800
शामली एपीएमसी अन्य / एफएक्यू 2,200 2,200 2,200
सीतापुर एपीएमसी अन्य / एफएक्यू 1,500 1,500 1,500

उत्तर प्रदेश की मंडियों में महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की तुलना में भाव अपेक्षाकृत मजबूत रहे. खैरागढ़ मंडी में औसत भाव 3,050 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज हुआ, जबकि आगरा, अलीगढ़, मथुरा और प्रयागराज जैसी मंडियों में कीमतें करीब 2,000 से 2,500 रुपये प्रति क्विंटल रहीं. हालांकि हरदोई और बलरामपुर में टमाटर के भाव क्रमशः 800 और 900 रुपये प्रति क्विंटल तक दर्ज हुए, जिससे राज्य के भीतर भी कीमतों में बड़ा अंतर देखने को मिला.

POST A COMMENT